Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया, धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
हरिद्वार

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया, धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

News DeskBy News DeskNovember 9, 2025Updated:November 9, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। रजत जयंती महोत्सव के समापन पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को डीएम मयूर दीक्षित ने सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियां भी निकाली गईं। डीएम मयूर दीक्षित और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सिविल जज सिमरनजीत कौर समेत सभी अधिकारियों हरि झंडी दिखाकर झांकी को रवाना किया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश चौधरी ने किया।

डीएम मयूर दीक्षित ने जनपद व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में पूरे राज्य में रजत जयंती उत्सव सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद मुख्यालय से लेकर ब्लॉक व तहसील स्तर तक स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, खेल गतिविधियां, कृषि सम्मेलन, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लोक कला एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने उत्सव का उल्लास और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति व उन्नति के पथ पर अग्रसर है। पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन 2047 भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है, जिसमें हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे अपने कार्यों का दायित्व निष्ठा व ईमानदारी से निभाकर विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में योगदान दें।


साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने जनपदवासियों को रजत जयंती की बधाई देते हुए कहा कि राज्य ने 25 वर्षों में अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। हिमालयी राज्य होने के बावजूद उत्तराखण्ड ने विकास के विभिन्न पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विधिक जानकारी के लिए लगाया गया स्टॉल

राज्य स्थापना दिवस के साथ ही ऋषिकुल ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस भी मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सिविल जज सिमरनजीत कौर ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर स्टॉल के माध्यम से लोगों को कानूनी जानकारी उपलब्ध कराई गई और बताया कि जरूरतमंदों को तहसील, जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

यूसीसी में शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रधान और अधिकारी सम्मानित

रजत जयंती समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिकों, ग्राम प्रधानों और विद्यार्थियों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यूसीसी में शत-प्रतिशत विवाह पंजीकरण कराने के लिए ग्राम प्रधान गंगदासपुर प्रियंका रानी, ग्राम प्रधान गाजीवाली देवेंद्र सिंह, टिहरी भागीरथी नगर पार्वती देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार, काजल, विनीत कुमार, प्रदीप तोमर, नवीन कुमार, अजय चौहान और कुलदीप चौहान को सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कन्या पाठशाला गणेशपुर की वर्णनिका आर्य, आदर्श इंटर कॉलेज मानकपुर आदमपुर के लाखन शर्मा और सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की दीक्षा चौधरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही शहकारिता विभाग में सचिव भूमेष कुमार शर्मा, उद्यान विभाग में मोहम्मद माजिद हुसैन, मत्स्य विभाग में प्रीतम सिंह, नमामी गंगे परियोजना के प्रोजेक्ट इंजीनियर अनुप सिंह भंडारी, डेयरी विभाग से अनुज कुमार, नगर निगम के पर्यावरण मित्र विनोद और जीत राम को सम्मानित किया गया। खेल विभाग के अंतर्गत रग्बी में कांस्य पदक विजेता महक चौहान, एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता विवेक कुमार और एशियाई यूथ गेम्स में कबड्डी में स्वर्ण पदक विजेता भूमिका को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पशुपालन में बायलर फार्मिंग के लिए आशीष कुमार और कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रविभूषण को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र हुए सम्मानित

रजत जयंती सप्ताह के तहत आयोजित निबंध, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पन्नालाल भल्ला म्यू. इंटर कॉलेज मायापुर की तनु राठौर, द्वितीय रिया आर्या और तृतीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धीरवाली की अरमिश अंसारी को मिला। भाषण प्रतियोगिता में गुरू राम राय स्कूल जगजीतपुर की अभिवंतिका प्रथम, पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज की तनु द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज भेल की शिवानी रावत तृतीय रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में सेंट मेरी स्कूल की राघवी अग्रवाल ने प्रथम, शिवडेल स्कूल की अवंतिका कश्यप ने द्वितीय और बीएम मुंजाल ग्रीन मीडोज स्कूल के आदित्य सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लोक संस्कृति की झलक और विभागीय झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

स्थापना दिवस पर विभिन्न विद्यालयों और सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा उत्तराखण्ड की लोक कला और संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियां भी निकाली गईं, जिन्हें डीएम मयूर दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकियों में अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, डेयरी, आपदा प्रबंधन, पशुपालन, एसडीआरएफ, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और शिक्षा विभाग की योजनाएं प्रमुख रहीं। विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों के फार्म मौके पर ही भरे गए।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण, समाजसेवी विशाल गर्ग, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, परियोजना प्रबंधक उरेडा गंभीर सिंह बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और कई नागरिक उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी बंद को दिया समर्थन

May 20, 2026

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मिलावटखोरों पर शिकंजा: तड़के ही खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 1 क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा

अपराध October 7, 2025

हरिद्वार, 07 अक्टूबर। त्योहारों के चलते मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई…

ऑपरेशन कालनेमी के तहत श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 फर्जी बाबा और सपेरे गिरफ्तार

July 12, 2025

हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, मनोज नौटियाल को कनखल, कमल मोहन भंडारी रानीपुर की जिम्मेदारी

September 4, 2024

हरिद्वार के गाजीवाली गांव में ब्लास्ट, टूटकर बिखरा मकान, कई लोग घायल

April 9, 2025
अन्य खबरें

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.