Author: News Desk

हरिद्वार, 30 मार्च। रानी गली भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की 51वीं बरसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ओम मुरारी आश्रम सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट एवं गुरु कृपा संत सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भजन-कीर्तन, प्रवचन और गुरु स्मरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महामंत्री बाबा हठयोगी महाराज ने की संचालन राम विशाल दास महाराज ने किया। ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संतों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर स्पष्ट संदेश दिया है कि लॉ एंड ऑर्डर खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। हरिद्वार के सराय में दिन में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक छात्र पर जानलेवा हमला किया। फायरिंग कर दहशत फैलाई। दहशत के कारण किसी की भी पिट रहे छात्र को बचाने की हिम्मत नहीं हुई। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। शनिवार रात को पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इसी बीच एक…

Read More

हरिद्वार। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का अधिकारियों को लेकर शेर और कुत्ते वाला बयान वायरल होने के बाद विरोध होना शुरू हो गया है। हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनके बयान को प्रेमचंद पार्ट 2 बयान बताया गया। वहीं युवाओं ने भी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोला और त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। त्रिवेंद्र रावत के लगातार बयान बाजी को लेकर साथ ही दलितों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया गया। युवाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने सबसे बदहाल चार साल के कार्यकाल में जमकर…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार से भाजपा सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शेर और कुत्ते वाले बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बयानों में विरोधाभास देखने को मिला। जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेंद्र के बयान की कड़ी निंदा की वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने खुले तौर से त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान का समर्थन किया और कहा कि वो भ्रष्टाचार का साथ नहीं दे सकते। इस मुद्दे पर वो त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हैं। शनिवार को हरिद्वार एक…

Read More

हरिद्वार। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का सोशल मीडिया पर एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो अवैध खनन के सवाल पर ‘शेर कुत्तों का सवाल नहीं करते’ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। दिल्ली में दिए गए उनके बयान का विरोध होना शुरू हो गया है। शनिवार को हरिद्वार के एक आश्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और उनके बयान को प्रेमचंदिया बयान बताया। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घमंड में प्रेमचंद पार्ट 2 बयान दिया है। इतना ही नहीं हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह ने संसद…

Read More

सचिन कुमार, हरिद्वार। हरिद्वार 28 मार्च। अपनी बेटियों को जन्म के साथ ही सशक्त बनाने की शुरुआत करिए और हमेशा उन्हें रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति में आत्मनिर्भर बनने की सीख दीजिए।यह बात शुक्रवार को सिडकुल हरिद्वार में आयोजित आईटीसी सुनहरा कल के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने आई महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कही। .महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने आईटीसी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में बांटे प्रमाण पत्र। .600 से ज्यादा महिलाओं को 2 साल में बनाया गया है आत्मनिर्भर। . आईटीसी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर महिलाओं…

Read More

सनातन संस्कृति के अनुरूप नववर्ष मनाएं युवा-पंडित अधीर कौशिकहरिद्वार, 28 मार्च। श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने हिंदू नव वर्ष को भव्य और दिव्य रूप से मनाए जाने का आह्वान किया है। श्री अखंड परशुराम अखाड़ो की बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के माध्यम से जिस प्रकार से पूरे विश्व में योग का परचम लहराया है। इसी प्रकार सनातन को आगे बढ़ाने के लिए हिंदू नव वर्ष को भी दिव्य एवं भव्य रूप से मनाए जाने की घोषणा की जाए।…

Read More

डेस्क। म्यांमार में आए एक के बाद एक भूकंप के दो तेज झटकों ने आसपास के कई देशों में दहशत फैलाई। जानकारी के मुताबिक पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7 मापी गई। भूकंप के झटके भारत, चीन और बांग्लादेश तक महसूस किए गए। साथ ही पड़ोसी कई देशों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली एनसीआर और नोएडा तक में भी इसका असर देखने को मिला है। विनाशकारीभूकंप ने म्यांमार और थाईलैंड की धरती…

Read More

हरिद्वार। लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने अवैध मदरसों के खिलाफ की जा रही सीलिंग की कार्रवाई का विरोध किया और आरोप लगाया कि उत्तराखंड में मदरसों को बहाना बनाकर मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। यह बात वो कई बार कह चुके हैं। सरकार चाहती है कि हिन्दू मुस्लिम चलती रहे। उन्होंने कहा कि मदरसे अवैध नहीं है। मदरसों में केवल धार्मिक शिक्षा दी जाती ह और देश के संविधान ने सबको धार्मिक आजादी का अधिकार दिया है। इसलिए मदरसों को चलाने के लिए किसी परमिशन की आवश्यकता नहीं होती। शहजाद ने कहा कि मदरसे में पढ़ने…

Read More

हरिद्वार। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बहादराबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कॉलेज की छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। हरिद्वार निवासी गुरप्रीत कौर, जो एम.एससी नर्सिंग की छात्रा हैं, को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहीं, पौड़ी जिले की स्वाती नेगी, जो एम.एससी नर्सिंग की ही छात्रा हैं, को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। इनके अलावा, कॉलेज के कई अन्य…

Read More