Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026

रेड अलर्ट पर नगर निगम अलर्ट, जलभराव से निपटने की पूरी तैयारी, नगर आयुक्त ने बनाई रणनीति

July 19, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला
अपराध

युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला

News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की गणपति धाम कॉलोनी में एक युवती से मिलने पहुंचे एक युवक की कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे युवक को भीड़ से छुड़ाया और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं युवती की तहरीर पर पुलिस ने 10 से12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पिटाई से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है और युवती के बुलाने पर ही वो उससे मिलने आया था। लेकिन गैर समुदाय का होने के चलते गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर डाली। 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को गणपति धाम कॉलोनी में एक युवक आया और एक घर में चला गया। अजनबी युवक को देखकर लोगो को शक हुआ और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा होने लगी। इस बीच युवक को बुलाकर उससे नाम पता पूछा गया। गैर समुदाय का होने के चलते लोगों ने कई आरोप लगाए और युवक की पिटाई शुरू कर दी। भीड़ में शामिल लोगों ने उसे इतना मारा कि उसके शरीर में कई जगह चोट आ गई। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई, जब लोगों ने युवक के गले में कुत्तों को बांधने वाला पट्टा डाल दिया। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साई भीड़ से युवक को छुड़वाया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। इतने में युवती भी घर से आई और पुलिस के साथ कनखल थाने गई। मामले में नया मोड़ तब आया, जब युवती ने पुलिस को लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दे डाली। गणपति धाम फेस-3 निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका परिवार पिछले आठ वर्षों से हरिद्वार में रह रहा है। युवक से उनकी चार-पांच वर्ष पुरानी दोस्ती है। शनिवार को वह उनसे मिलने आया था, तभी 10 से12 अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और दोस्त के साथ मारपीट करने लगे। उसे बुरी तरह पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

कनखल थाने के एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

काठा के जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

July 18, 2026

गाजियाबाद में किसान के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, हाथ जोड़ती रही मां

July 18, 2026

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 Kg पॉलिथीन जब्त, 01 लाख का चालान

July 14, 2026

बच्ची के साथ नहर डूबी महिला के मामले में नया मोड़, भाई ने लगाया धक्का देने का आरोप, तलाश जारी

July 14, 2026

हरिद्वार में काठा के जंगल में 16 साल वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप, पहले प्रेमी की पिटाई, फिर दिया वारदात को अंजाम

July 14, 2026

पथरी क्षेत्र में तीन बाईकों की टक्कर,दो बाइक सवारों की मौत, कॉन्स्टेबल घायल

July 13, 2026

वनकर्मियों से की थी मारपीट, तीन आरोपी दबोचे तो मिले 500 के नकली नोटों की गड्डी। जानिए पूरा मामला 

June 28, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर में दो कुंतल वजनी मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों के उड़े होश, वन विभाग रेस्क्यू किया

वायरल September 19, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर क्षेत्र में लगातार मगरमच्छों की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल…

हरिद्वार में राजनीतिक हलचल तेज, पत्रकार मनोज सैनी की पत्नी शालिनी सैनी को मिला कांग्रेस के तमाम नेताओ का समर्थन

December 15, 2024

चोरियां करके रुड़की में खरीद लिया बंगला, महंगी कार, बाप बेटा दोनों गिरफ्तार

October 10, 2024

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 2025
अन्य खबरें

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026

रेड अलर्ट पर नगर निगम अलर्ट, जलभराव से निपटने की पूरी तैयारी, नगर आयुक्त ने बनाई रणनीति

July 19, 2026

युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला

July 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,267 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,892 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,192 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.