Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में आतंकवादियों द्वारा हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या ने पूरे राष्ट्र को आक्रोशित कर दिया है। इस घटना के विरोध में बजरंग वाहिनी दल ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया और एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व बजरंग वाहिनी दल की अध्यक्ष गीता जोशी ने किया। जबकि उपाध्यक्ष गीता पाल, नगर अध्यक्ष मोहन डबास, प्रदेश मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जोशी और अन्य कार्यकर्ता भी साथ थे। गीता जोशी ने कहा कि हमें आतंकवाद की हर घटना के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा। हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं।…
हरिद्वार। जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्यों ने एक बार फिर से उनकी मौत की जांच की मांग की है। शनिवार को पायलट बाबा के कई शिष्य जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने स्वामी शिवानंद से मुलाकात कर पायलट बाबा आश्रम में चल रही आपराधिक गतिविधियों की उन्हें जानकारी दी। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की कि पायलट बाबा आश्रम में जिस तरह से बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप है और वहां साधू संतों का अपमान हो रहा है, इस पर…
हरिद्वार, 26 अप्रैल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों का गम और गुस्सा कम नहीं हो रहा है। वार्ड 16 शिवलोक की पार्षद निशा नौडियाल व समाजसेवी राकेश नौडियाल के नेतृत्व में लोगों ने शिवलोक कालोनी टावर पर कैंडल जलाकर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।पार्षद निशा नौडियाल व समाजसेवी राकेश नौडियाल ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने अपनी कायरना मानसिकता का परिचय दिया है। सरकार को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले…
हरिद्वार। राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कला में सरकार के आदेशों की फिर से धज्जियां उड़ाई गईं। बता दे कि सरकार के निर्देश हैं कि महीने के अंतिम शनिवार को प्रतिभा दिवस के रूप में मनाया जाए। जिसमें बच्चों को बिना बैग स्कूल बुलाया जाए और उनसे स्कूल में विविध प्रकार की गतिविधियां कराई जाएं, ताकि बच्चे अन्य गतिविधियों में भी निपुण हो सकें। लेकिन जमालपुर कला के सरकारी विद्यालय में सरकार के आदेशों का कोई पालन नहीं किया गया। सभी बच्चों को भारी- भारी बस्तों में बुलाया गया और छुट्टी होने के बाद बस्तों के साथ वापस भेजा गया।…
हरिद्वार, 25 अप्रैल। ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी भोलानंद गिरी महाराज के 97वें निर्वाण दिवस के अवसर पर भोलागिरी सन्यास आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। बैण्ड बाजों और भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा आश्रम से हरकी पैड़ी होते हुए बिल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। भोलागिरी सन्यास आश्रम के श्रीमहंत महामंडलेश्वर स्वामी तेजसानंद सरस्वती ने महाराज बताया कि प्रत्येक वर्ष ब्रहमलीन भोला गिरी महाराज की स्मृति में शोभायात्रा निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और अध्यात्म के क्षेत्र में ब्रह्मलीन स्वामी भोलागिरी महाराज का योगदान सभी को प्रेरणा है। उनकी प्रेरणा से आश्रम के संत…
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद में शुक्रवार को गौकशी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक जिन्दा गाय और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी इंतजार पहले भी गौकशी के मामले में जेल जा चुका है। शांतरशाह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिर्जापुर मुस्तफाबाद के इन्तजार पुत्र मुस्लिम के घेर में कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर…
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां गंगा में विसर्जित हरिद्वार। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां हरिद्वार पहुंची। शुक्रवार को उनके परिजन अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे थे और नम आंखों से अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया। टेकचंद पचभैया गद्दी के तीर्थ पुरोहित सूरज ने विधि विधान के साथ अस्थि कर्म संपन्न कराया। पिता राजेश नरवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वो अपने देश और देशवासियों का धन्यवाद अदा करना चाहते हैं कि इस दुख की घड़ी में सब उनके साथ खड़े हैं। सरकार और प्रशासन ने भी उनके…
हरिद्वार, 24 अप्रैल। जनपद हरिद्वार को नशे से मुक्त करने के लिए चल रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 200 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्की उर्फ विक्रांत है जो भूरनी खतिरपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 200 इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दे कि पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर लक्सर क्षेत्र में लगातार टीमें गठित कर…
उत्तराखंड। उत्तराखंड के एक नशा मुक्ति केंद्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो मरीजों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से चम्मच से गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात के पीछे की वजह सुनकर हर कोई सन्न है। आरोपियों ने खुद ही कबूला कि वे केंद्र की पाबंदियों से परेशान थे और जेल जाने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। हत्या की यह वारदात उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में हुई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो कुछ ही दिन पहले 8 अप्रैल 2025 को शराब…
हरिद्वार। शिक्षा विभाग में अध्यापकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालत ये है कि स्कूलों में अध्यापकों ने मनमानी करते हुए अपने नियम कायदे बना लिए हैं। ऐसा ही एक मामला उस दिन देखने को मिला, जब प्रदेशभर में सरकार के निर्देश पर 21 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा था। लेकिन राजकीय उच्चत्तर माध्यामिक विद्यालय जमालपुर कलां के बंद गेट के बाहर अभिभावक भरी धूप में खड़े रहे। सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए अभिभावकों से मिलने के लिए भी गेट नहीं खोला गया। जिससे स्कूल में प्रवेश लेने के लिए आए अभिभावक और बच्चे…
