Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। एक दिन पहले थाने और कोतवाली प्रभारियों के ट्रांसफर करने के बाद 36 एसआई और एसएसआई का ट्रांसफर कर दिया। देर रात एसएसपी ने ट्रांसफर लिस्ट जारी की। ट्रांसफर लिस्ट में 11 एसएसआई और 25 दरोगाओं के नाम शामिल हैं। कई दरोगाओं को चौकियों में तैनाती रहने के चलते एसएसआई पद पर प्रमोशन मिला है। वही पुलिस लाइन में तैनात धर्मेंद्र राठी को भगवानपुर थाने का एसएसआई बनाया गया। इसके अलावा संजीत कंडारी को खड़खड़ी चौकी से हर की पौड़ी चौकी प्रभारी…
हरिद्वार। हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज जनपद में आठ थाने और कोतवाली प्रभारियों का ट्रांसफर कर दिया। रितेश शाह को हरिद्वार कोतवाली प्रभारी और मनोज नौटियाल को पथरी थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमरजीत सिंह को रोशाबाद पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर गंग नहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया पुलिसअधिकारियोंजितने भी पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं उनके नाम लिस्ट में देखे जा सकते हैं।
हरिद्वार। हरिद्वार के शाहपुर शीतला खेड़ा गांव के पास हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल पत्नी और उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पहले मृतक सुखपाल को शराब पिलाई और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामला शांत होने के बाद दोनों का शादी करने का इरादा भी था। बता दे कि बीती 18 मार्च को शाहपुर माडी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव के बारे में जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान सुखपाल…
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार, 20 मार्च। हरिद्वार जिले में प्रशासन ने अवैध मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गैंडीखाता में दो अवैध मदरसों को प्रशासन ने सील कर दिया। हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह पुलिस बल के साथ गुरुवार को गांव पहुंचे और दोनों मदरसों पर ताला जड़ दिया। दोनों मदरसे अवैध रूप से चल रहे थे। दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभी तक प्रदेश में 98 मदरसों पर ताला लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश में पांच सौ से अधिक अवैध…
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आज आज एक आरपीएफ के सिपाही ने आत्महत्या कर ली। मृतक सिपाही का नाम अरविंद तोमर है जो 1 महीने पहले ही रतलाम से ट्रांसफर होकर हरिद्वार आया था। जानकारी के मुताबिक आज प्लेटफार्म पर खड़ी हुगली एक्सप्रेस के नीचे सर रखकर उसने आत्महत्या कर ली। पटरी पर उसका सर धड़ से अलग हो गया। सिपाही की आत्महत्या करते ही रेलवे स्टेशन परिसर में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने सिपाही के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल…
हरिद्वार। हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर समेत युवा मोर्चा से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने स्वागत करने पर युवा मोर्चा का आभार व्यक्त किया और कहा कि युवा मोर्चा और भाजपा संगठन साथ मिलकर पार्टी को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। न सिर्फ पार्टी से नए कार्यकर्ता जोड़ने का कार्य किया जाएगा बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी जन जन तक पहुंचाया…
हरिद्वार, 19 मार्च। एक दिन पहले कोर्ट से जमानत मिलने के बाद खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन कि बुधवार को रिहाई हो गई। प्रणव सिंह चैंपियन का बीती 15 फरवरी से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। डिप्टी जेलर ने जिला अस्पताल पहुंचकर जरूरी कार्यवाही में बाद चैंपियन को रिहा कर दिया। जेल से रिहा होने के बाद चैंपियन अस्पताल से रवाना हो गए। इस दौरान चैंपियन के समर्थकों ने नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई। चैंपियन के बाहर आने पर समर्थकों ने खूब नारेबाजी की इतना ही नहीं उनकी गाड़ियों का काफिला हूटर बजाते हुए अस्पताल…
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला बुधवार को श्यामपुर थाने पहुंचे और थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों के रखरखाव की जानकारी ली और दस्तावेजों को भी परखा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरिक, भवन आदि का मुआयना किया। थाना अभिलेखों, आपदा प्रबंधन के उपकरणों व थाने में मौजूद अस्लाह और कारतूसों का निरीक्षण किया गया। साथ ही अभिलेखों, आपदा उपकरणों का रखरखाव सही रखने एवं थाना भोजनालय, बैरिक व परिसर की सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में थाना प्रभारी…
हरिद्वार। हरिद्वार के बोड़ाहेडी गांव में बिना लाइसेंस के पेट्रोल और डीजल बेचने की शिकायत पर एसडीएम अजयवीर सिंह ने छापेमारी की और लाइसेंस न पाए जाने पर दुकान को सीज कर दिया। इतना ही नहीं दुकान से भारी मात्रा में डीजल और पेट्रोल से भरे 5 ड्रम भी पाए गए हैं। एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत कर अवगत कराया कि गांव में स्थित मैसर्स एस सी ऑयल सेंटर पर मिलावटी डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा है। साथ ही तेल की मात्रा भी कम दी जा रही है। शिकायत मिलते ही संज्ञान लिया गया। बहादराबाद…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर एक तेल का टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही टैंक से तेल का रिसाव होने लगा। सूचना मिलते ही सीओ और श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर जमा हुई भीड़ को हटाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की क्रेन को बुलवाकर सड़क के बीच में पड़े टैंकर को उठाकर साइड कराया गया और उसके बाद ट्रैफिक को सुचारु किया गया। जब तक टैंकर से तेल का रिसाव बंद नहीं हुआ तब…
