Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। हरिद्वार जिले में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में युवक की मर्दानगी पर छींटाकशी तो उसने गुस्से में आकर छींटाकशी करने वाले युवक की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या से पहले मृतक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना का डंडा डाला गया और फिर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने अली आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 22 वर्षीय आरोपी का नाम शिवकुमार है जो हरिपुर टोंगिया गांव का निवासी है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गन्ने का डंडा भी…
उत्तराखंड। एसएसपी पौड़ी ने किए दो निरीक्षकों और 9 उपनिरीक्षकों के तबादल। निरीक्षक मौ.अकरम रिखणीखाल तो रवि सैनी बने लैंसडौन थाना प्रभारी। कोटद्वार। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने दो निरीक्षकों और 9 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। निरीक्षक मौ. अकरम को रिखणीखाल और रवि सैनी को लैंसडौन थाना प्रभारी बनाया गया है।एसएसपी पौड़ी ने थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैंथवाल को थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला, थानाध्यक्ष धुमाकोट लाखन सिंह को थानाध्यक्ष थलीसैंण, थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार को थानाध्यक्ष धुमाकोट, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह को थानाध्यक्ष यमकेश्वर से एसओजी प्रभारी, साइबर सेल, एफएफयू का प्रभार दिया है। इसके अलावा एसएसआई लक्ष्मणझूला अरविंद कुमार को थानाध्यक्ष यमकेश्वर,…
हरिद्वार। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में अपना 70 वा जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ फिल्म अभिनेता अनिल कपूर, माता दुलारी खेर, भाई राजू खेर, फिल्म अभिनेत्री शुभांगी और कई मित्र भी मौजूद रहे। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने हरिहर आश्रम स्थित श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुपम खेर का रुद्राभिषेक कराया। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा कि प्रयागकुंभ में वो अवधेशानंद गिरी महाराज के शिविर में ठहरे थे। उस दौरान उन्होंने हरिहर आश्रम आने का निमंत्रण दिया था। अपने मित्रो…
उत्तराखंड। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बोर्ड परीक्षा में शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों का पालन न करने वालों पर एसएसपी ने सख्ती दिखाई और देर रात तक डीजे बजाने पर एक डीजे संचालक का दस हजार का चालान काटा गया। “बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा थानेदारों को जारी किए गए थे निर्देश.” “डीजे संचालकों को दिए गए स्पष्ट निर्देश-नियम मुताबिक चलें वरन होगी कार्यवाही.” दरअसल कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत तेज आवाज में डीजे बजाने वाले डीजे संचालकों के पर कतरने के…
डेस्क। उत्तराखंड में अब छात्र छात्राओं को पॉलीटेक्निक करने के बाद या पॉलिटेक्निक करने के साथ इंटर यानी 12 वी नहीं करनी पड़ेगी। अब पॉलीटेक्निक को 12वीं के बराबर माना जाएगा। इस फैसले से छात्र छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। दसवीं के बाद तीन साल की पॉलिटेक्निक करने वाले युवाओं को इंटर करने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें इंटर के समकक्ष माना जाएगा। सोमवार को कैबिनेट ने पॉलिटेक्निक करने वाले युवाओं की बड़ी मुश्किल हल कर दी। कैबिनेट में शिक्षा की ओर यह प्रस्ताव आया था। 3 मार्च सोमवार को उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने…
हरिद्वार। प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम आज हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार के डामकोठी पर उन्होंने श्री गंगा सभा, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और साधु संतों के साथ बैठक की। बैठक में हर की पौड़ी कॉरिडोर को लेकर चर्चा की गई। हालांकि हरिद्वार के कई व्यापारी बैठक में नहीं पहुंचे। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी, व्यापारी नेता सुरेश गुलाटी और संतों में से महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरी, डीएम कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एचआरडीए के सचिव अंशुल सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने मीडिया…
हरिद्वार 05 मार्च। हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने भ्रूण परीक्षण पर सख्ती दिखाई और निर्देश दिए कि अपराध की श्रेणी में आने वाले भ्रूण परीक्षण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भ्रूण परीक्षण करने वाले लोगों की सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा और नाम गुप्त रखने की बात भी कही। बुधवार को डीएम कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी की बैठक आपदा कण्ट्रोल रूम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम का सख़्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश…
अनिल, शर्मा लालढांग। हरिद्वार। हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्बल सिंह है जो मूल रूप से चमोली के कर्ण प्रयाग का रहने वाला है। पिछले कई सालों से न्यायालय से वांछित चल रहा था। गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद श्यामपुर थाना पुलिस आरोपी को चमोली से ही दबोच लाई और कोर्ट में पेश कर दिया। जानकारी के मुताबिक वन्य तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वर्ष 2013 में रमेश रावत व अब्बल सिंह को 03 गुलदारों की खाल, जिसकी कीमत करीब 35…
हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने क्षेत्र से एक कथित बाबा गैंग के साथ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी आमजन के साथ मारपीट कर दहशत मचा रहे थे। इस गैंग में यूपी और उत्तराखंड के युवक शामिल हैं जो पिछले कई दिनों से लोगों के साथ मारपीट कर उधम मचा रहे थे। शिकायत मिलते ही पुलिस e सभी गिरफ्तार किया और थाने लाकर सख्त हिदायत दी। bns 170 में सबका चालान भी किया गया। सोमवार को भी बाबा गैंग के सदस्य आमजन के साथ लाठी डंडे लेकर मारपीट, गाली-गलौच करने व मरने मारने पर उतारू रहने के…
लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में धुत्त होकर एक यात्री रेलवे ट्रैक पर लेट गया। काफी देर तक यात्री ट्रैक से नहीं उठा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यात्री को उठाकर थाने के जाया गया। यात्री का नाम छोटे पुत्र रमेश है जो मूलरूप से बिजनौर जिले का निवासी है। गनीमत रही कि इस बीच कोई ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक से नहीं गुजरी और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब आठ बजे लक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर…
