Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

राकेश टिकैत, मासूम शर्मा, अवध ओझा और उमेश कुमार ने की गंगा आरती, उमेश कुमार को लेकर क्या बोले …

November 24, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान, जानिए स्नान का महत्व

November 24, 2026

हरिद्वार से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बदले जाएंगे कई कोतवाली इचार्ज, एसएसपी ने विदाई देकर दी शुभकामनाएं

November 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»लाखों रुपए के लेनदेन में बाबा पर पत्थर से हमला कर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने 72 घण्टों के भीतर किया गिरफ्त
अपराध

लाखों रुपए के लेनदेन में बाबा पर पत्थर से हमला कर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने 72 घण्टों के भीतर किया गिरफ्त

News DeskBy News DeskFebruary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

गीता जोशी, लालढांग। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की उधारी को ना चुकाने को लेकर एक युवक ने बाबा की कुटिया में घुसकर उस पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। युवक के हमले में बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक मुकेश पुरी, शिष्य दीपेन्द्र पुरी, निवासी नीलधारा पार्किंग, चण्ड़ीघाट हरिद्वार द्वारा श्यामपुर थाने  में सूचना दी कि नीलधारा पार्किंग स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास उनके पड़ोसी बाबा राधेश्याम पुरी की कुटिया में दीपक नाम के व्यक्ति ने घुसकर बाबा पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी युवक ने पत्थरों से बाबा का मुंह व सिर फोड़ दिया और मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची गम्भीर रुप से घायल बाबा राधेश्यामपुर पुरी को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में तत्काल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया।

एसएसआई मनोज रावत के नेतृत्व में टीम गठित ने आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश देना शुरू किया। आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र सुरेश चन्द, निवासी ग्राम नगला कल्लू, थाना सादाबाद जिला हाथरस उ0प्र0, हाल निवासी, बाबा की वाणी ट्रस्ट, गाजीवाली, श्यामपुर में रूप में हुई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की सहायता से ग्राम गाजीवाली के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया गया। 

श्यामपुर थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि लाखों के लेनदेन में आरोपी ने पीड़ित बाबा पर पत्थर से जानलेवा हमला कर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, क्यों भेजा गया जेल, जानिए मामला

October 26, 2026

03 गांव के 18 घरों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी, विभाग ने दर्ज कराए मुकदमे

October 22, 2026

भाजपा नेता ने लगाया मारपीट और लूट का आरोप, नकदी और चेन लूटकर फरार हुए आरोपी

October 22, 2026

बिहार के युवकों ने हरिद्वार में बनाई गैंग, मामा को बताया टीटी, टिकट बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों को ठगा

October 15, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Give Your Furry Friend a Pawsome Experience at These 8 Luxury Pet Hotels

Uncategorized January 14, 2021

To understand the new smart watched and other pro devices of recent focus, we should…

लक्सर क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

July 2, 2025

कोलकाता रेपकांड से महिलाओं में आक्रोश, दोषियों को सिर्फ फांसी की सजा की मांग

August 17, 2024

ड्यूटी में लापरवाही, एसएसपी ने किया तीन पुलिस अधिकारियों को लाइन हाजिर

September 12, 2024
अन्य खबरें

राकेश टिकैत, मासूम शर्मा, अवध ओझा और उमेश कुमार ने की गंगा आरती, उमेश कुमार को लेकर क्या बोले …

November 24, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान, जानिए स्नान का महत्व

November 24, 2026

हरिद्वार से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बदले जाएंगे कई कोतवाली इचार्ज, एसएसपी ने विदाई देकर दी शुभकामनाएं

November 23, 2026

गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने को सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,391 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202613,081 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.