Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026

हरिद्वार DFO पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप, जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने फूंका पुतला

July 2, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»कांवड़ मेले के सफल संचालन के लिए बनेगा कांवड़ मेला ऐप, सीएम धामी ने दिए निर्देश
उत्तराखंड

कांवड़ मेले के सफल संचालन के लिए बनेगा कांवड़ मेला ऐप, सीएम धामी ने दिए निर्देश

क्लीन और ग्रीन कांवड़ यात्रा का संदेश देने का हो प्रयास- मुख्यमंत्री
News DeskBy News DeskJuly 3, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड कांवड़ यात्रा सेवा एप बनाए जाने के दिए निर्देश।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिये उत्तराखंड कांवड़ सेवा एप बनाए जाने के निर्देश दिए है इसमें कांवड़ियों की सभी डिटेल उपलब्ध कराई जाए। इस एप का उपयोग हर वर्ष आयोजित होने वाले कांवड़ यात्रा के दौरान किया जा सकेगा, इस से कांवड़ यात्रा पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी।

गुरूवार को मेला नियन्त्रण भवन हरिद्वार में उच्चाधिकारीयों के साथ कांवड मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य सम्बन्धित विभागों को चाक चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसे राज्य जहां से अधिकांश कावड़िए आते हैं। उन राज्यों से परस्पर समन्वय, रियल टाइम डाटा शेयरिंग और सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी आवश्यक इनपुट्स साझा किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को आगामी कुंभ मेले का ट्रायल बताते हुए कहा कि ये अनुभव आगामी कुंभ मेले भी काम आएंगे।

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कावड़ यात्रा मार्गाे पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो। उन्होंने कावड़ यात्रा से पहले सभी प्रकार के अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों और होटलों में सुरक्षा ,मानकों का अनुपालन कराने के साथ ही फूड लाइसेंस और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों के नाम व होटल स्वामियों के नाम भी अनिवार्य रूप से लिखे हो एवं ओवर रेटिंग की शिकायत आने पर संबंधित होटल स्वामियों पर शक्ति से करवाई की जाए। उन्होंने कहा शराब तथा मीट से संबंधित एसओपी का भी इस दौरान सख्ती से पालन हो।

मुख्यमंत्री ने कहा इस वर्ष हमने क्लीन और ग्रीन कांवड़ यात्रा का संदेश देना है। उन्होंने कहा स्वच्छता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जिसके लिए संपूर्ण कावड़ मार्गाे पर हर घंटे सफाई अभियान चलता रहे। हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और आस पास के क्षेत्रों में हर 1-2 किलोमीटर पर मोबाइल टॉयलेट, कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष गाड़ियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कांवड़ रूट पर हर 2 से 3 किलोमीटर के अंदर स्वास्थ्य केंद्र, एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएं, जिससे आम जन को सहूलियत हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कावड़ियों की सुविधा को देखते हुए स्थानीय निकायों के सहयोग से रैन बसेरों, टेंट सिटी, आश्रय स्थलों का निर्माण किया जाए। यात्रा मार्गाे पर आर.ओ टैंकर, वाटर एटीएम की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा बीते सालों के अनुभवों के आधार पर पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने कावड़ यात्रा से संबंधित सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए श्क्या करें और क्या नहीं करेंश् की जानकारी यात्रा मार्गों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। सीसीटीवी और ड्रोन से नियमित निगरानी हो। कांवड़ रूट का जीआईएस मैपिंग आधारित ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए और ए.आई आधारित ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाए। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एस.डी.आर.एफ, एन.डी.आर.एफ की तैनाती, बारिश और भूस्खलन की पूर्व चेतावनी प्रणाली सक्रिय की जाए। साथ ही संवेदनशील घाटों पर एनाउंसमेंट सिस्टम भी मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा संपूर्ण हरिद्वार क्षेत्र में खोया पाया केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाए

जिला अधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष कावड़ मेला 11 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा। इस वर्ष मेले को कुल 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टर में बांटा गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों की सहूलियत अनुसार यातायात व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया चार धाम जाने वाले श्रद्धालु, स्थानीय लोगों एवं कावड़ यात्रियों के लिए अलग-अलग यातायात व्यवस्थाएं भी लागू की गई है।

बैठक में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, ममता राकेश, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जेसल, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, डीजीपी श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश झा, पंकज पांडेय, विनोद कुमार सुमन, विनय शंकर पांडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनय रूहेला, दर्जा राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, जयपाल सिंह चौहान, देशराज कर्णवाल, श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026

हरिद्वार DFO पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप, जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने फूंका पुतला

July 2, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026
इन्हें भी पढ़े-

घर भागी तीन नाबालिक सहेलियां, एयरप्लेन से खोज लाई हरिद्वार पुलिस

अपराध July 1, 2024

हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस अचानक फ्लाइट से मुंबई पहुंची और हरिद्वार शहर से लापता हुई…

लूट के बाद गला दबाकर की गई थी डॉ गोपाल गुप्ता की हत्या, एसएसपी ने किया खुलासा

February 12, 2025

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, मीडिया के सामने दौरान रो पड़े प्रेमचंद अग्रवाल, देखें वीडियो

March 16, 2025

विश्व सर्व धर्म शांति सम्मेलन में मुख्य वक्ता रहेंगे महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी

October 28, 2024
अन्य खबरें

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026

हरिद्वार DFO पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप, जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने फूंका पुतला

July 2, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.