Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»कांवड़ मेला संपन्न, 4.5 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, डीएम और एसडीएम ने लिया भगवान शिव और मां गंगा का आशीर्वाद
आस्था

कांवड़ मेला संपन्न, 4.5 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, डीएम और एसडीएम ने लिया भगवान शिव और मां गंगा का आशीर्वाद

News DeskBy News DeskJuly 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ मेला 2025 के सफल और सुरक्षित संपन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस बार के कांवड़ मेले में रिकॉर्ड तोड़ करीब चार करोड़ 50 लाख शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे और मां गंगा से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद कांवड़ मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो कि मां गंगा और भगवान शिव की कृपा का परिणाम है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व का जताया आभार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कराई गईं, जिससे कांवड़ मेले का संचालन अत्यंत सुचारु रूप से हो सका।

यातायात व्यवस्था बनी बड़ी उपलब्धि

डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग ने सुरक्षा के साथ-साथ इस विशाल यात्रा के दौरान जटिल यातायात व्यवस्था को भी सफलतापूर्वक संचालित किया। ट्रैफिक प्लानिंग की बदौलत मेले के दौरान किसी प्रकार की बड़ी अव्यवस्था नहीं देखने को मिली।

हर जिम्मेदार को कहा धन्यवाद

जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों, होमगार्ड, पीआरडी, अर्धसैनिक बलों, प्रशासनिक अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण मित्रों और संत समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति ने इस मेले को सफल बनाने में ईमानदारी से सहयोग किया।

मीडिया का भी जताया आभार

प्रेस प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए डीएम ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई गई, जिससे जागरूकता और सहयोग बढ़ा।

सफाई पर अब विशेष ध्यान

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि अब कांवड़ मेला क्षेत्र और कांवड़ पटरी मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अगले तीन दिनों तक सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट पर फोकस रहेगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रशासन की मौजूदगी रही अहम

इस मौके पर एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी सदर जितेंद्र चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ निहारिका सेमवाल, तहसीलदार सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, होगी कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सुशासन कैंप में 250 नक्शों को मिली स्वीकृति, सरकार की अवधारणा को धरातल पर उतार रहा HRDA

हरिद्वार May 6, 2025

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुशासन की अवधारणा को अमल में लाते हुए हरिद्वार-रुड़की…

महेश प्रताप राणा ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-भ्रष्टाचार का अड्डा बनी रही शिवालिक नगर पालिका

December 30, 2024

दहशत फैलाने वाले बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार, एक लगी गोली, 5 की तलाश जारी

March 29, 2025

उत्तराखंड में छुट्टी : रामनवमी पर 01 अक्टूबर का अवकाश घोषित, आदेश हुआ जारी 

September 30, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.