Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश एक नकली नोट गिरोह के सदस्य हैं। जिनके कब्जे से दो लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के नाम जुल्फकार और नसीम है। जुल्फकार कुन्हारी और नसीम पीपली गांव का रहने वाला है। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कलियर की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो संदिग्ध अस्लाह के साथ शान्तरशाह…
हरिद्वार। उतरी हरिद्वार हरिद्वार के कई क्षेत्रों में बार बार कट लगने से जनता परेशान है। 4 से 5 घंटे उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में विद्युत बाधित रही। इस बीच बिजली घर के फोन भी बंद रहे जिसे स्थानीय जनता को दिक्कत झेलनी पड़ी। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग 5 बजे से सुबह 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। जरा सी बारिश हो या मौसम खराब हो, तुरंत विद्युत सप्लाई बाधित हो जाती है और विद्युत विभाग के दफ्तरों के फोन भी बंद हो जाते हैं। जिससे आम…
हरिद्वार। हरिद्वार के सलेमपुर इंडस्ट्रियल। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार सुबह सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया रुड़की स्थित रबड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन रुड़की की टीम उपकरण सहित मौके पर पहुंची। आग को विकराल रूप लेता देख फायर स्टेशन लक्सर, भगवानपुर व सिड़कुल से भी फायर टैंडर को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीम ने कई घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद प्रेशर पाइप व होज रील की मदद से आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। ब्रदर इलेक्ट्रॉनिक गोदाम डडेरा फाटक थाना सिविल…
हरिद्वार। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय के बाहर अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में फायरिंग की और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। रुड़की में मुकदमा भी दर्ज किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए गए है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज इस मुकदमे की जांच IPS अधिकारी जितेंद्र मेहरा को सौंपी है। उम्मीद है कि जितेंद्र मेहरा इस केस का जल्द खुलासा करेंगे। क्योंकि वो…
हरिद्वार। हरिद्वार की खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश के कैंप कार्यालय पर से फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग करने वाले युवक सीसीटीवी में कैद हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो अज्ञात लोग उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय के बाहर आए और फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। यह वीडियो आज तड़के यानी 26 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जल्द ही आरोपियों…
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में लगातार दो दिनों से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो रही है। एक दिन पहले हुई मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वही बुधवार रात को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भी मुठभेड़ के दौरान एक दस हजार का इनामी बदमाश धरा गया है। घायल बदमाश का नाम रहित है जो कुरूड़ी गांव का निवासी है। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छुटा था और इसने चार लाख की सुपारी लेकर एक युवक की हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसके साथियों को पूर्व में…
हरिद्वार, 26 फरवरी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने राज्य सरकार से मांग की है कि हरिद्वार में 2027 अर्राद्धकुंभ मेले की तैयारी प्रयागराज महाकुंभ मेले की तर्ज पर की जाएं। कुंभ मेले की तरह अमृत स्नान हो। मंगल प्रवेश यात्रा निकाली जाएं। इसके लिए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से भी निवेदन किया जाएगा। राष्ट्र की एकता अखण्डता व सुख समृद्धि की कामना को लेकर शिवमूर्ति व्यापार मंडल एवं श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के संयुक्त तत्वाधान में शिवमूर्ति पर पूर्ण विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित…
हरिद्वार। हरिद्वार में देर रात पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस को आरोपी के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद देर रात पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो आरोपी साबिर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। आरोपी पिछले कई महीने से फरार चल रहा था और उसे पर 50 हज़ार रुपए का इनाम भी घोषित था। मुठभेड़ के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल भी मौके पर पहुंचे और घायल बदमाश को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। आरोपी पर…
हरिद्वार। हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। जिसने अपने मकान मालिक को ही ठगी का शिकार बना डाला और सरकारी नौकरी के नाम उससे 3,70000 रुपए भी ठग लिए। आरोपी के कब्जे से कंप्यूटर, लैपटॉप के अलावा फर्जी मोहरें और कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आरोपी का नाम हिमांशु कुमार है जो मूलरूप से कपकोट बागेश्वर का रहने वाला है। वर्तमान में वो हरिद्वार की पॉश सोसाइटी में रहकर मौज काट रहा था। कनखल निवासी प्रतीक मदान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लॉकडाउन के दौरान हिमांशु उनके यहां किराए पर…
हरिद्वार, 25 फरवरी। हरिद्वार में साल 2027 में अर्धकुंभ मेला नहीं बल्कि कुंभ मेले का आयोजन होगा। गढ़वाल कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां भी कुंभ मेले की तरह ही की जाएंगी। श्री गंगा सभा ने भी पूर्व में हरिद्वार में 2027 कुंभ मेले में पेशवाइया और अमृत स्नान की मांग की थी। मंगलवार को कुम्भ मेला-2027 हेतु आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी है। विनय शंकर पाण्डे ने अर्द्धकुम्भ 2027 के भव्य और दिव्य तथा सफल आयोजन की तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रयागराज…
