Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»कुंभ कार्यों में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी, सीएम धामी बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं, नपेंगे अधिकारी
हरिद्वार

कुंभ कार्यों में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी, सीएम धामी बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं, नपेंगे अधिकारी

News DeskBy News DeskNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 31 अक्टूबर। देवभूमि रजत उत्सव 2025 के अवसर पर हरिद्वार में मुख्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि यह रजत जयंती समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि उत्तराखंड राज्य निर्माण हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों के प्रति भावांजलि अर्पित करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने कहा कि 2000 में नवगठित राज्य अनेक चुनौतियों और सीमित संसाधनों के साथ आगे बढ़ा था, लेकिन संघर्ष और जनविश्वास ने आज उत्तराखंड को विकास के नए मानकों तक पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की पहचान केवल प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, लोक परंपराओं और आस्था से है। रजत उत्सव इसी गौरवशाली परंपरा और भविष्य के विज़न का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड अपनी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आधुनिक विकास यात्रा का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में गांवों से शहरों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, हवाई सेवाओं सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। लोकल फॉर वोकल, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था और युवाओं को मजबूती मिल रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए कठोर निर्णयों को जनहित में बताया और धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता सहित विभिन्न कार्रवाइयों का उल्लेख किया। भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता की नीति दोहराते हुए उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

हरिद्वार में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में 186 करोड़ की सीवरेज परियोजना, 187 करोड़ की पेयजल योजनाएं, मेडिकल कॉलेज और मॉडल डिग्री कॉलेज, हेलीपोर्ट निर्माण, हरकी पैड़ी-चंडी देवी रोपवे और हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर जैसे कार्य गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर की डीपीआर तैयार है और हरिद्वार को काशी व उज्जैन की तर्ज पर भव्य एवं दिव्य स्वरूप दिया जाएगा। लालढांग क्षेत्र में पुल निर्माण भी किया जा रहा है।

कुंभ कार्यों पर सख्त रुख
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ 2027 के लिए अभी से तैयारियां युद्धस्तर पर हैं, लेकिन कुछ निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और लापरवाही या भ्रष्टाचार पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी कि या तो गुणवत्तापूर्ण कार्य करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लक्ष्य में कोई बाधा स्वीकार नहीं।

एआई रोबोट बनी आकर्षण, सुनाई डिजिटल इंडिया की गाथा
कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक का भी आकर्षक प्रदर्शन हुआ। मंच पर एआई रोबोट ने डिजिटल इंडिया की उपलब्धियां गिनाईं और देश के टेक्नोलॉजी सफर का वर्णन किया, जिसे दर्शकों ने तालियों से सराहा। कार्यक्रम में लोकसंगीत की भी शानदार प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम में मेयरों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, राज्य आंदोलनकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मनसा देवी हादसा: श्रीमहंत रविंद्रपुरी बोले- करंट नहीं, श्रद्धालु के फिसलने से मची भगदड़, ऊर्जा निगम ने भी किया दावा

उत्तराखंड July 27, 2025

हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर हादसे को लेकर श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और…

कांवड मेले का आगाज, DM और SSP ने पूजन कर की मां गंगा से प्रार्थना

July 23, 2024

हरिद्वार में भ्रूण परीक्षण पर डीएम की सख्ती, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम, नाम रखा जाएगा गुप्त

March 5, 2025

कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गी के साथ अभद्रता, गाली गलौज और मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

January 22, 2025
अन्य खबरें

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,896 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.