Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: मूलदासपुर गांव में धमाकों से दहशत, एक की मौत, कई घायल, छह मवेशी झुलसे
हरिद्वार

पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: मूलदासपुर गांव में धमाकों से दहशत, एक की मौत, कई घायल, छह मवेशी झुलसे

News DeskBy News DeskJune 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार, 18 जून। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के मूलदासपुर गांव में बुधवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए तेज धमाकों और भीषण आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में फैक्ट्री की दीवार गिरने से छह मवेशियों की भी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना सुबह करीब 9 बजे हुई जब मूलदासपुर माजरा स्थित एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे दीपचंद (38 वर्ष) पुत्र स्व. अतर सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल भूमानंद अस्पताल, ज्वालापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य मजदूर रोनी (22 वर्ष) पुत्र जगपाल भी आग की चपेट में आ गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में राजकीय अस्पताल, रुड़की रेफर किया गया। आग की भीषणता इतनी अधिक थी कि धमाकों की आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं। फैक्ट्री के एक हिस्से की दीवार गिरने से छह गौवंश दबकर मर गए। पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि पटाखा फैक्ट्री का वैध लाइसेंस 30 मार्च 2025 को ही समाप्त हो गया था। इसके बावजूद बिना लाइसेंस के खतरनाक स्तर पर इसका संचालन जारी था। सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी कर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री स्वामी निशा सैनी पत्नी संजय कुमार सैनी और संजय कुमार सैनी पुत्र स्व. प्रेमचंद सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा के खिलाफ BNS की धारा 106 कर 125, 125(ए), 125(बी) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। घटना के बाद बहादराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राठौर के नेतृत्व में एसआई खेमेन्द्र गंगवार, अमित नौटियाल, विजय प्रकाश सहित चेतक पुलिस टीम राहत व बचाव में जुटी रही। उन्होंने इलाके को घेरकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और संभावित धमाकों से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरते।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026

व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप

April 23, 2026

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने हरिद्वार में निकाला रोड शो, गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

April 21, 2026
इन्हें भी पढ़े-

भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

हरिद्वार September 28, 2025

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा शिवालिक…

हरिद्वार आने वाले जान लें क्या है ऑपरेशन लगाम? नियम तोड़े तो यात्रा पड़ सकती है महंगी

June 22, 2025

27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे हरिद्वार के सभी स्कूल, आदेश जारी

July 23, 2024

विजिलेंस की टीम ने की छापेमारी, रिश्वत लेते अपर तहसीलदार का पेशकार रंगे हाथ गिरफ्तार

May 19, 2025
अन्य खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.