Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल
हरिद्वार

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

News DeskBy News DeskSeptember 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर। मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का लक्सर पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी और नकबजनी के मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक आरोपी के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। 11 सितंबर को सीमली निवासी राजीव कुमार ने घर के बाहर खड़ी अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत की थी। इसी दिन खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर निवासी गोविंद की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई थी। दोनों मामलों में लक्सर कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने टीम गठित कर क्षेत्र में वाहन चेकिंग शुरू कराई। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने जिशान पुत्र जुल्फकार निवासी धनपुरा, थाना पथरी और अहसान पुत्र फुरकान निवासी लक्सरी, लक्सर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पांच मोटरसाइकिल बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार जिशान के खिलाफ थाना पथरी में चोरी से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है। वहीं अहसान के खिलाफ लक्सर कोतवाली में चोरी, चोरी का माल रखने और शस्त्र अधिनियम से संबंधित छह मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिलने के बाद टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया था। डिजिटल साक्ष्यों और वाहन चेकिंग के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक समीप पांडेय, चौकी प्रभारी कस्बा लक्सर, उपनिरीक्षक आशीष भट्ट, हेड कांस्टेबल शमशेर खान, कांस्टेबल मनोज शर्मा और सीआईयू रुड़की के कांस्टेबल महिपाल शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026
इन्हें भी पढ़े-

धूमधाम से मनाया गया बाना उत्थान फाउंडेशन का छठा पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न, प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित

हरिद्वार June 2, 2025

हरिद्वार। कनखल स्थित नया उदासीन अखाड़े में बाना उत्थान फाउंडेशन की ओर से छठा पारिवारिक…

CM धामी ने बांटे दायित्व, कर्मठ कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, हरिद्वार से ओपी जमदग्नि का नाम

April 1, 2025

श्यामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा

October 23, 2025

झोपड़ी में लगी आग, तीन साल के मासूम की मौत, मां बाप के साथ 5 साल का बच्चा भी झुलसा

June 4, 2025
अन्य खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.