Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। भगत सिंह चौक के पास रेलवे ट्रैक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना देर रात की है जब अधिकांश लोग घरों में थे। घायल यात्री दर्द से चिल्ला रहा था। उसकी आवाज सुनकर कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसकी मदद के लिए आगे आए।बताया जा रहा है कि यात्री किसी यात्री ट्रेन से गिरा था हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह ट्रेन से खुद गिरा या किसी कारणवश हादसा हुआ। घटना के बाद घायल यात्री रेलवे ट्रैक…
हरिद्वार। चंडीघाट चौक के पास स्थित सर्विस लेन में एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार विपरीत दिशा से सर्विस लेन में आ रही थी जिससे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार…
हरिद्वार। अंबेडकर पार्क में गौशाला बनाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में 22 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। नगर पालिका के अध्यक्ष संजीव चौधरी और बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने अंबेडकर पार्क जाकर धरना समाप्त कराया और आश्वासन दिया कि अंबेडकर पार्क की जगह अब वार्ड 6 में पालिका की बसेड़ी मोड़ स्थित जमीन पर गौशाला बनेगी। गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव के खिलाफ क्षेत्रीय जनता, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया था। आंदोलनकारियों का कहना था कि यह निर्णय बाबा साहब के सम्मान के…
हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले से महानगर कांग्रेस और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ ने निराशा जाहिर करते हुए धामी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। मायापुर स्थित यूनियन भवन में महानगर कांग्रेस और उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ की हुई बैठक में जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड से पूरे उत्तराखंड की जनता आंदोलित थी लेकिन अफसोस आज भी धामी सरकार की शिथिलता के कारण अंकिता भंडारी प्रकरण में वीआईपी आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और…
हरिद्वार, 30 मई। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में पराक्रमी भारत की छवि बनाई है और पाकिस्तान को माकूल जवाब देकर दुनिया में उसके दोगले चरित्र को उजागर किया। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में मुख्य वक्ता पद्म भूषण देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय मीडिया की भूमिका को सकारात्मक बताया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सिंदूर ने पाकिस्तान के ऊपर बारूद का काम किया है और जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान को…
देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने प्रदेश के सात जिलों में तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए गुरुवार देर रात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट बीती 29 मई की रात 11:00 बजे से लेकर 30 मई की सुबह 2:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी और चमोली जिलों के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा), बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तूफान आने की प्रबल संभावना है। जारी चेतावनी में लोगों से आग्रह…
हरिद्वार। शहर के सलेमपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कबाड़ (स्क्रैप) गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना सलेमपुर के दादूपुर गोविंदपुर इलाके की है, जो सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र से सटा हुआ है। सुबह अचानक गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना…
हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर और सिडकुल क्षेत्र में हुई चैन स्नेचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटी गई चैन, एक देशी तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार 23 मई को एक महिला ने शिकायत दी थी कि शिवालिक नगर में दो बाइक सवार युवकों ने उनके गले से चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए। इस मामले में रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दिन एक अन्य महिला से भी चैन छीनने की कोशिश की गई…
हरिद्वार, 29 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब की और से शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर एवं मीडिया विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर ऑपरेशन सिंदूर एवं मीडिया संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार चिंतक पद्म भूषण राम बहादुर राय अपने विचारों से पत्रकारों को अवगत कराएंगे। कार्यक्रम…
हरिद्वार, 28मई। प्रोजेक्ट ऑफ इंप्रूवमेंट ऑफ अर्बन वॉटर सप्लाई उत्तराखंड जेआईसीए फाउंडेशन के तहत उत्तराखंड के 18 स्थानों सहित जिले की छह नगर पालिका और नगर पंचायतों में पानी उपलब्ध कराने के संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। बुधवार को कार्यदाई संस्था पेयजल निगम की कंसल्टेंट एजेंसी ने शिवालिक नगर में राज्य के पहले सर्व की शुरुआत की। सर्वे के दौरान लोगों के घरों को डिजिटल टैग किया जाएगा। तीन माह में कंपनी जिले के छह स्थानों का सर्व का काम पूरा करेगी। राज्य के चार जिलों के पानी की कमी, पानी की खराब गुणवत्ता और अपर्याप्त वितरण प्रणालियों जैसी समस्याओं से…
