Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»कांवड़ मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने हरिद्वार से नारसन बॉर्डर तक परखी व्यवस्थाएं
आस्था

कांवड़ मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने हरिद्वार से नारसन बॉर्डर तक परखी व्यवस्थाएं

News DeskBy News DeskJune 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। 11 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मेला क्षेत्र और कांवड़ पटरी का स्थलीय निरीक्षण किया। हरकी पैड़ी से निरीक्षण की शुरुआत की गई और नारसन बॉर्डर तक व्यवस्थाओं को परखा गया। हरकी पौड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से लगी प्लास्टिक और फूल-प्रसाद की दुकानों को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध दुकानें तत्काल हटाई जाएं और गंगा घाट की स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कांवड़ पटरी को पूरी तरह से दुरुस्त करने, पार्किंग स्थलों का समतलीकरण करने तथा सभी प्रमुख स्थानों पर पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित और सुगम बनाने पर जोर दिया।

डीएम मयूर दीक्षित ने पंतद्वीप, रोडिबेलवाला और बैरागी कैंप मैदान पहुंचकर अधिकारियों के साथ कांवड़ मेला बाजार की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पार्किंग का समय से समतलीकरण किया जाए और जहां भी जलभराव की समस्या है उसे भी दूर किया जाएगा। डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि मेले के दौरान वेस्ट मैनेजमेंट, बिजली, पानी, सड़क और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ाई जाएगी सुविधाएं

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में सुविधाएं और बेहतर की जाएंगी। हर व्यवस्था समय पर पूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया गया है। इस बार शौचालय, लाइटें और पीने के पानी की व्यवस्थाएं और भी बड़े स्तर पर की जाएंगी। डीएम ने कांवड़ पटरी और कांवड़ यात्रा मार्ग पर लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी निर्देश दिए। रास्ते में पड़ने वाले फ्लाईओवर पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अतिक्रमण और अवैध दुकानों पर दिखाई सख्ती

डीएम मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र में संचालित अवैध दुकानों और अवैध अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई। क्योंकि हाथी पुल के पास एक सरकारी गेस्ट हाउस के बाहर चल रही अवैध दुकानों को ध्वस्त करवाया और हरकी पैड़ी क्षेत्र में भी प्लास्टिक की केन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निचले स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसी दुकानें संचालित होने के सवाल पर डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि अगर ऐसी शिकायत आएगी तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त और एसडीएम को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगले दस दिनों तक अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र चौधरी, तहसीलदार सचिन कुमार, एसएनए ऋषभ उनियाल, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसएचओ नगर कोतवाली रितेश शाह आदि अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026

रेड अलर्ट पर नगर निगम अलर्ट, जलभराव से निपटने की पूरी तैयारी, नगर आयुक्त ने बनाई रणनीति

July 19, 2026

हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम कर रहे थे दोनों

July 18, 2026

खड़खड़ी विवाद: दूसरे पक्ष ने भी की प्रेस वार्ता, बेटे की छवि खराब करने का लगाया आरोप

July 15, 2026

खड़खड़ी में मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग

July 15, 2026

डॉ. निशंक के जन्मदिवस पर लगा विशाल रक्तदान शिविर, 120 से अधिक यूनिट रक्तदान, 40 महिलाओं ने भी निभाई भागीदारी

July 15, 2026

कांवड़ मेले को लेकर एक्शन में नगर निगम, 50 से अधिक अतिक्रमण किए ध्वस्त, चलाया सफाई अभियान

July 14, 2026

हरिद्वार: बाइक पर जा रहे पति पत्नी में हुआ विवाद, 1 साल के बच्चे को लेकर गंगनहर में कूद गई महिला

July 12, 2026

कांवड़ मेले को लेकर तैयारियां तेज, जिला पंचायत और सिंचाई विभाग ने युद्धस्तर पर शुरू किया कार्य

July 11, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उत्तराखंड के टिहरी में गुलदार की दहशत, बंद करने पड़े स्कूल

उत्तराखंड October 21, 2024

उत्तराखंड, 21अक्टूबर। उत्तराखंड टिहरी जिले में स्थित हिंदाव पट्टी में कोट के महर गांव निवासी…

हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, मनोज नौटियाल को कनखल, कमल मोहन भंडारी रानीपुर की जिम्मेदारी

September 4, 2024

त्योहारों को लेकर सिडकुल पुलिस अलर्ट, संदिग्धों पर शिकंजा, 10 बाइक सीज, 30 चालान

September 30, 2025

संपत्ति के लिए 4 महीने पहले संत की हत्या, कनखल पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर केस

October 19, 2024
अन्य खबरें

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,892 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.