Author: News Desk

हरिद्वार। चार वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के आरोपी को पकड़ने में हरिद्वार पुलिस ने अपने हुनर और मेहनत का बेहतरीन परिचय दिया है। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न कोई सर्विलांस, न कोई मोबाइल ट्रैकिंग केवल मैनुअल पुलिसिंग और तकनीकी सीमाओं के बावजूद अथक मेहनत से आरोपी को लक्सर के खंडहर से धरदबोचा। चार साल की बच्ची को मारकर फरार हो गया था सूरज15 मई की शाम कोतवाली नगर क्षेत्र के रोड़ी बेलवाला इलाके में रहने वाले अशोक सिंह नामक व्यक्ति ने चौकी पर आकर सूचना दी थी कि उसकी चार वर्षीय बेटी…

Read More

अनिल अनिल शर्मा। लालढांग, हरिद्वार। लालढांग क्षेत्र से गीता जोशी ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। गीता, वरिष्ठ समाजसेवी हरीश जोशी की पुत्रवधु हैं और उन्हें अनाज की बाली चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। गीता ने बताया कि वे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने खुद को एक शिक्षित, ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी बताते हुए कहा कि वे गांव की सेवा को ही अपना धर्म मानती हैं। चुनाव प्रचार के दौरान गीता को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे आगामी…

Read More

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के दादूपुर गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही ससुराल से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने के 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी गए बहुमूल्य गहने बरामद कर लिए हैं। वहीं आरोपी महिला अब भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पति के घर से ही रची साजिशप्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी तस्लीम पुत्र बशीर निवासी ग्राम दादूपुर रानीपुर हरिद्वार ने 21 मई को कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी कि 18 मई को जब वह…

Read More

हरिद्वार 22 मई। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को ऋषिकुल मैदान पहुॅचकर चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सतपाल महाराज ने निरीक्षण के दौरान पंजीकरण केन्द्र पर यात्रियों की सुविधा हेतु पंजीकरण काउण्टर, बैठने, पेयजल, शौचायलय, चिकित्सा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।उन्होंने देश-विदेश से चार धाम यात्रा हेतु पंजीकरण केन्द्र पहुॅचे श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुए विभिन्न विषयों पर फीडबैक लिया तथा सभी की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पंजीकरण केन्द्र पहुुॅचे सभी श्रद्धालुओं ने पंजीकरण हेतु…

Read More

हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव नेता शिवम कश्यप ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाए जाने को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हाल ही में जिन करीब 60 लोगों को दर्जा प्राप्त मंत्री नियुक्त किया है उनमें कई महत्वपूर्ण समाजों की खुलकर अनदेखी की गई है। कश्यप ने इसे भाजपा की कथनी और करनी में फर्क बताते हुए कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास की बात तो करती है। लेकिन व्यवहार में कुछ लोगों का साथ कुछ लोगों का विकास ही दिख रहा है। उन्होंने ने आरोप…

Read More

उत्तराखंड। हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनीउत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती…

Read More

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिले के लक्सर नगर मण्डल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला प्रभारी आदित्य चौहान और जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की सहमति के बाद घोषित की गई इस कार्यकारिणी में अनुभव और युवाशक्ति का संतुलन दिखाई दे रहा है। साथ ही महिलाओं को भी संगठन में प्रतिनिधित्व दिया गया है। घोषित मण्डल पदाधिकारियों में नितिन चौधरी केहड़ा, राजेन्द्र प्रजापति, सरिता पंवार और जितेन्द्र कुमार आर्य को मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोहित वर्मा और गौरव बिन्दल को मण्डल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मण्डल मंत्री पद पर अमित धीमान, पंकज कश्यप, निशा…

Read More

हरिद्वार, 21 मई। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कांवड़ मेले की सभी तैयारियां समय से पूरी करने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कांवड़ मेला शुरू होने का समय नजदीक है। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों शिव भक्त कांवड़ों में गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आते हैं। सरकार को कावड़ मेला शुरू होने से पूर्व सड़क, बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को पूरा करना चाहिए। मुख्यमंत्री को स्वयं जायजा लेकर व्यवस्थाएं बनाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करना चाहिए।…

Read More

देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और चारधाम यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सरकार ने एक महत्त्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत मनसा देवी पर्वत के नीचे 10 किलोमीटर लंबी सुरंग (टनल) बनाई जाएगी, जो भेल क्षेत्र से मोतीचूर तक जाएगी। यह टनल देहरादून, ऋषिकेश और गढ़वाल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगी। जिससे हरिद्वार शहर के भीतर से गुजरने वाला भारी ट्रैफिक काफी हद तक कम हो जाएगा।हरिद्वार धार्मिक नगरी होने के साथ ही चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है। हर…

Read More

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर आगामी 24 मई को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गोष्ठी को लेकर बैठक संपन्न हुई।महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट ने बताया कि रानी अहिल्याबाई का जीवन देश व समाज के लिए प्रेरणादाई है।रानी अहिल्याबाई को बद्री केदार धाम व हरिद्वार सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए याद किया जाता है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए कहा था कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर के सोमनाथ तक के मंदिरों का…

Read More