Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

August 17, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 
राजनीती

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

गीता जोशी।

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत लगातार एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगा रहीं हैं। उन्होंने अपनी विधानसभा में रहने वाले 838 वन गुज्जरों के नामों पर साजिशन आपत्ति लगाने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी विधानसभा में उनके समर्थकों को टारगेट किया जा रहा है, ताकि उनके वोट काटे जा सकें। उन्होंने इसे बड़ा स्कैम बताया और लालढांग क्षेत्र में प्रेस वार्ता कर उन्होंने इस मुद्दे का पुरजोर विरोध करने की चेतावनी दी। 

दरअसल हरिद्वार जिले में एसआईआर प्रक्रिया चल रही है और दस्तावेज उपलब्ध न होने या फिर मैपिंग न होने के कारण लोगों को नोटिस देकर जवाब मांगे जा रहे है। इसी बीच हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने एक बार फिर से उनकी विधानसभा में अलग अलग वन्य क्षेत्रों में रहने वाले वन गुज्जरों को जबरन और गलत नोटिस दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने लालढांग क्षेत्र में वन गुर्जरों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। विधायक अनुपमा रावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी विधानसभा के 838 वन गुज्जरों के नाम पर आपत्ति लगा दी गई है। एसआईआर प्रक्रिया में उन्हें कहा गया है कि वो यहां के वोटर ही नहीं हैं। कुछ लोग जानबूझकर इस तरह की शरारत कर रहे हैं और यह एक बहुत बड़ा स्कैम है। 

बताया कि कई जगहों पर एक ही व्यक्ति, सैकड़ों नामो पर आपत्ति लगा रहा है। कई जगहों व्यक्ति खुद ही अपने नाम की आपत्ति लगा रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर गोलमाल किया गया है, और कांग्रेस इसकी जड़ तक जाएगी। उन्होंने कहा कि वन गुज्जरों के सामने एसआईआर प्रक्रिया में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सही समय पर उन्हें परिवार रजिस्टर की कॉपी और अन्य दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं। नोटिस की सुनवाई की तारीख नजदीक आ गई है। यदि समय पर उन्हें दस्तावेज की नहीं मिले तो, इनके नाम कट जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में बड़ी संख्या में वन गुर्जर निवास करते है, पीढ़ियों से एक दूसरे का दर्द साझा कर रहे हैं, इसलिए हम उनकी लड़ाई को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। एसआईआर प्रक्रिया में किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होने देंगे। 

बता दे कि इससे पूर्व में कांग्रेस विधायकों ने भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए थे और रोशनाबाद स्थित मुख्यालय में जमकर हंगामा भी काटा था। आरोप लगाया था कि सत्ता पक्ष के दबाव में विपक्षी विधायकों के समर्थकों को परेशान किया जा रहा है, ताकि उनके वोट न बन सकें। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

लालढांग में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 13, 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, बेरोजगारी और पलायन होंगे प्रमुख मुद्दे

July 28, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला में संगठन विस्तार व जनसंपर्क पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

July 14, 2026

यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

April 30, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जट बहादरपुर प्रकरण: 6 आरोपी गिरफ्तार, विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के केस में भी आरोपी है जतिन चौधरी

अपराध March 18, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने जट बहादरपुर गांव के युवक की हत्या में शामिल छह आरोपियों…

हरिद्वार पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार, हुड़दंगियों को दी सख्त हिदायत

July 23, 2024

भाजपा के बाद कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, कई सीटों पर मंथन जारी

December 28, 2024

सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 22 शराबी गिरफ्तार, कनखल पुलिस की कार्रवाई

November 16, 2024
अन्य खबरें

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

August 17, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.