Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिले नशे के इंजेक्शन, नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका
अपराध

बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिले नशे के इंजेक्शन, नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका

News DeskBy News DeskApril 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शव के पास से नशे में इस्तेमाल होने वाले कई इंजेक्शन बरामद हुए हैं और प्राथमिक जांच में नशे की ओवरडोज के चलते मौत की आशंका जताई जा रहा है। मृतक की पहचान सर्व प्रिया विहार, सतीकुंड निवासी 36 वर्षीय विकास कश्यप पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सतीकुंड के पास एक बाग में युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुक्रवार शाम को विकास अपने दोस्त मोहित के साथ था। दोनों ने पहले गांजे की बीड़ी पी थी। इसके बाद विकास मोहित की स्कूटी लेकर वहां से चला गया, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह जब मोहित से स्कूटी के बारे में पूछताछ हुई तो वह विकास को तलाशने निकला। इसी दौरान सतीकुंड के पास सड़क किनारे स्कूटी खड़ी मिली और पास के झाड़ियों में अंदर जाकर देखा तो विकास मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से कई इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनके बारे में आशंका जताई जा रही है कि उनका इस्तेमाल नशे के लिए किया गया होगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई बाग की तरफ दौड़ पड़ा। उधर पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया मामला नशे की ओवरडोज से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक विकास शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की असली वजह चल पाएगी और उस के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ कर उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

गौ तस्करी के लिए स्कॉर्पियो कार कार का करता था इस्तेमाल, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा तस्कर, कार को किया सीज 

May 17, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

लक्सर पुलिस ने किया डॉक्टर पर जानलेवा हमले का खुलासा, सत्संगी बाबा निकला मास्टरमाइंड, चेले को दबोचा

May 1, 2026

काली फिल्म और हूटर लगी कार पर पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया जब्त

April 21, 2026

पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, युवक की मौत के बाद किया था हंगामा

April 9, 2026

जो अस्पताल अस्तित्व में नहीं था, उसमें दिखाया बच्चे का जन्म, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश

March 15, 2026

हरिद्वार में SSP नवनीत सिंह का कड़ा एक्शन, अवैध खनन में संलिप्त चौकी प्रभारी समेत 06 पुलिसकर्मी निलंबित

March 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि का गुर्गा है फरार कैदी, SIT की 10 टीमें का रही तलाश

उत्तराखंड October 13, 2024

हरिद्वार, 13 अक्टूबर। शुक्रवार रात रामलीला के दौरान जिला कारागार हरिद्वार से फरार हुए दो…

9 Wireless Headphones That Are High Quality and Super Cute

March 16, 2020

रुड़की से युवती का अपहरण, नोएडा स्थित फ्लैट से बरामद, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

August 15, 2024

New Zealand Government to Help Heartbroken Teens Recover

March 15, 2020
अन्य खबरें

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.