Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

वनकर्मियों से की थी मारपीट, तीन आरोपी दबोचे तो मिले 500 के नकली नोटों की गड्डी। जानिए पूरा मामला 

June 28, 2026

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह: पत्रकारिता ने लिया, स्वतंत्रता के संघर्ष की कोख से जन्म:धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह: पत्रकारिता ने लिया, स्वतंत्रता के संघर्ष की कोख से जन्म:धर्मेंद्र चौधरी

हिंदी पत्रकारिता आज अपने 200 वर्ष में प्रवेश कर रही है, पंडित जुगल किशोर शुक्ल को इसका श्रेय: डॉ शिवा अग्रवाल
News DeskBy News DeskAugust 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। पत्रकारों की सम्मानित संस्था प्रेस क्लब (रजि) हरिद्वार हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाने जा रहा है। वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला का शुभारंभ सोमवार, 11अगस्त 25 को प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागारव्याख्यान माला के साथ शुरू होने जा रहा है। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एनयूजे, आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी एवं मुख्य वक्ता माधवराव स्प्रे संग्रहालय, भोपाल के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर मौजूद रहेंगे।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता ने स्वतंत्रता के संघर्ष की कोख से जन्म लिया है। पत्रकारिता की पहली चुनौती पुरुषार्थ है। दूसरी विश्वास एवं तीसरी भाषा की शुद्धता, पुष्ठ जानकारियां, तटस्थ दष्टिकोण एवं प्रवाहमान पत्रकारिता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खूब अध्ययन करने, शुद्ध हिंदी लिखने,हिंदी के साथ ही अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान होने की बात कही। कहा कि वे पत्रकार बनकर स्वार्थी, अवसरवादी एवं अहंकारी कभी ना बनें। साथ ही उन्होंने कहा कि ज्ञान जहां से मिले, जैसे मिले, जिस भाषा में मिले उसे प्राप्त कर लेना चाहिए। गोष्ठी का शुभारंभ पत्रकारिता के शिखर पुरुष जुगल किशोर शुक्ल को पुष्पांजलि के साथ होगा।

कार्यक्रम संयोजक डॉ शिवा अग्रवाल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता आज अपने 200 वर्ष में प्रवेश कर रही है, जिसका श्रेय पंडित जुगल किशोर शुक्ल को है. जिन्होंने 30 मई 1826 को कलकत्ता आज के कोलकाता में “उदंत मार्तण्ड ” का प्रकाशन शुरू किया था। हिंदी के पहले साप्ताहिक पत्र के प्रकाशक आदि संपादक पं जुगल किशोर शुक्ल थे। उनके पत्र का नाम उदंत मार्तंड था. हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में उदंत मार्तंड का अपना विशिष्ट स्थान रहा है। हिंदी पत्रकारिता ने 200 वर्षों का सफर पूरा किया है। 200 वर्षों में अंग्रेजी शासकों के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम और नए भारत के निर्माण में समाचार पत्र की अग्रणी भूमिका रही है। समाचार पत्रों के संपादकों ने अंग्रेजी शासकों की प्रताड़ना के बाद भी पत्रकारिता की साख और गरिमा को बनाए रखा, जो आज भी जारी है।उदंत मार्तंड के नियमित प्रकाशित करने में संपादक शुक्ल जी को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैय्यर ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता में अवसर एवं चुनौती एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यदि धर्म के रुप पत्रकारिता को धारण किया जाता है तो यह बहुत अच्छा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक सुनील दत्त पाण्डेय, परामर्शदात्री सदस्य कौशल सिखौला, डॉ शिव शंकर जायसवाल, आदेश त्यागी, गोपाल रावत, डॉ रजनीकांत शुक्ला, संजय आर्य अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी महासचिव दीपक मिश्रा एवं कोष सचिव काशीराम सैनी समारोह सचिव आशु शर्मा के साथ
संयोजक गुलशन नैय्यर, डॉ शिवा अग्रवाल, संयोजक मंडल सदस्य संजय रावल, श्रवण कुमार झा, अमित गुप्ता, सुभाष कपिल, विकास कुमार झा, संदीप रावत, मनोज खन्ना, डॉ मनोज सोही, केके पालीवाल, मयूर सैनी, प्रतिभा वर्मा, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, आशीष मिश्रा, विकास चौहान सहित सभी सदस्य जुटे हुए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मौसम को देखते हुए आज आज स्कूलों की छुट्टी, उत्तराखंड के दो जिलों में आदेश भी जारी

उत्तराखंड January 27, 2026

उत्तराखंड। उत्तराखण्ड में खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तराखंड के दो जिलों में…

लालढांग उपचुनाव: पंचायत उपचुनाव में गीता का प्रचार जोर पर, महिलाओं से मिल रहा खास समर्थन

May 26, 2025

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, हर यूनिट पर मिलेगी छूट, अगले बिल में दिखेगा असर

July 5, 2025

भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

September 28, 2025
अन्य खबरें

वनकर्मियों से की थी मारपीट, तीन आरोपी दबोचे तो मिले 500 के नकली नोटों की गड्डी। जानिए पूरा मामला 

June 28, 2026

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.