Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»हरिद्वार में भ्रूण परीक्षण पर डीएम की सख्ती, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम, नाम रखा जाएगा गुप्त
अपराध

हरिद्वार में भ्रूण परीक्षण पर डीएम की सख्ती, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम, नाम रखा जाएगा गुप्त

News DeskBy News DeskMarch 5, 2025Updated:March 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार 05 मार्च। हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने भ्रूण परीक्षण पर सख्ती दिखाई और निर्देश दिए कि अपराध की श्रेणी में आने वाले भ्रूण परीक्षण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भ्रूण परीक्षण करने वाले लोगों की सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा और नाम गुप्त रखने की बात भी कही। बुधवार को डीएम कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी की बैठक आपदा कण्ट्रोल रूम सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम का सख़्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि तकनीकि रूप से निगरानी के साथ ही सामाजिक जागरूकता एवं भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी निर्देश दिए कि भ्रूण परीक्षण करने वाले एवं कराने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी तथा डिकॉय गर्भवती महिला को 60 हजार व सहयोगी एवं अन्य पुरुष एवं महिला को 40 हजार की धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोई भी सेंटर भ्रूण परीक्षण न कर पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड सेंटरो पर नियमित छापेमारी की जाए, तथा छापेमारी की डिटेल प्रत्येक बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

समिति ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण हेतु सभी औपचारिकताएं पूर्ण बताए जाने व टीम के स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर 5 केन्द्रो के पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करने हेतु अनुमोदन किया गया तथा 1 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किया गया व 2 आवेदन पत्रों को आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए जबकि 7 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण हेतु अनुमोदन किया गया। समिति द्वारा 13 अल्ट्रासाउंड मशीनों के मशीन नम्बर चेक कर, अपडेट करते हुए फार्म बी जारी करने के निर्देश दिए गए। प्रज्ञा हॉस्पिटल झबरेड़ा में अल्ट्रासाउंड संचालन हेतु डॉक्टर द्वारा योग्यता पूरी न करने पर आवेदन पत्र निरस्त किया गया। बांके बिहारी नर्सिंग होम एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर रूड़की में केंद्र स्थानांतरण हेतु अनुमोदन दिया गया। आर्यन हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड केंद्र लक्सर को केंद्र में स्थापित मशीन के विक्रय हेतु अनुमति प्रदान की गई। डॉ. शारदा स्वरूप मुख्य चिकित्सा सेवा भेल में सील अल्ट्रासाउंड मशीन को नियमानुसार डिस्पोज ऑफ़ करने की अनुमति प्रदान की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, ऐसीएमओ डॉ.अशोक तोमर, समिति सदस्य यशपाल सिंह, एफ अली, डीसी प्रसाद, कविका शर्मा, रवि संदेल आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026
इन्हें भी पढ़े-

इमरान मसूद का योगी के बुलडोजर पर हमला, टारगेट करने का आरोप

देश-दुनिया August 25, 2024

हरिद्वार – कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने नेशनल कांफ्रेंस…

हरिद्वार बस स्टैंड के पास हरियाणा पुलिस टीम पर झोंका फायर, दरोगा को लगी गोली, फरार हुआ बदमाश

September 13, 2025

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, लक्सर में 12 और हरिद्वार में 7 शराब तस्कर गिरफ्तार

January 1, 2025

Microsoft’s Xbox Mobile Gaming Store Could Launch as Early as Mid 2024

January 14, 2021
अन्य खबरें

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.