Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

हाईवे पर शख़्स को आया हार्ट अटैक, समाजसेविका विनीता ने दिखाई इंसानियत, जानिए मामला

November 1, 2026

देहरादून में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

October 31, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»डॉ. निशंक के जन्मदिवस पर लगा विशाल रक्तदान शिविर, 120 से अधिक यूनिट रक्तदान, 40 महिलाओं ने भी निभाई भागीदारी
हरिद्वार

डॉ. निशंक के जन्मदिवस पर लगा विशाल रक्तदान शिविर, 120 से अधिक यूनिट रक्तदान, 40 महिलाओं ने भी निभाई भागीदारी

News DeskBy News DeskJuly 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा लक्सर विधानसभा की ओर से ग्राम पीपली स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों की टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 120 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जबकि 40 महिलाओं ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि तथा भाजपा युवा मोर्चा के तीनों मंडल अध्यक्ष अर्जुन सैनी, शिवाय गुप्ता और राहुल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।
राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में रक्त की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है, इसलिए स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

शिविर के दौरान एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश रस्तोगी, जितेंद्र चौधरी, सहदीप चौधरी, अक्षय पंवार, प्रमोद शर्मा, संजीव पुंडीर, लेखराज चौधरी, सागर सैनी, आर्यन नामदेव, शिवम त्यागी, डॉ. आरुषि, डॉ. पवन, डॉ. प्रथम सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों में खुल रहे हैं “आप” के कार्यालय-संजय सैनी

हरिद्वार January 8, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार में आप की मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी ने वार्डो मे चुनाव कार्यालयों का…

खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ सिडकुल पुलिस का कड़ा एक्शन, 24 का काटा चालान, 15 बाइक सीज की

September 9, 2025

जानवर निगलकर खेत में बैठा विशाल अजगर, किसान के उसे होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

July 14, 2025

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026
अन्य खबरें

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

हाईवे पर शख़्स को आया हार्ट अटैक, समाजसेविका विनीता ने दिखाई इंसानियत, जानिए मामला

November 1, 2026

देहरादून में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

October 31, 2026

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,344 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.