Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

ग्रामीणों ने भरी हुंकार, भाजपा जिलाध्यक्ष को समर्थन पत्र देकर की शिवा चौहान को टिकट दिए जाने की मांग

November 29, 2026

हरिद्वार में लोजपा का स्थापना दिवस, संगठन के विस्तार और मजबूती का संकल्प लिया

November 29, 2026

धूमधाम से मनाया गया LJP(R) का स्थापना दिवस, संगठन विस्तार और चुनाव की तैयारियों पर दिया जोर

November 29, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»ग्रामीणों ने भरी हुंकार, भाजपा जिलाध्यक्ष को समर्थन पत्र देकर की शिवा चौहान को टिकट दिए जाने की मांग
राजनीती

ग्रामीणों ने भरी हुंकार, भाजपा जिलाध्यक्ष को समर्थन पत्र देकर की शिवा चौहान को टिकट दिए जाने की मांग

News DeskBy News DeskNovember 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे भाजपा नेता शिवा चौहान के सैकड़ों समर्थकों ने जगजीतपुर स्थित भाजप जिला कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को शिवा चौहान को प्रत्याशी बनाए जाने के समर्थन में पत्र सौंपा। समर्थकों में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के नसीपुर कलां, कुंहारी, लालढांग, पदार्था, धनपुरा, गैंडीखाता, श्यामपुर, गाजीवाली, पीली पड़ाव सहित तमाम गांवों के समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल रहे। समर्थकों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाओं की भी मौजूदगी रही। साबरा, सईदा एवं शहनाज ने कहा कि शिवा चौहान विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय नेता हैं। हर समय लोगों के बीच मौजूद रहते हैं और समस्याओं का समाधान कराने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी को शिवा चौहान को टिकट देकर प्रत्याशी बनाना चाहिए। स्थानीय ग्रामीण नूर, म्रगांक व शेर आलम ने कहा कि शिवा चौहान ग्रामीण पृष्ठभूमि के नेता हैं। क्षेत्र की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते हैं। निरंतर जनता के दुख दर्द में शामिल रहते हैं। जलभराव, बिजली, पेयजल, सड़क आदि समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता स्थानीय प्रत्याशी चाहती है और पूरी तरह शिवा चौहान के समर्थन में है। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर शिवा चौहान भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। शिवा चौहान ने कहा कि उनके दावेदारी करने के बाद समर्थकों में भारी उत्साह है। टिकट मांगना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है। यदि उन्हें अवसर मिला तो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जीत दर्ज करेंगे और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विधानसभा क्षेत्र का विकास करेंगे।

भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे समर्थकों में राहुल सैनी, प्रदीप सैनी, दीपक चौहान, विवेक शर्मा, कुणाल कश्यप, नितिन पाल, प्रवीन सैनी, मनोज चौहान, विपिन सैनी, मुस्कान, शहनाज, शबनम, हनीफा, कनीजा, तस्लीम, महमुना, हसीना, अरमान, शेर आलम, मुर्सलीम सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में लोजपा का स्थापना दिवस, संगठन के विस्तार और मजबूती का संकल्प लिया

November 29, 2026

धूमधाम से मनाया गया LJP(R) का स्थापना दिवस, संगठन विस्तार और चुनाव की तैयारियों पर दिया जोर

November 29, 2026

हरिद्वार में संत की एंट्री, निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत राज गिरि ने ठोकी दावेदारी

November 26, 2026

तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जनता लोकतंत्र विरोधियों को देगी करारा जवाब : बांसुरी स्वराज

November 22, 2026

भाजपा की जीत की हैट्रिक के लिए कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं : धामी

November 22, 2026

उत्तराखंड में हमारा और आपका कमल कमाल कर रहा है : राजनाथ सिंह

November 22, 2026

रानीपुर से भाजपा टिकट के लिए संजीव चौधरी ने पेश की दावेदारी, वर्तमान में जिला महामंत्री हैं संजीव

November 14, 2026

रानीपुर से भाजपा टिकट के लिए हरजीत सिंह ने ठोकी दावेदारी, पर्यवेक्षकों को सौंपा बायोडाटा

November 14, 2026

बबली कहने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भड़की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, फेसबुक पर लिखी लंबी पोस्ट

November 12, 2026
इन्हें भी पढ़े-

बकरीद पर सुरक्षा को लेकर श्यामपुर पुलिस की पुख्ता तैयारी, खुले में कुर्बानी पर रोक, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

हरिद्वार June 2, 2025

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार, 2 जून। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर थाना श्यामपुर पुलिस ने…

Fun Games: Kill The Boredom And Enjoy Your Family Time

January 7, 2020

ब्रह्मपुरी के युवक की हत्या कर BHEL के जंगल में फेंका शव, कड़छ मोहल्ले के जीजा साले गिरफ्तार

January 21, 2025

नन्हेडा लूटकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गोली लगने के बाद गिरफ्तार

April 8, 2025
अन्य खबरें

ग्रामीणों ने भरी हुंकार, भाजपा जिलाध्यक्ष को समर्थन पत्र देकर की शिवा चौहान को टिकट दिए जाने की मांग

November 29, 2026

हरिद्वार में लोजपा का स्थापना दिवस, संगठन के विस्तार और मजबूती का संकल्प लिया

November 29, 2026

धूमधाम से मनाया गया LJP(R) का स्थापना दिवस, संगठन विस्तार और चुनाव की तैयारियों पर दिया जोर

November 29, 2026

हरिद्वार जिले में 13 इंस्पेक्टरों और 81 दरोगाओं के तबादले, कई को मिली कोतवाल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

November 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,391 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202614,066 Views

नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

October 11, 202613,988 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.