Author: News Desk

हरिद्वार, 16 मई – धर्मनगरी हरिद्वार अब श्रद्धा और अध्यात्म के साथ-साथ सुंदरता और हरियाली के नए स्वरूप में भी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर हरिद्वार-ऋषिकेश विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा तैयार किया गया ग्रीन कॉरिडोर अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। डामकोठी के पास बने इस कॉरिडोर में रंग-बिरंगे फव्वारे, आधुनिक लाइटिंग, सजीव हरियाली और चौड़ा मार्ग इसे एक नए स्वरूप में प्रस्तुत कर रहा है। अंग्रेजी शासनकाल की ऐतिहासिक डामकोठी के पास विकसित यह क्षेत्र मां गंगा के विहंगम दृश्य के साथ एक बेहतरीन दृश्यावली…

Read More

हरिद्वार, 15 मई – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को हरिद्वार जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर आम जनता को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण की शुरुआत चैन राय जिला महिला चिकित्सालय से हुई, जहां निदेशक ने ओपीडी, विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू), कोल्ड चेन कक्ष, पैथोलॉजी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसवोपरांत कक्ष और अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को सभी…

Read More

हरिद्वार, 16 मई 2025। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हरिद्वार पुलिस ने भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में आयोजित इस रैली की शुरुआत रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय से हुई। रैली का समापन रानीपुर मोड़ पर हुआ। देशभक्ति से ओतप्रोत इस रैली को एसपी क्राइम आईपीएस जितेंद्र मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति…

Read More

हरिद्वार, 16 मई। हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से लापता हुई चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है। बच्ची का शव शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक की सुरंग में मिला। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले बच्ची से दुष्कर्म किया गया लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। सूचना मिलते ही हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एसपी सिटी पंकज गैरोला भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस ने हत्या के इस जघन्य मामले में मुकदमा…

Read More

हरिद्वार। बीती 12 मई 2025 को खन्ना नगर घाट नहाते समय गंगनहर में डूबे युवक का शव आज पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद SDRF टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है। युवक की पहचान अमन पुत्र मो. मुजफ्फर अली, उम्र 19 वर्ष, निवासी पांवधोई, ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 मई को अमन खन्ना नगर घाट पर नहा रहा था। नहाते समय अमन का पैर फिसल गया था और वह गहरे पानी में डूब गया था। घटना के बाद से ही SDRF की टीम द्वारा क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया जा…

Read More

हरिद्वार। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पंजाब के बठिंडा आर्मी कैंट से एक पाकिस्तानी जासूस रकीब की गिरफ्तारी हुई है जो मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के डॉसनी गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार रकीब पिछले करीब पांच वर्षों से बठिंडा स्थित आर्मी कैंट एरिया में दर्ज़ी का काम कर रहा था। आरोप है कि सेना के कपड़ों की सिलाई करते-करते वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे आर्मी की संवेदनशील जानकारियां लीक…

Read More

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने के संगीन मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज है जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का निवासी है। सिडकुल थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी के मुताबिक ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी थी कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताया और शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने के बाद…

Read More

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुशासन नीति को धरातल पर उतारते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण लगातार सुशासन कैंप आयोजित कर रहा है। इन कैंपों के माध्यम से अब तक 388 नक्शों को स्वीकृति दी जा चुकी है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लगाए जा रहे इन कैंपों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता भाग ले रहे हैं। आगामी कैंप 15, 19 और 21 मई को प्राधिकरण के हरिद्वार कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि आवासीय और व्यावसायिक नक्शों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जा रहा है। उनका कहना है कि…

Read More

बठिंडा/हरिद्वार। भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच देश की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पंजाब के बठिंडा में स्थित सैन्य छावनी में दर्जी का काम करने वाला एक युवक दुश्मन देश की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करता पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत लक्सर तहसील के गांव डोसनी निवासी रकीब पुत्र इकबाल के रूप में हुई है। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी रकीब को सैन्य छावनी की जासूसी करने और सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि…

Read More

हरिद्वार। मंगलवार को घोषित किए गए सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में हरिद्वार के कई छात्रों ने शानदार सफलता प्राप्त कर धर्मनगरी का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ पत्रकार मुदित अग्रवाल की पुत्री गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की 12वीं की छात्रा वंशदा अग्रवाल ने परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वंशदा ने आर्ट में शतप्रतिशत और हिंदी में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने वंशदा को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। धर्मेद्र चौधरी व दीपक मिश्रा ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और एकाग्रता…

Read More