Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान

October 24, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान
राजनीती

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान

News DeskBy News DeskOctober 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

20 हजार सक्रिय सदस्य जोड़ने वाले को चुनाव लड़ाने पर विचार करेगी पार्टी। लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी स्व.रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि।

हरिद्वार। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) फिलहाल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20-20 हजार कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। 20 हजार कार्यकर्ता जोड़ने वाले नेताओं को चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने चुनाव न लड़ने की जानकारी दी। शनिवार को पार्टी संगठन की और से ज्वालापुर स्थित एक बेंकट हॉल में पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय स्व.रामविलास पासवान की स्मृति में श्रद्धांजलि और संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व.रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के वंचित तबके के उत्थान और पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने कहा कि पूर्व में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। फिलहाल पार्टी का फोकस विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर है। इसके लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अपने विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार कार्यकर्ता जोड़ने वाले नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने पर विचार किया जा सकता है।

प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर शर्मा ने बताया कि पार्टी संस्थापक स्व.रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हरिद्वार में भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्ट ने संगठन की मजबूती के लिए जो लक्ष्य दिया है, उसे निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे।

लोजपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव मोनिका अष्टवाल ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाएं बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रही है।

इस अवसर पर सचिन चौधरी, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

शिवालिक नगर में तीन गलियों की सड़कों का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

October 15, 2026

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

सीएम धामी ने साधा निशाना, देश की सत्ता पर अपना अधिकार समझता है गांधी परिवार  

October 12, 2026

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026

कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को लेकर दिया बड़ा बयान, बोली – पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं

October 8, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026
इन्हें भी पढ़े-

ढोल नगाड़ों के साथ दावेदारी करने पहुंची शालिनी सैनी, महिला शक्ति का मिला समर्थन

राजनीती December 22, 2024

हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार और कांग्रेसी नेता मनोज सैनी की पत्नी ने हरिद्वार नगर निगम से…

हरिद्वार में 4 अवैध मदरसों को प्रशासन ने किया सील, मिली भारी अनियमितताएं

March 22, 2025

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

सुनसान सड़कों पर महिलाओं से लूटते थे मोबाइल, पति पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

October 10, 2024
अन्य खबरें

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान

October 24, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

October 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,387 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.