Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा, धूमधामसे मनाया जाएगा स्थापना दिवस, बोले-मणि शंकर पांडे

November 24, 2026

राकेश टिकैत, मासूम शर्मा, अवध ओझा और उमेश कुमार ने की गंगा आरती, उमेश कुमार को लेकर क्या बोले …

November 24, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान, जानिए स्नान का महत्व

November 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने किया साध्वी ऋतंभरा के हरिद्वार स्थित आश्रम का लोकार्पण
हरिद्वार

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने किया साध्वी ऋतंभरा के हरिद्वार स्थित आश्रम का लोकार्पण

News DeskBy News DeskJune 1, 2025No Comments8 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 01 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को हरिद्वार पहुॅचकर वात्सलय गंगा आश्रय लोकार्पण किया तथा श्री कृष्ण कथा में प्रतिभाग करते हुए साधु सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया और पतित पावनी माँ गंगा की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में बाहर से आए सभी महानुभावों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने दीदी मां साधवी ऋतम्भरा को बहुत बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा जो प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है। उन्होंने कहा कि दीदी मां के द्वारा कम कहकर- ज्यादा काम करना, दीदी मां से सीख सकता है, आत्मसात कर सकता है, उनका सान्धिय प्राप्त कर सकता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साध्वी दीदी मां ऋतम्भरा जी के नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नव जीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है, वह समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का सशक्त प्रतीक है। उनके प्रकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है। यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने ने वात्सल्य ग्राम यात्रा का स्मरण करते हुए बताया कि दीदी मां के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था, वात्सल्य ग्राम में देखा कि कितनी बेटियां-बेटे इंजीनियरिंग, डॉक्टरी कर रहे हैं, कोई अपने अन्य पढ़ाई भी कर रहे हैं, तमाम प्रकार की डिग्रियां ले रहे हैं। वास्तव में दीदी मां द्वारा जीवन को बदलने का काम दीदी मां के प्रकल्पों और संकल्पों के द्वारा हो रहा है। उन्होंने अपने जब लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान जब राम जन्म भूमि आंदोलन चल रहा था उस समय एक सभा में दीदी मां उद्बोधन सुना और सच में मेरे जैसे हजारों लाखों लोगों ने आपके उद्बोधन से आपके भाषणों से और उसे समय आपने संघर्ष किया उस संघर्ष को जिन्होंने देखा, उसे दिशा में प्रेरित हुए, दीदी मां हमारे सनातन की ध्वजा वाहिका है, पूरे सनातन को आगे ले जाने का काम आपके माध्यम से हो रहा है। श्री धामी ने भगवान तथा मां गंगा से प्रार्थना की कि दीदी मां स्वस्थ रहे, और लंबे समय तक दीदी मां का आशीर्वाद मिलता रहे, समाज को आगे बढ़ाने का काम आपके माध्यम से लगातार होता रहे।
उन्होंने कहा कि राज्य में सभी काम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता यहां लागू हुई है तो दूसरे राज्य में भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा उनके सहयोग से देवभूमि उत्तराखंड अनेक प्रकार के कार्य हो रहे है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड से जैसे मां गंगा निकलती है और यहां से निकलकर पूरे देश को जल और जीवन देने का काम करती हैं इस प्रकार समान नागरिक संहिता की यह गंगोत्री उत्तराखंड से निकल गई है और आगे आने वाले समय में पूरे देश को इसका लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर हमारे जो धार्मिक पुनरुत्थान है, उसका महा पर्व चल रहा है। उन्होंने कहा कि युग पुरुष पूज्य परमानन्द जी महाराज हो या दीदी मां जी ने अनेक संघर्ष किया और आगे बढ़ाया उसी का परिणाम है, देश के अंदर जहां हम सब चाहते थे कि श्री रामचंद्र जी का मंदिर बने और वहां भव्य और दिव्य मंदिर बन गया और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हमने देखा किस प्रकार से दीदी मां के भाव उस समय आए। उन्होंने कहा कि जब मंदिर की बात आती है सभी की आंखों में आंसू देखे, कितने संघर्षों के बाद मंदिर का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहले काशी विश्वनाथ में छोटा सा मार्ग भी अन्दर जाने के लिए नही मिलता था, अगर कोई महादेव का भक्त मां गंगा का जल लेकर जाता था तो उसको मार्ग नहीं मिलता था लेकिन अगर आज आप जाएंगे तो एक साथ कई लाखों लोग अंदर जा सकते हैं, कोई भी महादेव जी का भक्त मां गंगा का जल लेकर महादेव पर जलाभिषेक कर सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की 2013 की आपदा बाद पूरा केदारनाथ क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज भव्य केदार और दिव्य केदार बन गया है। उन्होंने कहा कि और यह मौका भी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भागवान ने उन्हीं से ये काम करवाया। उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल का मास्टर प्लान पर काम हो रहा है, ऐसे अनेक काम मोदी जी की प्रेरणा एवं उनके आशीर्वाद से देवभूमि उत्तराखंड में कर रहे हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर बनाना या मां पूर्णागिरि धाम जहां शारदा मैया निकलती है शारदा मैया के तट के ऊपर मां पूर्णागिरि के धाम के आसपास शारदा कोरिडोर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी चार धाम यात्रा चल रही है, चार धाम यात्रा का इस वर्ष लगभग 18 लाख श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पहलगांव घाटन के कारण यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था वरना यह संख्या और अधिक होती। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जितने यात्री, श्रद्धालु एवं भक्त आए उनकी यात्रा अच्छी हो, सब कुशल हो, सुरक्षित हो, उनकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी तरीके से यात्रा चल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली -देहरादून, दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश हो यह सारे मार्ग हमारे तेजी से बन रहे हैं, आने वाले समय में एलीवेटेड सड़क का निर्माण पूरा होने वाला है और एलिवेटेड सड़क का काम पूरा होते ही हरिद्वार से दिल्ली तक की दूरी लगभग दो से ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी, दिल्ली से हरिद्वार, देहरादून आने वाला व्यक्ति हवाई यात्रा नहीं करेगा। जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट से अनेक शहरों के लिए फ्लाइटें चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी न बदले और इसको लेकर हम काम कर रहे हैैं। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु उत्तराखंड सरकार कृत संकल्पित है।

