Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»पुरकाजी के खाई खेड़ी गांव का रहने वाला है कुख्यात विनय त्यागी, 59 मुकदमे और बड़ा गिरोह, हालत गंभीर 
अपराध

पुरकाजी के खाई खेड़ी गांव का रहने वाला है कुख्यात विनय त्यागी, 59 मुकदमे और बड़ा गिरोह, हालत गंभीर 

कुख्यात बदमाश विनय त्यागी का अपराधिक इतिहास
News DeskBy News DeskDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर, हरिद्वार।  लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर पुलिस कस्टडी में जिस विनय त्यागी को गोली मारी गई वो एक कुख्यात बदमाश है और उसका आपराधिक इतिहास लंबा और खौफनाक रहा है। त्यागी पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, रंगदारी और संगठित अपराध समेत कुल 59 मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं।

वह 17 सदस्यीय गिरोह का सरगना , जिसका नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। चौंकाने वाली बात यह रही कि त्यागी का गिरोह न तो हरिद्वार में और न ही उत्तराखंड में औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड है। विनय त्यागी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी स्थित खाई खेड़ी गांव का रहने वाला है। फिलहाल उसका परिवार मेरठ में रहता है।

 सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड में त्यागी अक्सर कुख्यात अपराधी सुनील राठी के नाम का इस्तेमाल कर अपनी गतिविधियां संचालित करता है, जिससे स्थानीय स्तर पर उसका प्रभाव और भय बना रहे। त्यागी लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन है। देहरादून में भी उसके पास महंगी लग्जरी कार मिलने की बात सामने आई हैं, जो उसके अवैध नेटवर्क और कमाई की ओर इशारा करती है। इसी साल अक्तूबर माह में देहरादून के एक चोरी के मामले में विनय त्यागी को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान उसके आपराधिक नेटवर्क के कई तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े मिले। लक्सर में वो एक धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी है। उसी केस की तारीख पर उसे पेशी पर लाया जा रहा था।

16 साल की आयु में किया था दोस्त पर जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि त्यागी ने 1980 के दशक में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। महज 16 वर्ष की उम्र में उसने अपने ही दोस्त पर कातिलाना हमला कर दिया था, जिसके बाद से उसका आपराधिक ग्राफ लगातार बढ़ता चला गया। कई राज्यों में सक्रिय रहने के कारण त्यागी लंबे समय तक पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। अलग अलग नामों और नेटवर्क के सहारे वह कानून की पकड़ से बचता रहा, लेकिन हालिया कार्रवाइयों में उसके गिरोह की गतिविधियों पर शिकंजा कसता दिख रहा है। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में दबिशें तेज कर रही है। 

डोसनी फ्लाईओवर से पहले झाड़ियों ने बाइक छोड़कर हुए फरार

विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में बुधवार को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। लेकिन पेशी से पहले दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों के बिना नंबर प्लेट की बाइक थी। गोलीकांड को अंजाम देने के बाद दोनों पहले पैदल ही भागे और फ्लाईओवर पर कुछ दूर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हालांकि गोली की आवाज सुनते ही फ्लाईओवर पर मौजूद राहगीरों ने घटनाक्रम की पूरी बना ली। सोशल मीडिया पर तेजी से भागते हुए बदमाशों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश रुड़की रोड की तरफ भागे थे। लेकिन डोसनि पुल से पहले बाइक को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर पैदल ही फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर कांबिंग की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

ऋषिकेश एम्स में चल रहा इलाज, हालात गंभीर

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ शीलॉय मोहंती ने बताया कि त्यागी को शाम 6.30 बजे एम्स लाया गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। उसके सीने पर गोली लगी हैं, हालत बेहद नाजुक है। हालांकि विनय त्यागी के परिजनो ने इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाया है।

वहीं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का दावा है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पूरा नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामला का खुलासा किया जाएगा। – प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला

July 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में भ्रूण परीक्षण पर डीएम की सख्ती, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम, नाम रखा जाएगा गुप्त

अपराध March 5, 2025

हरिद्वार 05 मार्च। हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने भ्रूण परीक्षण पर सख्ती दिखाई और…

बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कटने से बचाई जिंदा गाय, 1 गौ तस्कर गिरफ्तार, 3 फरार

April 25, 2025

Ganesh Chaturthi: नगर निगम ने चिन्हित किए घाट, अन्य घाटों पर न करें मूर्ति विसर्जन

September 4, 2025

Challenges Mount for World Cup 2026 Co-Hosts Mexico

March 7, 2022
अन्य खबरें

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश, दलित परिवार के घर पहुंचे शिवा चौहान, साथ बैठकर किया भोजन

August 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,907 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.