Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह, ऑपरेशन सिंदूर में मीडिया की भूमिका पर चर्चा
हरिद्वार

प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह, ऑपरेशन सिंदूर में मीडिया की भूमिका पर चर्चा

News DeskBy News DeskMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 30 मई। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में पराक्रमी भारत की छवि बनाई है और पाकिस्तान को माकूल जवाब देकर दुनिया में उसके दोगले चरित्र को उजागर किया। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में मुख्य वक्ता पद्म भूषण देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय मीडिया की भूमिका को सकारात्मक बताया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सिंदूर ने पाकिस्तान के ऊपर बारूद का काम किया है और जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान को जवाब दिया है।


हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह के दौरान मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार पद्म भूषण राम बहादुर राय ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए मीडिया की भूमिका को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले और ऑपरेशन के बाद भारतीय मीडिया खासकर प्रिंट मीडिया ने बहुत बढ़िया कवरेज की है और बहुत सजग रही और मीडिया ने सकारात्मक भूमिका निभाते हुए न केवल भारतीय जनमानस को आश्वस्त किया और उन्हें प्रेरित भी किया कि वह सेना और सरकार पर भरोसा बनाए रखे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश को दुनिया भर में पराक्रमी भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी घटना अन्य घटनाओं से कई मायनों में अलग रही है। उन्होंने कहा कि पाक समर्थित आतंकियों ने पहलगाम घटना भारत के सहअस्तित्व, सद्भाव, सहिष्णुता और लोकतंत्र की भावना पर हमला था और उन्होंने इस घटना से यह संदेश देने की कोशिश की कि हिन्दू मुस्लिम और ईसाई एक साथ नहीं रह सकते।


उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना में आतंक का नया स्वरूप दिखाई दिया। जबकि आतंकियों ने तीसरा संदेश यह देने की कोशिश की कि यह देश की धार्मिक स्वतंत्रता पर बड़ा हमला है और जिस सिद्धांत पर देश का विभाजन हुआ था वह बनावटी था। उनका संदेश साफ है कि दो देश दो कौम है । आतंकियों का तीसरा मकसद काश्मीर में पयर्टन और तीर्थाटन को पटरी से उतरने की कोशिश थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना के वक्त अगर कोई दूसरी सरकार होती तो पहलगाम की घटना के बाद जो कड़े फैसले लिए गए वह नहीं हो पाते और पूर्ववर्ती सरकारों की तरह हम न तो हमला करते बल्कि दुनिया से हस्तक्षेप करने को कहते।
पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जब जब भी नारी के सम्मान पर आघात हुआ है तब तब देश ने एकजुट होकर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अपरेशन सिंदूर में सिंदूर ने बारूद का काम किया है और पाकिस्तान को उसकी हरकत का माकूल जवाब दिया गया। अब भविष्य में पाकिस्तान अगर फिर से इस तरह का दुस्साहस करेगा तो इससे भी भी खतरनाक परिणाम भुगतेगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की अंतरात्मा से जुड़ा और भारत ने एकजुट होकर बता दिया कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले का नाश कर दिया जाएगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में मीडिया की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने सही खबरों को समाज तक पहुंचा कर उनके भीतर देशभक्ति का जज्बा भर दिया।


समारोह की अध्यक्षता कर रहे जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सिंदूर का एक नया रूप शौर्य, पराक्रम, पुरुषार्थ और प्रचंडता के रूप में दुनिया के सामने आया है और संयम, संस्कृत साहसी भारत का प्रतीक बना। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में चार दिन में ही पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए जो देश की सेना के अदम्य साहस और देश के नेतृत्व की प्रखरता और प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इन चार दिनों में देश की एकता, अखंडता और वैचारिक समानता दिखाई दी। उन्होंने देशवासियों से कहा कि जल्द ही पीओके भारत का हिस्सा होगा। उन्होंने पाकिस्तान की परमाणु बम की गीदड़ भभकी पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया के सामने आ गई कि जिन परमाणु बमों की पाक धमकी देता है वह तो उसके है ही नहीं और उनका नियंत्रण तो विदेशी ताकतों के हाथों में है। हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में हरिद्वार के तीन विश्वविद्यालयों, संस्कृत विश्वविद्यालय, देव संस्कृति विश्वविद्यालय और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के हिंदी पत्रकारिता संकाय के टॉपर छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। प्रेस क्लब के दो पूर्व दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार मधुकांत प्रेमी स्मृति सम्मान उनके पुत्र पत्रकार अवनीश प्रेमी के साथ अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखौला को प्रदान किया। जबकि वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चौहान स्मृति सम्मान उनकी पत्नी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान के साथ अतिथियों ने युवा पत्रकार संदीप रावत को प्रदान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी के संयोजन में आयोजित समारोह का संचालन डा.रजनीकांत शुक्ला ने किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा ने सभी अतिथीयों का शॉल ओढ़ाकर, गंगाजली, रूद्राक्ष की माला व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष कांशीराम सैनी, सांस्कृतिक सचिव आशु शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला, सुनीलदत्त पांड,े संजय आर्य, संजय रावल, श्रवण झा, रामचंद्र कन्नौजिया अमित शर्मा, मनोज खन्ना, बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा, सुनील पाल, संदीप शर्मा, परविंदर सिंह, संदीप रावत, शिवा अग्रवाल, कौशल सिखौला, अविक्षित रमन, बालकृष्ण शास्त्री, श्रवण झा, अनिरूद्ध भाटी, रतनमणी डोभाल, सूर्यकांत बेलवाल, रोहित सिखोला, एसएस जायसवाल, ललितेंद्र नाथ, कुलभूषण शर्मा, आशीष मिश्रा, सुदेश आर्या, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, राधिका नागरथ, रमेश खन्ना, गोपाल रावत, गुलशन नैय्यर, दीपक नौटियाल, शिवकुमार शर्मा, राधेश्याम विद्याकुल, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, सुरेंद्र शर्मा, कुशलपाल सिंह चौहान सहित प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार व अतिथी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

छपार थाने की पुलिस टीम पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में आरोपी को छुड़ाने का आरोप

अपराध February 5, 2026

हरिद्वार, संवाददाता।- हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के छपार थाने की पुलिस…

ट्रेवल्स कारोबारी को आधे दर्जन से अधिक दबंगों ने ऑफिस में घुसकर पीटा, सीसीटीवी हुआ वायरल

July 1, 2024

हरिद्वार में आज होगा किरन जैसल और अमरेश देवी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

January 5, 2025

How the U.S. Raced to Arm Ukraine Against Russia

January 22, 2021
अन्य खबरें

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,896 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.