प्रदेश के मूल स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी विकृत मानसिकताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि का जो मूल अस्तित्व है, वह बचा रहना चाहिए, यह मेरा संकल्प है देवभूमि का संकल्प है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के संकल्प को आगे बढ़ाएं के लिए अनेक ऐसे काम किये हैं और उन कामों को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। यह दिल्ली के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और धामी जी पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि जो भी अच्छी योजनाएं भाई जी अर्थात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लायेंगे वह दिल्ली में भी जायेंगी। यमुना जी के लिए जल और योजनाएं भी दिल्ली लेकर जायेंगे। उन्होंने कहा कि मां यमुना स्वच्छ हो, मां गंगा जी के चरणों में आकर अपने प्रण को पुनः दोहराया।
इस दौरान साध्वी दीदी मां ऋतम्भरा जी, युग पुरूष परमानन्द गिरी जी महाराज, आचार्य बाल कृष्ण, अखाड़ परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्रपुरी जी महाराज द्वारा भी सम्बोधन करते हुए अपने-अपने विचार रखे गये। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं और सौभाग्य की बात है कि आज उन्हें हरिद्वार में गंगा स्नान के साथ ही साध्वी रितंभरा दीदी आशीर्वाद मिला है। साध्वी ऋतंभरा को पद्म विभूषण मिलने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। रेखा गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से वो सभी साधु संतो का आशीर्वाद चाहती हैं कि एक दिन हम यमुना जी में भी स्नान करेंगे। उन्हें यमुना स्वच्छता के लिए के लिए बहुत काम करना है इसलिए गंगा तट पर उन्होंने अपने लक्ष्य को दोहराया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और उन्हें दिल्ली के लिए प्रेरणा बताया। कहा कि पुष्कर सिंह धामी सीनियर हैं और वो उनकी जूनियर मुख्यमंत्री हैं। वो चाहती हैं कि उन्हें अपने भाई से ज्ञान मिलता रहे। जिस तरह से उत्तराखंड से निकलकर गंगा जी दिल्ली में जाती हैं उसी तरह से पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में जितनी भी अच्छी योजनाएं लाएंगे वो उन्हें दिल्ली में भी पास करने का कार्य करेंगी। सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक में सीएम धामी के कार्यों की सराहना की गई और खासकर उनके द्वारा देश में सबसे पहले यूसीसी लागू करने को सराहा गया।

साध्वी ऋतंभरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की सराहना की और कहा कि उत्तराखंड को निरापद बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी देश के प्रति द्रोह रखने वालों पर अंकुश लगाने वाले भारत के पहले मुख्यमंत्री हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर साध्वी ऋतंभरा ने भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की और कहा भारत की सेना किसी को छेड़ती नहीं है और जब कोई छेड़ता है तो सेना उसे कभी छोड़ती नहीं है।


इस दौरान दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, युगपुरुष परमानंद गिरी महाराज, साध्वी ऋतंभरा, आचार्य बालकृष्ण,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी,महानिर्वाणी पीठ के आचार्य महामंडलेश्वर विशोखानंद ,महामंडलेश्वर संतोषी माता,महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, साध्वी मैत्रीगिरी, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर किरन जेसल, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, नगर आयुक्त नन्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, दर्जा राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, डॉ.जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, शौभाराम प्रजापति सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026

यूजीसी कानून पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में आने वाले नेता करें चर्चा, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा दर्ज कराएगा विरोध

November 20, 2026

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

आस्था September 20, 2026

भारतीय मनीषियों ने संसार को दिखाया अध्यात्म और सेवा का मार्ग-सतपाल महाराज हरिद्वार। आध्यात्मिक गुरु…

डीएम के निर्देश पर नदी में कब्जाई गई 15 बीघा जमीन कराई गई कब्जामुक्त

October 11, 2024

हरिद्वार में साया ज्वैलरी शोरूम खुला, मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघल ने किया उद्घाटन, फेयर प्राइस में पाएं आकर्षक ज्वैलरी

April 18, 2026

सार्वजनिक शराबखोरी पर पुलिस की सख्ती, शराब पीकर हुड़दंग मचाते 63 दबोचे

October 11, 2025
अन्य खबरें

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा, धूमधामसे मनाया जाएगा स्थापना दिवस, बोले-मणि शंकर पांडे

November 24, 2026

राकेश टिकैत, मासूम शर्मा, अवध ओझा और उमेश कुमार ने की गंगा आरती, उमेश कुमार को लेकर क्या बोले …

November 24, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान, जानिए स्नान का महत्व

November 24, 2026

हरिद्वार से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बदले जाएंगे कई कोतवाली इचार्ज, एसएसपी ने विदाई देकर दी शुभकामनाएं

November 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,391 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202613,081 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.