Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

बबली कहने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भड़की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, फेसबुक पर लिखी लंबी पोस्ट

November 12, 2026

CM Dhami Pays Heartfelt Tribute to Shivraj’s Mother

November 12, 2026

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»बबली कहने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भड़की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, फेसबुक पर लिखी लंबी पोस्ट
राजनीती

बबली कहने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भड़की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, फेसबुक पर लिखी लंबी पोस्ट

News DeskBy News DeskNovember 12, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने एक बयान में संपत्ति को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को बबली कहकर संबोधित किया। हरीश रावत के बयान पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भड़क गई और हरीश रावत के खिलाफ एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर पोल खोल दी। रेखा आर्य ने लिखा कि …….

“आदरणीय Harish Rawat जी उर्फ़ डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, कुरसीभोगी महाराज, झूठाचार्य, स्वार्थ सम्राट, राजनीति का गिरगिट, वादों का व्यापारी, जनता का जुमलेबाज, लफ्फाजी लाल, चंदूलाल चिकरघिन्नी, जुमलेश्वर महाराज, देवभूमि का सौदागर, अब ये सारे नाम आप पर सटीक बैठ रहे हैं यूँ तो मेरे पास और भी आपके लायक नामों की बड़ी श्रृंखला है लेकिन कुछ अगली बार के लिए भी रखे हैं और इनमें से जब आप किसी भी नाम के बारे में पूछोगे कि ये नाम क्यों रखा तो जिसे भी आप पूछोगे मैं उसकी व्याख्या सहित आपके काले कालखंड के साथ मय उदहारण आपको समझाउंगी लेकिन मैं आदर के साथ समझाउंगी चिंता मत करना इस उम्र में थोड़ा कठोर वाणी से परहेज करुँगी क्योंकि आपकी उम्र का ख्याल है मुझे वैसे मैं समझती थी कि अब आप उम्र के इस पड़ाव में पहाड़ की बेटी की पीड़ा को समझकर उसके दुःख में साथ देंगे क्योंकि आप भी नाती पोते वाले हैं लेकिन क्या करें आप आदतन फिर से सत्ता की ललक और वो कुर्सी की छटपटाहट में भूल गए कि रेखा आपकी विचारधारा और आपकी कुनीतियों की विरोधी है लेकिन बेटी तो इस पहाड़ की है खैर में भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि आपको एक पिता के तौर ऐसी किसी भी पीड़ा को न देखना पड़े जिससे मैं गुजर रही हूँ, क्योंकि आपने बेटी का दर्द नहीं सिर्फ 210 करोड़ पर ध्यान दिया आपकी आदत ही कुछ ऐसी है टॉप अप देने वाला कहाँ पैसों के अलावा कोई और दर्द समझेगाl

वैसे मैं आपकी हर बात का जवाब देना उचित नहीं समझती क्योंकि जिस नेता की उम्र के पड़ाव पर भी मुख्यमंत्री की कुर्सी देखते ही लार टपकने लग जाय और उसकी इस लालचीपन की शिकार उसकी अपनी ही पार्टी उसे अब गंभीरता से न लेती हो उस नेता का जवाब देना कोई आवश्यक नहीं लेकिन कभी कभी आप ऐसी भाषा का प्रयोग करते हो कि आपको भी थोड़ा सा खचोरना जरुरी सा प्रतीत हुआ l

क्या शब्द प्रयोग किया आपने “बबली” आप शायद भूल गए कि आपके भी एक से अधिक विवाह हैं और यदि आपकी बबलियों की तस्वीर लगाकर उन्हें बबलियाँ लिखा जाये तो आपको कैसा लगेगा अरे हाँ भूल गयी आपको कहाँ बुरा लगेगा आपने तो शर्म उस दिन अपनी जन्मभूमि मोहनरी के पास बह रही रामगंगा नदी में बहा दी जिस दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए आपने देवभूमि की अस्मिता को ही दांव पर लगा दिया था l

