Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»गुरुकुल में तथ्यों से छेड़छाड़ कर लिखा गया पत्र, बैक डोर से नियमितीकरण के खेल की तैयारी
हरिद्वार

गुरुकुल में तथ्यों से छेड़छाड़ कर लिखा गया पत्र, बैक डोर से नियमितीकरण के खेल की तैयारी

News DeskBy News DeskJune 6, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार की प्रसिद्ध गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी बड़े खेल की तैयारी कर ली गई है। गुरुकुल विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति का खिताब प्राप्त करने वाली  हेमलता पर यूजीसी के नियमों को ताक पर रखकर, आर्य प्रतिनिधि सभाओं से छुपाकर एवं तथ्यों में छेड़छाड़ करके डिप्टी रजिस्टार, सहायक रजिस्टर सहित 7 लोगों को बैक डोर से से नियमित करने का आरोप लगा है। इस खेल की शुरुआत जनवरी 2025 को कुल सचिव राजेश कुमार पांडे के द्वारा यूजीसी को भेजी गई एक मेल से हुई। कुलपति के करीबी उपकुलसचिव राजेश कुमार पांडे द्वारा यूजीसी को वेतन विसंगति एवं नियमितीकरण के संबंध में एक मेल भेजा गया। जिस को संज्ञान में लेते हुए यूजीसी की उपसचिव मोनिका ने 16 अप्रैल को एक पत्र कुल सचिव गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को भेजा। जिसमें उनके द्वारा ओबीसी आरक्षण विस्तार योजना के तहत विश्वविद्यालय में रखे गए 8 गैर शिक्षण पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में स्थिति और कार्रवाई की जानकारी मांगी गई।

उक्त पत्र के जवाब में विश्वविद्यालय के रजिस्टार ने यूजीसी को पत्र भेज कर बताया कि ओबीसी आरक्षण विस्तार योजना के तहत 8 पदों पर गैर तकनीकी पदों पर इंटरव्यू लेकर सीआरआर रूल के अनुसार भर्ती की गई थी। जिनके खर्च वेतन मद 36 से किया गया है। आरक्षण नीति का विधिवत अनुपालन किया गया है।

इसके बाद यूजीसी की उपसचिव मोनिका ने 23 मई 2025 को एक पत्र विश्वविद्यालय को भेजा। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल 2012 के पत्र के माध्यम से ओबीसी आरक्षण विस्तार योजना के तहत 8 गैर तकनीकी पदों को अनुबंध के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिन्हें 6-5 2019 को यूजीसी ने कुछ शर्तों के साथ उक्त पदों को नियमित किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय से उक्त पदों को नियमित किए जाने का कार्यकारी परिषद/ प्रबंधन बोर्ड के अनुमोदन मांगा ।   

क्या है पूरा मामला जानिए ….

दरअसल यूजीसी नियम के अनुसार किसी भी कार्यवाहक कुलपति को नियुक्ति और प्रमोशन देने का अधिकार नहीं है। दूसरा इस पत्राचार में कुलपति और रजिस्टर द्वारा लगातार तथ्यों को छुपा कर यूजीसी और आर्य प्रतिनिधि सभा को भ्रमित किया जा रहा है। ओबीसी आरक्षण विस्तार योजना के तहत इन आठ गैर तकनीकी पदों को अनुबंध के तौर पर भर गया था। उसके बाद यूजीसी के दिशा निर्देशों पर 2019 में विश्वविद्यालय ने सभी नियमों का पालन करते हुए इन पदों के लिए वैकेंसी निकली थी। जिनका अखबारों में ऐड भी प्रकाशित किया गया था। इसके विरोध में पहले से अनुबंध के आधार पर इन पदों पर कार्य कर रहे कई लोग जिसमें डिप्टी रजिस्टार और सहायक रजिस्टर भी शामिल थे, विश्वविद्यालय के खिलाफ हाई कोर्ट नैनीताल गए थे। इसके बाद उक्त वैकेंसी रद्द हो गई थी। यह लोग इस प्रत्याशा में लड्डू बांट रहे थे कि हाईकोर्ट उन्हें परमानेंट कर देगा। लेकिन विश्वविद्यालय के खिलाफ हाई कोर्ट गए इन सभी कर्मचारियों की उम्मीद 19 नवंबर 2024 को माननीय जज मनोज कुमार तिवारी की बैच ने खत्म कर दी। कोर्ट ने आदेश दिया कि ना तो यूनिवर्सिटी में इस तरह का कोई प्रावधान है और ना इनका कोई हक बनता है। माननीय कोर्ट ने सभी की रिट खारिज कर दी। 

कई बेरोजगारों के हक पर डाका डालना चाहती है कुलपति

जब वैकेंसी निकली थी तो कई बेरोजगारों ने आवेदन किया था और उनके सपने भी गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में नौकरी करने को लेकर सज गए थे, लेकिन हाई कोर्ट में मामला लंबित होने के चलते उनके सपने टूट गए थे, अब वे लोग जहां एक तरफ वैकेंसी आने का इंतजार कर रहे हैं वहीं महिला कुलपति यूजीसी में बैठे कुछ अपने चित परिचितों (वत्स) के साथ मिलकर इस खेल को खेलने जा रही हैं जिसके लिए बाकायदा उनके द्वारा एक हाई पावर कमेटी गठित की गई है। जिसमें पूर्व जस्टिस मोहम्मद अली, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, सेवानिवृत प्रोफेसर दिनेश चंद्र भट्ट को रखा गया है जिनकी 12 जून को अपने कार्यालय में बैठक करके असंवैधानिक और गलत तरीके से गलत लाभ कमाने के लिए इन लोगों को परमानेंट करने का खेल खेलने जा रही है। जब इस बारे में कुलपति हेमलता से बात की गई तो उन्होंने इन कर्मचारियों के नियमित किए जाने की कोई कार्यवाही गतिमान होने से साफ इंकार कर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026

रेड अलर्ट पर नगर निगम अलर्ट, जलभराव से निपटने की पूरी तैयारी, नगर आयुक्त ने बनाई रणनीति

July 19, 2026

हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम कर रहे थे दोनों

July 18, 2026

खड़खड़ी विवाद: दूसरे पक्ष ने भी की प्रेस वार्ता, बेटे की छवि खराब करने का लगाया आरोप

July 15, 2026

खड़खड़ी में मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग

July 15, 2026

डॉ. निशंक के जन्मदिवस पर लगा विशाल रक्तदान शिविर, 120 से अधिक यूनिट रक्तदान, 40 महिलाओं ने भी निभाई भागीदारी

July 15, 2026

कांवड़ मेले को लेकर एक्शन में नगर निगम, 50 से अधिक अतिक्रमण किए ध्वस्त, चलाया सफाई अभियान

July 14, 2026
इन्हें भी पढ़े-

नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में हंगामा, फर्जी वोट, सरकार जमीन खुर्द बुर्द के आरोप

राजनीती February 17, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम बोर्ड की पहली मीटिंग काफी हंगामेदार हुई। सोमवार को सीसीआर हॉल…

दुर्घटना में गढ़ी संघीपुर गांव के दो युवकों की मौत, एसएसपी ने भिजवाया अस्पताल

September 24, 2024

हरिद्वार बस स्टैंड के पास हरियाणा पुलिस टीम पर झोंका फायर, दरोगा को लगी गोली, फरार हुआ बदमाश

September 13, 2025

लक्सर फ्लाई ओवर पर दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

July 2, 2024
अन्य खबरें

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,892 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.