हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि जंगल में रात के अंधेरे सात से आठ युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पहले किशोरी के मित्र के साथ भी मारपीट की गई और फिर उसे उठाकर ले गए। दुष्कर्म के बाद आरोपियों उसे जान से मारने की योजना बना ही रहे थे कि किशोरी किसी तरह बचकर वहां से भाग निकली और परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी लक्सर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार घटना बीती रविवार रात की बताई जा रही है।
पीड़िता के परिजनों ने पथरी थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और बताया कि रविवार रात किशोरी अपने परिचित मित्र के साथ बाइक से काठा और फूलगढ गांव की ओर बाइक पर जा रही थी। गांव से थोड़ी दूरी पर खेतो में सात से आठ युवकों ने उनका पीछा किया और दोनों को घेर लिया। पहले तो आरोपियों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे भगा दिया। आरोप है कि उसके बाद किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करते हुए उसे उठाकर पास के ही खेत मे ले गये। जहां दो युवकों ने किशोरी के हाथ पकड़े और दो ने पांव। हाथ पांव पकड़कर एक अन्य युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी युवक नशे में थे और किशोरी को पूरी रात तक रखने और फिर जान से मारने की बातचीत कर रहे थे। मौका पाकर किशोरी आरोपियों के चुंगल से बच निकली और नग्न हालात में खेतो के रास्ते किसी तरह एक घर मे छिप गई। जहां घर मौजूद एक महिला ने किशोरी को कपड़े दिए और जानकारी जुटाई। उधर किशोरी जब रात तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजन किशोरी की रातभर तलाश करते रहे। किशोरी की तलाश में निकले परीजनो को सुबह किशोरी मिली तो उसने परिजनों को आप बीती बताई। उधर किशोरी के परिजनों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में लिखित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी के बयान कराए जा रहे है।
पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

