Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म 
उत्तराखंड

आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म 

News DeskBy News DeskApril 19, 2025Updated:April 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे आज यानि 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी करने जा रहा है। बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। करीब 2 लाख 23 हजार परीक्षार्थियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं, क्योंकि परीक्षा परिणाम जारी होने में 24 घंटे से भी कम समय बचा है।

21 फरवरी से 11 मार्च तक चली थीं परीक्षाएं – 

उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। प्रदेशभर के स्कूलों में इन परीक्षाओं के लिए जबरदस्त तैयारियां की गई थीं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार खास इंतजाम किए गए थे। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुताबिक इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से हाईस्कूल (10वीं) में 1,13,690 छात्र और संस्थागत 1,11,420 तथा व्यक्तिगत 2,268 पंजीकृत हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट (12वीं) में 1,09,713 छात्र और संस्थागत 1,05,298 तथा व्यक्तिगत 4, 401 पंजीकृत हैं।

प्रदेशभर में 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए – 

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 49 एकल केंद्र और 1196 मिश्रित केंद्र शामिल थे। शिक्षा विभाग ने केंद्रों पर सीसीटीवी, उड़न दस्ते और नोडल अधिकारियों की तैनाती से निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया था।

33% जरूरी, ग्रेस मार्क्स से मिल सकता है पास होने का मौका

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे। खास बात यह है कि जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, उनमें छात्रों को दोनों हिस्सों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। यदि कोई छात्र थोड़े अंतर से फेल होता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स का लाभ भी मिल सकता है।

कैसे और कहां देख सकेंगे अपना रिजल्ट – 

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र https://uaresults.nic.in या https://ubse.uk.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा कई न्यूज पोर्टल्स और एसएमएस सर्विस के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

रिजल्ट से जुड़ी ये बातें जरूर जान लें – 

01.रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है, धैर्य बनाए रखें।

02.मोबाइल या कंप्यूटर से रिजल्ट देखने के लिए इंटरनेट कनेक्शन मजबूत रखें।

03.रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि समय बचाया जा सके।

04.रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें, यह आगे के एडमिशन प्रोसेस में काम आएगा।

छात्रों के लिए सलाह – 

रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, याद रखें कि यह सिर्फ एक पड़ाव है। सफल होने पर आत्मविश्वास बढ़ाएं और आगे की तैयारी में जुट जाएं। अगर नतीजे उम्मीद के मुताबिक न आएं, तो निराश न हों – सुधार का मौका हमेशा रहता है। बोर्ड परीक्षा जिंदगी का आखिरी पड़ाव नहीं होती।

सभी छात्रों को शुभकामनाएं – आज 11 बजे तैयार रहें। आपका इंतजार खत्म होने वाला है। इस खबर को शेयर करें ताकि हर छात्र तक यह जरूरी जानकारी पहुंचे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026
इन्हें भी पढ़े-

शूटिंग के लिए हरिद्वार आएंगे राघव जुयाल, फिर मिला बड़ा प्रोजेक्ट

देश-दुनिया October 10, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड के बेटे और देशभर में ‘स्लो मोशन किंग’ के नाम से मशहूर…

भारत विकास परिषद की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, पहलगांव हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

May 1, 2025

खन्ना नगर में जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, बाहरी प्रदेशों के आठ आरोपी गिरफ्तार

July 5, 2025

करौली शंकर महादेव का जनसेवा में बड़ा कदम: मिश्री मठ से आईसीयू ऑन व्हील सेवा वाहन की शुरुआत

November 6, 2025
अन्य खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.