Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

शिवालिक नगर में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई गति

July 9, 2026

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कुंभ मेले से पहले अलख अखाड़ा का विस्तार, 11 नए महामंडलेश्वरों की ताजपोशी, 51 का लक्ष्य

July 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»अपहरण के बाद हत्या का खुलासा, शव को नहर में फेंका और मृतक के फोन से मांगी थी फिरौती
अपराध

अपहरण के बाद हत्या का खुलासा, शव को नहर में फेंका और मृतक के फोन से मांगी थी फिरौती

News DeskBy News DeskSeptember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। होटल संचालक के बेटे के अपहरण और हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 36 घंटे में सुलझा दी। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि होटल संचालक का पुराना किराएदार और उसका साथी निकला। दोनों ने पैसों के लालच में पहले युवक की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया और इसके बाद मृतक के मोबाइल से परिजनों को 25 लाख की फिरौती की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बेड़पुर कलियर निवासी होटल संचालक नसीर ने सात सितंबर को थाना कलियर में तहरीर दी कि छह सितंबर की रात उनके दामाद को बेटे अनवर के मोबाइल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अनवर का अपहरण करने और 25 लाख रुपये फिरौती की मांग करने की बात कही। शिकायत पर थाना कलियर में मुकदमा दर्ज किया गया और मामला तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया गया।

एसएसपी ने संभाली कमान

गंभीर मामले को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने थाना कलियर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित कर दी। पुलिस टीम को हर प्रगति की जानकारी देने और अपहृत को बरामद करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो प्रारंभिक सुराग होटल संचालक के यहां सात साल से किराए पर रह रहे टेलर अमजद और उसके दोस्त फरमान उर्फ लालू तक पहुंचे। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल ली। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यू-ट्यूब और क्राइम पेट्रोल देखकर पहले अपहरण और फिरौती की साजिश रची।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

छह सितंबर की शाम दोनों ने अनवर को दुकान पर बुलाया और वहीं गला दबाकर हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से ठिकाने लगाने ले गए। रास्ते में मोटरसाइकिल पंचर हो गई तो ई-रिक्शा मंगवाकर शव को सुमन नगर के पास नहर में फेंक दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कलियर लौटे और मेले में घूमे। मेले से लौटते वक्त मृतक का मोबाइल इस्तेमाल कर उसके जीजा को कॉल कर 25 लाख की फिरौती मांगी।

पुलिस ने अमजद पुत्र सफीक निवासी मुकर्बपुर थाना कलियर (उम्र 33 वर्ष) और फरमान उर्फ लालू पुत्र यामीन निवासी मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद (उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, मृतक का मोबाइल फोन और शव ले जाने में इस्तेमाल हुआ बोरा बरामद किया।

संयुक्त टीम ने किया खुलासा

सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत, एसओ रविन्द्र कुमार, व0उ0नि0 बबलू चौहान, उ0नि0 उमेश कुमार सहित थाना कलियर और एसओजी रुड़की की टीम ने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

शिवालिक नगर में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई गति

July 9, 2026

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कुंभ मेले से पहले अलख अखाड़ा का विस्तार, 11 नए महामंडलेश्वरों की ताजपोशी, 51 का लक्ष्य

July 9, 2026

हरिद्वार और पौड़ी में अगले 3 घंटे बेहद भारी, रेड अलर्ट जारी, लक्सर-मंगलौर समेत कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी

July 9, 2026

कांवड़ मेले को लेकर दो राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग, भारी वाहनों और डीजे संचालन की रणनीति पर चर्चा हुई

July 6, 2026

चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

July 6, 2026

कोतवाली पहुंचा भाजपा नेताओं का विवाद, मंडल मंत्री ने पार्षद पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया

July 5, 2026

हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बैठक जांच, नोटिस जारी कर आजाद अली से मांगे साक्ष्य

July 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हाइवे पर जाने से रोके जाने पर भड़के कांवड़िए, पुलिस से हुई तीखी झड़प, पुलिस ने फटकारी लाठी

वायरल July 12, 2025

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार दोपहर सिंहद्वार चौक पर उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो…

Player Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 22, 2021

हरिलोक क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, 50 ठेलियां हटाईं, सड़कें कराई कब्जामुक्त

April 4, 2026

एसएसपी की सख्ती का असर, लक्सर में अवैध तमंचे, चाकुओं और स्मैक के साथ 6 गिरफ्तार

September 4, 2024
अन्य खबरें

शिवालिक नगर में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई गति

July 9, 2026

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कुंभ मेले से पहले अलख अखाड़ा का विस्तार, 11 नए महामंडलेश्वरों की ताजपोशी, 51 का लक्ष्य

July 9, 2026

हरिद्वार और पौड़ी में अगले 3 घंटे बेहद भारी, रेड अलर्ट जारी, लक्सर-मंगलौर समेत कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी

July 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,267 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.