Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»बकरीद पर सुरक्षा को लेकर श्यामपुर पुलिस की पुख्ता तैयारी, खुले में कुर्बानी पर रोक, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील
हरिद्वार

बकरीद पर सुरक्षा को लेकर श्यामपुर पुलिस की पुख्ता तैयारी, खुले में कुर्बानी पर रोक, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

News DeskBy News DeskJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

अनिल शर्मा, लालढांग।

हरिद्वार, 2 जून। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर थाना श्यामपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में पुख्ता तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में श्यामपुर थाने में सीएलजी सदस्यों, ग्राम सुरक्षा समिति, विशेष पुलिस अधिकारियों, समुदाय विशेष के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने कहा कि बकरीद का पर्व शांति, भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक है जिसे सभी को सौहार्दपूर्वक मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है। खासतौर पर सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर नियंत्रण और गलत सूचना से बचने के लिए आमजन को सजग रहने की आवश्यकता है।थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की जानकारी को बिना सत्यापन के सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से न फैलाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।

खुले में कुर्बानी पर रोक

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस बार कुर्बानी केवल बंद स्थानों पर ही की जा सकेगी। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों या खुले स्थानों में कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे सामाजिक सौहार्द बना रहेगा और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की संवेदनशीलता और सभी समुदायों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बैठक में मौजूद स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, समुदाय विशेष के प्रतिनिधियों तथा ग्राम प्रधानी व समिति सदस्यों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। गोष्ठी के दौरान पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि बकरीद पर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

श्यामपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना से बचें और अगर कोई व्यक्ति या समूह सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही पर्व के दौरान कानून का पालन करें और प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का आरोपी आसिप गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

अपराध August 14, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। कोतवाली लक्सर पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे…

Bitcoin’s Value Drops Amid Russia-Ukraine War and Inflation

January 14, 2021

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर ठगी: 60 लाख की ठगी, एप डिलीट होते ही उड़ गए होश

November 25, 2025

हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इनामी बदमाश को लगी गोली

January 13, 2025
अन्य खबरें

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

लालढांग में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,197 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.