Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»गाजियाबाद में किसान के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, हाथ जोड़ती रही मां
अपराध

गाजियाबाद में किसान के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, हाथ जोड़ती रही मां

News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मोदीनगर में 52 वर्षीय किसान हरिओम चौधरी की उनके बेटे निखिल ने कथित रूप से छह गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी पहले भी अपने छोटे भाई पर गोली चला चुका था।

पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी और पुलिस का बयान।

शराब के नशे में बेटे ने पिता को मारीं 6 गोलियां, 150 करोड़ की संपत्ति वाले किसान की मौत; पहले भाई पर भी कर चुका था फायर।

पूरी खबर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 52 वर्षीय किसान हरिओम चौधरी की उनके बड़े बेटे निखिल ने कथित तौर पर लाइसेंसी पिस्टल से छह गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात 15 जुलाई की देर रात घर के अंदर हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं।

देर रात घर लौटने पर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई की रात हरिओम चौधरी अपनी पत्नी मीनाक्षी और छोटे बेटे नीशू के साथ घर पर थे। बड़ा बेटा निखिल दोस्तों के साथ शराब पार्टी में गया हुआ था। रात करीब 12 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा। देर रात शराब पीकर आने को लेकर पिता ने उसे डांट दिया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर गाली-गलौज में बदल गई। इसी दौरान निखिल ने पिस्टल निकालकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ छह गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल हरिओम चौधरी को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मां बचाती रहीं, छोटा भाई कमरे में छिप गया
गोली चलने की आवाज सुनकर छोटा भाई नीशू बाहर आया, लेकिन आरोपी के हाथ में पिस्टल देखकर डर के कारण कमरे में बंद हो गया। परिजनों का कहना है कि उसे आशंका थी कि निखिल उसकी भी हत्या कर सकता है। मां मीनाक्षी ने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
2018 में छोटे भाई को भी मार चुका था गोली
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं था जब निखिल ने परिवार पर हमला किया हो। वर्ष 2018 में उसने अपने छोटे भाई नीशू को भी गोली मार दी थी। हालांकि उस समय परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। बताया जा रहा है कि इसी वजह से आरोपी का हौसला बढ़ता गया और परिवार उसके व्यवहार से भयभीत रहने लगा।

75 बीघा जमीन और करोड़ों की संपत्ति
हरिओम चौधरी इलाके के संपन्न किसानों में गिने जाते थे। परिवार के अनुसार उनके पास करीब 75 बीघा कृषि भूमि, एक मार्केट और अन्य संपत्तियां थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि पिता ने पहले ही निखिल को 25 बीघा जमीन खेती के लिए दे रखी थी। बाजार का किराया भी वही वसूलता था और हाल ही में घूमने के लिए 40 हजार रुपये भी दिए गए थे। इसके बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला।

घटना से पहले मां को दी थी धमकी
परिजनों के मुताबिक, घटना वाली रात करीब साढ़े नौ बजे मां मीनाक्षी ने निखिल को फोन कर घर आने के लिए कहा था। इस दौरान उसने कथित तौर पर फोन पर ही गाली-गलौज की और कहा कि जब मन होगा तभी घर आएगा। पुलिस का मानना है कि दोस्तों के बीच घर से आया फोन उसे नागवार गुजरा और इसी गुस्से में वह नशे की हालत में घर पहुंचा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में हुई कहासुनी हत्या की वजह सामने आई है। आरोपी निखिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के जिलों में भी तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

पुराने मामले की भी चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्ष 2018 में हरिओम चौधरी का नाम गांव के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में भी सामने आया था। हालांकि उस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था और बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात कही जाती है। पुलिस ने वर्तमान हत्या मामले की जांच को तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

हरिद्वार May 9, 2026

मानहानि की कार्रवाई की तैयारी, प्रेस वार्ता में बोले महामंडलेश्वर।हरिद्वार। कृष्णा नगर स्थित हरेराम आश्रम…

यूट्यूब से सीखकर छाप डाले नकली नोट, पूरी गैंग गिरफ्तार

September 20, 2024

Does iPhone 14 Have A Touch ID Fingerprint Sensor?

January 14, 2021

जापान के युवक का हर की पौड़ी पर खोया महंगा मोबाइल, पर्स, फिर क्या हुआ

September 13, 2024
अन्य खबरें

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.