अब ये मत कहना कि मेरे घर वालों को क्यों कहेंगे बबलियाँ याद दिला देती हूँ क्योंकि बुढ़ापे में थोड़ी सी याददास्त कमजोर हो जाती है जब आप मुख्यमंत्री थे तो आपके अंदर किचन में से कौन घच्चाक मारकर सत्ता चलाते थे ? याद कर लेना वरना आपकी सत्ता चलाने वाली बबली आज भी आपके कान मरोड़ने में पीछे नहीं हैं l
दूसरी बात आप जब ये सब बोलते हो तो मुझे आप पर थोड़ी सी दया भी आती है कि वर्ष 2016 की वो टीस आपको बार बार आज भी ऐसा घचोरती है कि फिर आप उल जुलूल बोलने लगते हो वो दर्द मैं समझ सकती हूँ कि आप कैसे पगला जाते थे मुख्यमंत्री की कुर्सी थोड़ी सी हिलने पर लेकिन आपके कुकृत्यों को लात मारकर लगभग 01 दर्जन विधायकों ने सत्ता छोड़ दी थी जिसके लिए नैतिक साहस की आवश्यकता होती है मैं अपने को भाग्यशाली समझती हूँ कि मुझे भी इस नैतिकता भरे निर्णय में भगवान ने आपसे दूर होने की सद्बुद्धि दी l और देश के इतिहास में आपका कालखंड एक काला अध्याय के रूप में लिखा गया है जो अमिट है l

तीसरी बात आप भ्रष्टाचार की बात करते हो और वो भी एक वीडियो सुनकर आप कबसे वीडियो देखकर नैतिक साहस वाली बातें करने लगे अरे अपने वीडियो को भी देखा करो जिसमें एक वीडियो में आपका एक सचिव कैसे प्रदेश की विभागीय नीति को बदलने के लिए आपसे बात हो गयी है धनराशि बड़ी है दिल्ली में लेंगे मुख्यमंत्री जी से सब हो गया है बोल रहे थे आपके पास नहीं होगी तो मैं भिजवा दूंगी l और उसके बाद आप कैसे इस प्रदेश में डेनिस बाबा नाम से विख्यात हुए थे l

दूसरी वीडियो आहा दाज्यू उस वीडियो में जब आप इस देवभूमि को बेच रहे हो विभागों की नीलामी कर रहे हो कैसे मधुर कंठों से उसमें आपकी आवाज आती है मानो कोयल भी शरमा जाये एक पल के लिए कि यार मैं आँख बंद कर दूंगा जितना मर्जी कमाओ, लूटो और मेरी कुर्सी बचाओ मैं 29 तारीख को टॉप -अप भी दूंगा l ये वीडियो भी आपके पास नहीं होगी तो मैं भिजवा दूंगी लेकिन एक सलाह है आपको जब भी शाम को खाना खाकर दवा पानी लेकर अकेले में रहो तो एक बार रोज सुनना फिर आपका उल जुलूल बोलना खुद ही बंद हो जायेगा l वैसे अपनी वीडियो को जब आपने खुद पहली बार टीवी की स्क्रीन पर देखा था तो उसे नकली बताया और मेरी आवाज इसके अंदर डाली गयी है बोला था l

