Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 
अपराध

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

News DeskBy News DeskMay 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिवार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये के चर्चित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट एस आनंदिका हाइट्स को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और संपत्ति हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वर्षों की साझेदारी और संयुक्त निवेश के बाद अब पूरी टाउनशिप 

परियोजना पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

पंकज शर्मा, अमित ढींगरा और प्रदीप ढींगरा ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को शिकायत देकर बताया कि वे लंबे समय से रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं और उत्तर भारत के कई शहरों में प्रोजेक्ट विकसित कर चुके हैं। वर्ष 2013 में उनकी मुलाकात हरिद्वार के कारोबारी राकेश नागपाल से हुई थी, जो नैक्सिस इन्फ्रा, नागपाल एसोसिएट्स और नैक्सिस इन्फ्रा डेवलिंग के माध्यम से रियल एस्टेट कारोबार करते थे। आरोप है कि राकेश नागपाल ने ग्राम बढ़ेड़ी राजपूताना, तहसील रुड़की में बड़ी टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 29 जनवरी 2014 को एक एमओयू हुआ, जिसके तहत संयुक्त रूप से आवासीय कॉलोनी, हाईराइज और लो राइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट विकसित करने पर सहमति बनी।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उत्तराखंड में बाहरी व्यक्ति होने के कारण वे सीलिंग लिमिट से अधिक भूमि अपने नाम पर नहीं खरीद सकते थे। ऐसे में यह तय हुआ कि जमीन राकेश नागपाल के नाम पर खरीदी जाएगी लेकिन प्रोजेक्ट संयुक्त संपत्ति माना जाएगा। इसके बाद ग्राम बढ़ेड़ी राजपूताना में में एस आनंदिका हाइट्स नाम से टाउनशिप लॉन्च की गई। परियोजना में सेल्स ऑफिस, सैंपल फ्लैट, पार्क और अन्य निर्माण कार्य कराए गए तथा नक्शे भी प्राधिकरण से स्वीकृत कराए गए। बाद में वर्ष 2016 में जमीन लेकर भी दूसरा एमओयू हुआ और परियोजना का विस्तार किया गया।

आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में राकेश नागपाल के निधन के बाद पूरा मामला बदल गया। उनकी पत्नी विम्मी नागपाल, पुत्री आनंदिका नागपाल और पुत्र करण नागपाल ने कथित रूप से बेईमानी और धोखाधड़ी की नीयत से साझेदारी और एमओयू के तथ्यों को छिपाते हुए संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली। आरोप है कि इसके बाद पूरे प्रोजेक्ट को खुद का बताते हुए शिकायतकर्ताओं को बाहर करने की कोशिश शुरू कर दी गई।

इसके बाद 30 मार्च 2025 को ईशा पंवार के साथ मिलकर एक फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया, जिसका उद्देश्य पूरी संपत्ति और प्रोजेक्ट पर कब्जा करना था। वहीं 25 दिसंबर 2025 को भी परियोजना पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर जब शिकायतकर्ताओं ने दस्तावेजों की जांच कराई तो कथित फर्जीवाड़े और नामांतरण की जानकारी सामने आई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि छह फरवरी 2026 को आरोपी पक्ष उमाकांत सैनी, एकलव्य सैनी, मुकेश राठ, संजय शर्मा और अन्य लोगों के साथ कई गाड़ियों में परियोजना स्थल पर पहुंचा। वहां मौजूद स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। यह पूरी घटना कथित रूप से सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोप लगाया कि आरोपित पक्ष प्रभावशाली लोगों से संबंध होने का दावा कर लगातार दबाव बना रहा है और करोड़ों रुपये की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों में से कुछ लोगों के खिलाफ  आपराधिक मुकदमे भी चल रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा है।

बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दस्तावेजों, एमओयू, और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

गांव में घुसे 7 जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, वन विभाग ने जंगल में खदेड़ा

उत्तराखंड November 16, 2024

हरिद्वार, 16 नवंबर। हरिद्वार के आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला…

कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

March 3, 2026

Oculus Studios: These 9 VR Studios Are Now Owned by Meta

January 13, 2021

जहर देकर हत्या के केस में कोर्ट ने 6 आरोपियों को सुनाई 20 साल कारावास की सजा, लक्सर क्षेत्र का मामला

August 16, 2024
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.