Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»श्यामपुर पुलिस ने कांगड़ी में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का किया खुलासा, दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, एक फरार
अपराध

श्यामपुर पुलिस ने कांगड़ी में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का किया खुलासा, दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, एक फरार

News DeskBy News DeskAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

अनिल शर्मा, लालढांग। 

हरिद्वार। श्यामपुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो ट्रैक्टर, दो ट्रॉलियां और चोरी की वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बीती 12 अगस्त को ग्राम कांगड़ी निवासी शिव कुमार पुत्र आशाराम चौहान ने अपने स्वराज 744 ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 13 अगस्त को पंकज सैनी पुत्र अमर सिंह सैनी निवासी ग्राम मीरा सराय, हीरा नगर कॉलोनी, थाना कोतवाली अमरोहा, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) और दिव्यांशु कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम ढक्का करमचंद, थाना धामपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने श्यामपुर और रानीपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर टांटवाला नहर पटरी, रसियाबड़ के जंगल से चोरी की गई दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी मोटरसाइकिल से इलाके की रैकी करते थे और मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चुरा ले जाते थे।

उन्होंने बताया कि गैंग में शामिल तीसरा आरोपी विकास कुमार उर्फ विक्की पुत्र मदनपाल सिंह निवासी उदेरेवाला, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज रावत, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर, उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, महिला उपनिरीक्षक अंजना चौहान, सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद इरसाद, मुख्य आरक्षी बृजमोहन सिंह, आरक्षी राहुल देव, आरक्षी राजवीर सिंह चौहान, आरक्षी अनिल रावत, आरक्षी सुशील चौहान और एसओजी हरिद्वार के सिपाही वसीम शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, क्यों भेजा गया जेल, जानिए मामला

October 26, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

03 गांव के 18 घरों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी, विभाग ने दर्ज कराए मुकदमे

October 22, 2026

भाजपा नेता ने लगाया मारपीट और लूट का आरोप, नकदी और चेन लूटकर फरार हुए आरोपी

October 22, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

स्पर्श गंगा अभियान के निःशुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ भव्य समापन, 50 बच्चों को मिला बहुमुखी प्रशिक्षण

हरिद्वार June 10, 2025

हरिद्वार, 10 जून। स्पर्श गंगा अभियान द्वारा आयोजित बारह दिवसीय नि:शुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर का…

उफान पर बह रही गंगा, बढ़ गया जलस्तर, अलर्ट जारी, पुलिस कर रही लगातार अनाउंसमेंट

June 29, 2025

रक्षा बंधन विशेष: भाई-बहन के स्नेह की पवित्र डोर में बंधा रक्षाबंधन पर्व – डॉ. मनु शिवपुरी

August 9, 2025

भारी बारिश का अलर्ट, 13 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

September 12, 2024
अन्य खबरें

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026

विधानसभा सत्र में हरिद्वार ग्रामीण में सिडकुल स्थापित करने की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

October 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,388 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,053 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,344 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.