हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर महासंघ की शाखा हरिद्वार से जुड़े इंजीनियरों ने अटल बिहारी बाजपेयी अतिथि गृह बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल संस्थान, नलकूप सहित विभिन्न विभागों के मंडल स्तरीय पदाधिकारी, जनपद व शाखा अध्यक्ष सचिव तथा बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता इं. संतबीर ने की, जबकि संचालन इं. जितेन्द्र पंवार द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व में शासन को प्रेषित 27 सूत्रीय समस्या एवं मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई।

अभियंताओं ने पदोन्नति, वेतन विसंगतियों, सेवा शर्तों और विभागीय समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि शासन एवं प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया, तो महासंघ को प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति की समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। महासंघ ने जानकारी दी कि आंदोलन की रणनीति को लेकर अगली बैठक 10 फरवरी को जनपद मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।
बैठक में प्रांतीय सलाहकार पेयजल निगम इं. अनूप भंडारी, अधिशासी अभियंता इं. ओम जी गुप्ता, जनपद सचिव इं. मंगल सिंह नेगी, सहित विभिन्न घटक संघों के जनपद व मंडल स्तरीय पदाधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

बैठक में प्रांतीय सलाहकार पेयजल निगम इं. अनूप भंडारी, अधिशासी अभियंता इं. ओम जी. गुप्ता, जनपद सचिव महासंघ इं. मंगल सिंह नेगी, सहायक अभियंता इं. आलोक, इं. मनमोहन, मंडल अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग इं. आकाश झिझानिया, मंडल अध्यक्ष पेयजल निगम मो. सलमान, प्रांतीय उपाध्यक्ष जल संस्थान इं. प्राची पाल, जिला अध्यक्ष ग्रामीण निर्माण विभाग इं. सुनील तोमर, जनपद अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग इं. कीर्ति वर्धन नेगी, पूर्व जनपद अध्यक्ष इं. रविन्द्र, कोषाध्यक्ष इं. सचिन कुमार, देवेन्द्र कुमार, मनोज नौटियाल, निहारिका अग्रवाल, नगमा, अरविन्द सिंह रावत, जगदीश जोशी, अभिषेक सहित विभिन्न विभागों के डिप्लोमा अभियंता उपस्थित रहे।

