Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, उफान पर बह रही सोलानी और गंगा, फसलें हुई जलमग्न
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, उफान पर बह रही सोलानी और गंगा, फसलें हुई जलमग्न

News DeskBy News DeskAugust 23, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 23 अगस्त। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी समेत सभी बरसाती नदियां उफान पर बह रही हैं। हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज पर गंगा नदी 293.40 मीटर पर बह रही है जो खतरे के निशान से महज 60 सेमी दूर है। वहीं लक्सर क्षेत्र में गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। सोलानी नदी का पानी भी लगातार बढ़ रहा है और कुँवाखेड़ा गांव के खेतों तक सोलानी पहुँच गया है। गांव के किसान ललित कुमार, सुभाष चंद्र और प्रवीण कुमार ने बताया कि खेत पहले से ही जलमग्न थे, अब जलस्तर बढ़ने से और नुकसान की आशंका है। समर सिंह और शेखर ने बताया कि कुछ संपर्क मार्गों पर पानी आ चुका है, हालांकि अभी तक गांव की आवाजाही बाधित नहीं हुई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी किया है। एसडीएम लक्सर सौरभ सिंह असवाल ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग हाई अलर्ट पर हैं। फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं है, लेकिन गंगा और सोलानी के आसपास के गांवों पर निगरानी रखी जा रही है। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी जानकारी दी कि मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक राज्यभर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने सभी विभागों और अधिकारियों को चौकन्ना रहने, नालों-कलवटों की सफाई करने और आपदा की स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनांक 23 अगस्त को जारी मौसम पूर्वानुमान जनपदों में दिनांकवार अलर्ट की सूचना निम्नवत् हैं …..

1-दिनांक 23.08.2025 को राज्य के देहरादून, टिहरी, गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर तथा नैनीताल जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (औरेंज अलर्ट), साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना हैं (येलो अलर्ट)।

2-दिनांक 24.08.2025 को राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (औरेंज अलर्ट), साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना हैं (येलो अलर्ट)।

3-दिनांक 25.08.2025 को राज्य के देहरादून, टिहरी, गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, चमोली, पौडी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (औरेंज अलर्ट), साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

4-दिनांक 26.08.2025 को राज्य के समस्त जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

5-दिनांक 27.08.2025 को राज्य के समस्त जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

उक्त को दृष्टिगत रखते हुए जनपद अन्तर्गत सम्भावित आपातकालीन स्थिति/आपदा की सम्भावना के दृष्टिगत निर्देश दिए कि आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में रखने हेतु उचित कार्यवाही करें। उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाये। नगर एवं करबाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये। प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

NH. PWD, PMGSY, ADB BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपाताकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार के दूरभाष नम्बर-01334-223999, 1077 (टोल फ्री) 7055258800, 9528250926, 9068197350 पर तत्काल दर्ज कराये। जिलाधिकारी ने भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 11.08.2025 को समय प्रातः 09:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित समस्त सेवाओं को तत्पर रखे जाने के साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में प्रतिवादन का उच्च स्तर बनाये रखने के निर्देश दिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, उफान पर बह रही सोलानी और गंगा, फसलें हुई जलमग्न

उत्तराखंड August 23, 2025

हरिद्वार, 23 अगस्त। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों तक कई जिलों में…

नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 5000 के इनामी को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

December 4, 2024

गन्ना आयुक्त के विरोध में उतरे कर्मचारी, ट्रांसफर की मांग को लेकर सीएम धामी को सौंपा शिकायती पत्र

April 11, 2025

UKSSSC पेपर लीक मामला: हरिद्वार से जुड़े हैं तार, बॉबी पंवार पर भी गंभीर आरोप

September 21, 2025
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.