तीसरी बात जिस जन्मभूमि ने आपको पाला उसी भूमि की नीलामी करते समय आपके हाथों की कम्पन भी गायब हो गयी थी याद है न या भूल गए नैनीसार की वो पवित्र भूमि जो आज भी रोती है आज जब आप भ्रष्टाचार की बात करते हो तो आपको ह्रदय से थोड़ी सी भी आह नहीं आती कि अपने कालखंड में कैसी नीलामी कर दी थी आपने यहाँ की भूमि की l
चौथी बात आपके काले कालखंड में कैसे आपके सहयोगी रात भर गंगा किनारे बैठकर खनन के डम्परों को पुलिस को इशारा करके भगवाते थे वैसे भूल गए होंगे आप l
पांचवी बात क्या कहते थे आप जब आप पर भ्रष्टाचार की बात आती थी “न खाता न बही जो हरीश रावत कहे वही सही” यही घमंड आपको ही नहीं ले डूबा बेचारी कांग्रेस को भी ले डूबा वैसे कभी अकेले में हुआ आपको पश्चाताप कि आपके काले कालखंड के बाद कांग्रेस केवल 11 सीटों पर सिमट गयी कितनी बड़ी उपलब्धि है ये आपके नाम पर ऐसी दुर्घटना के बाद तो कोई भी शर्मदार नेता कहीं दूर जाकर किसी शांति वन में खुद को अलोप कर देता लेकिन आप कहाँ मानने वाले आपकी तो हर चुनाव में लार टपक जाती है l
छटवीं बात अपनी कुर्सी बचाने के लिए जितनी धनराशि आपने तंत्र मन्त्रों और कभी बंदर की बलि, भैंस की बलि, कभी तेल भरे कनस्तरों से नहाने (ये आरोप आपकी वीडियो में नहीं हैं ये आरोप उनके द्वारा लगाए गए हैं जो मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान आपके साथ एक साया की तरह रहते थे बाद में उन्होंने भी देवभूमि की मान सम्मान के लिए आपको धक्का देकर किनारा कर लिया था और उन्होंने ये आरोप खुले मंच से लगाए हैं जो सोशल मिडिया में आज भी जीवित हैं) में खर्च की इससे आप कई सामाजिक कार्य कर सकते थे जिससे आपको दुवाएँ मिलती और उम्र के इस पड़ाव में आप शांति से मोहनरी के महल में धूप सेकते लेकिन ये आपके भाग्य में नहीं हर 5 वर्ष बाद आप जैसे चुनाव शब्द सुनते हो आपकी लार टपक जाती है l
विधायकों पर आप आरोप लगाते थे कि खरीद फरोख्त हुई कुछ तो बोलना ही था क्योंकि जब जब उत्तराखंड का इतिहास देखा जायेगा और पूछा जायेगा कि सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कौन था जिसे कई विधायक ठोकर मारकर चले गए तो आपका नाम बड़े शौक के साथ आएगा और आपकी आने वाली पीढ़ियां भी अपना माथा पटके बिना नहीं रहेंगी l

एक बात और आजकल सुना आप रोज दिल्ली फोन करते हैं अपने हाईकमान से मिलने का समय मांगते हो और उन्होंने मना कर दिया है आपसे मिलने को कैसी दशा ख़राब की आपने ये बुढ़ापे में इसमें भी आपको एक सलाह दे रही हूँ आपकी इस दुर्दशा के लिए आपका ये उल जुलूल बोलना ही एकमात्र कारण है l वैसे दाज्यू आप पर ये कहावत सटीक बैठती है : “#जैकी सुणण वाल कोई नि, उकैं भाषण दिंणक बीमारी ज्यादा हुंछ।” (जिसकी कोई सुनने वाला न हो उसे भाषण देने का ज्यादा बीमारी होती है)

बीच में आप कुछ दिन के लिए छुट्टी पर गए क्योंकि कोई सुन नहीं रहा था आपकी तो नौटंकी करने में तो आपको महारथ हासिल है ही लेकिन जैसे आपकी स्वघोषित छुट्टी ख़त्म हुई आपने स्वयंभू वाली स्वागत यात्रा निकाली उसमें भी आपका दाव उल्टा पड़ गया आपकी यात्रा एक पिकनिक के बाद जब बज्रपात हो जाता है वैसी ही हो गयी क्योंकि सुना है आपको बीच में ही फोन आया कि ख़त्म कर रहे हो या कुछ और करें और आपकी दशा ऐसी हो गयी कि गले की माला गंगा जी में बहाऊँ या गाड़ी की डिग्गी में बहाऊँ l
आप बताओगे मुझे भ्रष्टाचार क्या होता है कैसे आप अपने काले कालखंड में रोज कुछ न कुछ लालच देते थे कुछ बातें जो अभी सार्वजनिक नहीं बोल रही हूँ क्योंकि आपके बुढ़ापे की चिंता भी है मुझे और आपसे कहीं अधिक नैतिक सामर्थ्य भी इसलिए आपसे मैंने 05 वर्ष पहले भी कहा था कि बुढ़ापा थोड़ा शांति के साथ रहो आपकी समझ में ही नहीं आती l
और आप हर बात का जवाब देते हो लेकिन कभी आप अपने एक पुराने और आपके हर पल के साथी पूर्व विधायक जी की बातों का जवाब नहीं देते उस समय मानो आपकी जुबां बंद ही हो जाती है, या आपके मुंह में दही जम जाती है उनकी हर बात का हर आरोप का जवाब जिस दिन दोगे तब मानूंगी कि आप थोड़ी सी नैतिकता वाले नेता हैं l और हाँ मैंने सुना आजकल आप उनसे भी संपर्क करने की कोशिश में लगे हैं किसी के आगे गिड़गिड़ा रहे थे कि मेरी बातचीत करवा दो क्योंकि 2027 में फिर से आपकी लार टपकने लगी है लेकिन अब कुछ नहीं हो सकता l
और अंतिम चेतावनी भी दे रही हूँ अगली बार जब भी कुछ बोलो तो भाषा पर लगाम लगाना और हाँ भ्रष्टाचार और करोड़ों की कमाई कहाँ से आई पूछोगे तो पहले अपने पूरे परिवार का विवरण लाना कि कुल कितनी पत्नियां हैं, कितने बच्चे हैं उनकी कितनी सम्पत्तियाँ हैं उनके कमाई के साधन क्या हैं आगाह इसलिए कर रही हूँ कि वरना मुझे लाना पड़ेगा l
दाज्यू आपकी हालत आज कुछ यूँ है :
नेता जी ने अपने घर पर दरबार लगाया। बोले, “मेरे फैसले के आगे कोई बोल नहीं सकता।”

