Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

शिवालिक नगर में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई गति

July 9, 2026

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कुंभ मेले से पहले अलख अखाड़ा का विस्तार, 11 नए महामंडलेश्वरों की ताजपोशी, 51 का लक्ष्य

July 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»देश-दुनिया»रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 
देश-दुनिया

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

News DeskBy News DeskMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में एक पिता और उसके बच्चे की सनसनीखेज मौत का मामला सामने आया है। यहां मध्य प्रदेश से आए पति पत्नी होटल में आकर ठहरे और उनके जुड़वां बच्चों में से एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अस्पताल में बच्चे की मौत के गम से उभरी नहीं थी कि अगले ही दिन उसके पति का रेलवे ट्रैक से शव बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान राघवेंद्र निवासी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। राघवेंद्र पिछले कुछ सालों से हरिद्वार में किराए पर रहकर कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता था। हालांकि बच्चे की मौत का कारण नहीं पता चल सका है लेकिन दो लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी तीस वर्षीय राघवेंद्र अपनी पत्नी के साथ सिडकुल क्षेत्र के रावली मजदूद गांव में किराए पर रहता था और कपड़ों की फेरी लगाता था। कुछ साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनके तीन साल के तीन साल के जुड़वा बच्चे हैं।  बच्चो के साथ रावली महदूद सिडकुल में किराए पर रहकर कपड़ों की फेरी लगाते थे। पूरा परिवार ढाई महीने से मध्य प्रदेश स्थित अपने गए थे। बीते बुधवार की रात को राघवेंद्र, पत्नी और दोनों बच्चे हरिद्वार वापस लौटे। रावली मजदूद दूर होने के कारण राघवेंद्र ने हरिद्वार की शिवमूर्ति गली स्थित एक होटल में किराए पर कमरा ले लिया था। अगले दिन गुरुवार सुबह बच्चों की तबियत बिगड़ गई। होटल कर्मचारियों से संपर्क किया गया और 

करीब साढ़े दस बजे राघवेंद्र की पत्नी बबली, होटल के एक कर्मचारी के साथ अपने दो जुड़वा बच्चों को लेकर जिला मेला अस्पताल पहुंची थी। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे बच्चे को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने महिला से पूछताछ की। वो गहरे सदमे में होने के कारण महिला कुछ सही से बता नहीं पाई। केवल इतना बताया कि राघवेंद्र रावली मजदूद जाने के लिए किराए का वाहन लेने की बात कहकर होटल से निकले थे। लेकिन वापस नहीं आए। उसके बाद पुलिस ने महिला के पति राघवेंद्र से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।

रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ राघवेंद्र का शव

इसी बीच गुरुवार देर शाम को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र स्थित लाल पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का अज्ञात शव बरामद हुआ। शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से बरामद हुए आधार कार्ड से जानकारी की तो, आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान राघवेंद्र जोशी निवासी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बाद में अस्पताल में मौजूद पत्नी बबली ने भी पति के शव की पहचान कर ली। 

बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और राघवेंद्र का रेलवे ट्रैक पर शव मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्चे और उसके पिता की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

शिवालिक नगर में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई गति

July 9, 2026

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कुंभ मेले से पहले अलख अखाड़ा का विस्तार, 11 नए महामंडलेश्वरों की ताजपोशी, 51 का लक्ष्य

July 9, 2026

हरिद्वार और पौड़ी में अगले 3 घंटे बेहद भारी, रेड अलर्ट जारी, लक्सर-मंगलौर समेत कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी

July 9, 2026

कांवड़ मेले को लेकर दो राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग, भारी वाहनों और डीजे संचालन की रणनीति पर चर्चा हुई

July 6, 2026

चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

July 6, 2026

कोतवाली पहुंचा भाजपा नेताओं का विवाद, मंडल मंत्री ने पार्षद पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया

July 5, 2026

हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बैठक जांच, नोटिस जारी कर आजाद अली से मांगे साक्ष्य

July 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर: निर्माणाधीन कोर्ट के पास खेतों से बरामद हुआ महिला का शव, हत्या की आशंका

अपराध July 6, 2025

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला का शव खेत से संदिग्ध परिस्थितियों…

हर्ष फायरिंग में नौ साल के बच्चे की मौत, मातम में बदली खुशियां

November 24, 2024

मंगलौर के समर हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, बारात में स्प्रे डालने को लेकर हुआ था विवाद

May 23, 2025

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 9 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज, निरस्त होंगे डीएल 

October 26, 2025
अन्य खबरें

शिवालिक नगर में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई गति

July 9, 2026

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कुंभ मेले से पहले अलख अखाड़ा का विस्तार, 11 नए महामंडलेश्वरों की ताजपोशी, 51 का लक्ष्य

July 9, 2026

हरिद्वार और पौड़ी में अगले 3 घंटे बेहद भारी, रेड अलर्ट जारी, लक्सर-मंगलौर समेत कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी

July 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,267 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.