Author: News Desk

हरिद्वार, 2 अप्रैल। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा व कार्यकारिणी को बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग एवं मुख्य अतिथी महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, मेयर किरण जैसल एवं विधायक रवि बहादुर ने पद के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथीयों ने दीप प्रज्वलित कर किया। नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महामंत्री दीपक मिश्रा ने अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। अवधूत मंडल आश्रम के महंत रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि पत्रकार समाज निर्भीकता से अपने मिशन…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखंड विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बुधवार को एसएमजेएन(पीजी) कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व हरिद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत प्रो0 पीएस चौहान के निवास पहुंचे। यशपाल आर्य ने उनकी धर्मपत्नी संतोष चौहान (पूर्व अध्यक्षा राज्य महिला आयोग) पुत्र डॉ0 मोहित चौहान, पुत्रवधु डॉ0 मनु सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। यशपाल आर्य ने कहा कि पीएस चौहान वरिष्ठ पत्रकार, विभिन्न विषयों के जानकार, सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने वाले व्यक्तित्व थे और निश्चित रूप से हमारे मार्गदर्शक के रूप में उनका हमेशा योगदान रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस को सशक्त करने में उनकी…

Read More

हरिद्वार, 1 अप्रैल। श्री अखंड परशुराम अखाड़े संयोजन में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने नवरात्रि में नौ दिन तक नित्य मां भगवती का पूजन और अष्टमी व नवमी को हवन पूजन कर कन्या पूजन करने से मां भगवती अत्यन्त प्रसन्न होती है और भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। शास्त्री ने बताया कन्या पूजन में दो वर्ष से दस वर्ष तक की कन्या का पूजन करना चाहिए। दो वर्ष की अवस्था की कन्या को ‘कुमारी कन्या’ कहते हैं।…

Read More

उत्तराखंड। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वों को लेकर लिस्ट जारी कर दी है। उत्तराखंड में भाजपा के कई कर्मठ कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। हरिद्वार से ओम प्रकाश जमदग्नि को भी जिम्मेदारी मिली है। जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं उनमें हरक सिंह नेगी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, ऐर्श्वया रावत रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, गंगा विष्ट जनपद अल्मोडा को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, श्याम अग्रवाल जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड आवास सलाहकार…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक जंगली हाथी निजी अस्पताल में घुस आया। हाथी घुसने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक एक जंगली हाथी जंगल से निकलकर हरिद्वार के जया मैक्सवेल अस्पताल में घुस आया। पहले हाथी ने अस्पताल की दीवार तोड़ी और फिर अस्पताल में दाखिल हो गया। हाथी को देखकर मौके पर अफरा तफ़री मच गई। अस्पताल के स्टाफ ने भागकर अपनी जान बचाई। हाथी के डर से आसपास के लोग अपनी छतों पर…

Read More

हरिद्वार, 31 मार्च। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के तत्वावधान में श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने भगवान विष्णु द्वारा मधु कैटभ नामक दैत्यों की उत्पत्ति एवं संहार की कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि महाप्रलय के बाद शेष शैय्या पर विश्राम कर रहे भगवान नारायण के कान की मैल से मधु एवं कैटभ नामक दो दैत्यों की उत्पत्ति हुई। मधु कैटभ ने दस हजार वर्षों तक मां भगवती की कठोर साधना की। साधना से प्रसन्न होकर मां भगवती ने मधु कैटभ को उनकी इच्छानुसार वरदान…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। उत्तराखंड। ईद वाले दिन उत्तराखंड की धामी सरकार ने उत्तराखंड के 11 जगहों के नाम बदल दिए हैं। पुराने समय से चले आ रहे नामों को देवी देवताओं के नाम पर नया नाम दिया गया है। अब हरिद्वार के हरिद्वार जिले में … भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर को शिवाजीनगर बहादराबाद ब्लॉक को गाजीवाली को आर्यनगर बहादराबाद ब्लॉक के चांदपुर को ज्योतिबाफूल नगर नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट को मोहनपुर जट नारसन ब्लॉक खानपुर कुर्सली को अम्बेडकर नगर खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर को नंदपुर खानपुर ब्लॉक के खानपुर को श्रीकृष्ण नगर देहरादून के मियांवाला को रामजीवाला के नाम…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के लक्सर में भी दो दर्जन से ज्यादा लोग कुट्टू का आटा खाने से फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। कल रात कुट्टू का आटा खाने के बाद लक्सर के निरंजनपुर और खेड़ी कला गांव के कई लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। सभी मरीजों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के चलते लक्सर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से बीमार हुए लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मरीज और उनके परिजनों का कहना है कि गांव की ही दुकान से कुट्टू का आटा लिया गया था।…

Read More

रुड़की। रुड़की कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त छह महिलाओं को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ये महिलाएं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शताब्दी द्वार के आसपास सक्रिय थीं और वहां आने-जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर देह व्यापार के लिए लुभाने का प्रयास कर रही थीं। पुलिस को लंबे समय से इन इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई रुड़की पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के मुख्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास कुछ महिलाएं आपत्तिजनक हरकतें कर…

Read More

हरिद्वार, 30 मार्च। हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के तत्वाधान में हरकी पैड़ी से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी बडी संख्या में महिलाओं एवं मां के भक्तों ने हिस्सा लिया। श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के प्रथम दिवस के अवसर पर कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद् देवी भागवत महात्म्य की कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि पांडवो के वंश में उत्पन्न राजा परीक्षित जिन्होंने शमिक मुनि का अपमान किया। शमिक मुनि के पुत्र श्रृंगी ऋषि ने राजा परीक्षित को श्राप…

Read More