एक बुजुर्ग ने पूछा, “नेता जी, गाँव के लोग आपके फैसले से सहमत हैं?”

नेता जी बोले, “सहमत हों या न हों, फैसला तो मेरा ही चलेगा।”

बुजुर्ग मुस्कराए और बोले:

“फिर तो नेता जी, तुम दरबार के राजा जरूर हो, लेकिन जनता के नेता कब बनोगे?”
अंतिम सलाह कि इस उम्र में आप कांग्रेस को ये दिखाने कि कोशिश में लगे हो कि मैं मोदी जी की नकल करके मोदी जैसा बन गया हूँ लेकिन याद रखना : “शेर की खाल ओढ़कर सियार शेर नहीं बन जाता”

बांकी आपके बुढ़ापे की चिंता मुझे भी है अपनी सेहत का ख्याल रखियेगा क्योंकि कांग्रेस को आपकी जरुरत महसूस नहीं हो रही है हम भी नहीं चाहते कि आप एक्टिव हों और विपक्ष खत्म हो जाये क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना जरुरी है और यही चिंता आपके कारण कांग्रेस को भी सताए जा रही है l

मुझमें नैतिक साहस भरपूर है कोई आरोप लगाए सुबूत दे जाँच हो मैं आपकी तरह अपनी स्वर्गवासी माँ की फोटो लेकर नौटंकी करने वालों में नहीं हूँ अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बेचारी स्वर्गवासी माँ को वहां भी चैन से न रहने दें ऐसे घृणित कर्म हमारे यहाँ नहीं होते l अंत में यही कहूँगी कि मुझे कमजोर मत समझना आज केवल आपको थोड़ा सा इसलिए घचोर रही हूँ ताकि आप थोड़ा सा बोलने से पहले अपनी बबलियों की सलाह लें वरना अगली बार थोड़ा सा मुझे आपके काले अध्याय के पन्ने भी डालने पड़ेंगेl

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान

October 24, 2026

शिवालिक नगर में तीन गलियों की सड़कों का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

October 15, 2026

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

सीएम धामी ने साधा निशाना, देश की सत्ता पर अपना अधिकार समझता है गांधी परिवार  

October 12, 2026

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026

कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को लेकर दिया बड़ा बयान, बोली – पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं

October 8, 2026
इन्हें भी पढ़े-

अवैध मदरसों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब तक 40 मदरसे सील, मुस्लिम समुदाय में आक्रोश

उत्तराखंड March 25, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है।…

हरिद्वार का मेयर बनने के लिए भाजपा नेता ने ठोकी दावेदारी, जानिए किसकी आएगी बारी

June 27, 2024

लक्सर में डॉक्टर और पत्नी पर जानलेवा हमला, देर रात आर्यन हॉस्पिटल में घुसे हथिराबंद बदमाश, CCTV में हुए कैद

May 27, 2025

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 2024
अन्य खबरें

बबली कहने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भड़की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, फेसबुक पर लिखी लंबी पोस्ट

November 12, 2026

CM Dhami Pays Heartfelt Tribute to Shivraj’s Mother

November 12, 2026

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202611,042 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.