Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी
राजनीती

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

News DeskBy News DeskSeptember 9, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

गीता जोशी

हरिद्वार। हरिद्वार के लालढांग में रवासन नदी पर पुल बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। बीते दिनों रवासन नदी पार करते समय बह जाने से स्कूल से लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई थी। उससे पहले एक ग्रामीण तेज बहाव में बहकर लापता हो गया, जिसकी अभी तक तलाश नहीं जो सकी है। बुधवार को समर्थकों साथ रवासन नदी पहुंच कर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने प्रदर्शन किया और 10 दिनों के अंदर पुल का निर्माण शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही पुल का निर्माण मृतक छात्र आर्यन भट्ट के नाम पर रखने की मांग भी उठाई गई। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि अगर 10 दिनों के अंदर निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तो वे आमरण अनशन करेंगी। 

अनुपमा रावत ने बताया कि साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां से तीन किलोमीटर दूर दूसरे पुल का निर्माण किया था और लालढांग क्षेत्र में नए पुल की स्वीकृति कर दी। लेकिन उसके बाद सरकार बदल गई और भाजपा सरकार के राज में पुल निर्माण के लिए बजट नहीं जारी किया जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में लालढांग क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की उपेक्षा की जा रही है। लोगों की पानी में बहकर मौतें हो रहीं है लेकिन पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है। बताया कि पुल निर्माण की प्रक्रिया जारी है, वन विभाग और जिला प्रशासन की स्वीकृति मिल गई है लेकिन शासन से बजट जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दस दिनों के अंदर झूला पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो, नदी किनारे ही आमरण अनशन किया जाएगा। 

वहीं धरने को समर्थन देने के लिए कई ग्रामीण भी पहुंचे। रवासन नदी के दोनों ओर मीठीबेरी, रसूलपुर बड़ा, रसूलपुर छोटा और लालढांग समेत दर्जनों गांव बसते हैं। बरसात के समय रवासन नदी में पहाड़ों से तेज बहाव के साथ पानी आता है। मजबूरी में ग्रामीण तेज धारा के बीच जन जोखिम में डालकर नदी को पार करते हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने नदी की ओर जाने वाले रास्तों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। लेकिन मजबूरन ग्रामीण लंबा चक्कर काटने की बजाए नदी के बीच से होकर आवाजाही करते हैं। स्थानीय महिला रामजी देवी ने बताया कि लालढांग क्षेत्र हरिद्वार जिले में यूपी बॉर्डर से सटा हुआ है। आज तक यहां विकास कार्य नहीं हुए। छोटे से पुल का निर्माण न होने के चलते लोगों की जाने जा रही हैं। मृतक के घरों में त्योहार तक नहीं मनाए गए। चुनाव के समय तो नेता आते हैं और बड़े बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद सब भूल जाते हैं। उन्हें राजनीति से कोई लेना देना नहीं है बस केवल उनकी पुल निर्माण की मांग को पूरा कर दिया जाए। 

वही कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में जिले के दूरस्थ क्षेत्र लालढांग की अनदेखी हो रही है। रवासन नदी पर झूला पुल बनाने की मांग पिछले दस सालों से पूरी नहीं जा रही है। मांग है कि जल्द से जल्द यहां झूला पुल का निमार्ण किया जाए और इस पुल का नाम मृतक छात्र आर्यन भट्ट के नाम पर रखा जाए। 

बता दे कि बीते सप्ताह रवासन नदी को पार करते समय 14 वर्षीय छात्र आर्यन भट्ट तेज बहाव में बह गया था और अगले दिन नदी से उसका शव बरामद हुआ था। उससे एक महीना पूर्व एक तीस वर्षीय ग्रामीण तेज बहाव में बहकर लापता हो गया था। जिसकी आज तक तलाश नहीं हो पाई है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी हैं। इसी सीट से 2022 में पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को मात देकर अनुपमा विधायक बनी थी। लेकिन 2017 में स्वामी यतीश्वरानंद हरीश रावत को हराकर विधायक बने थे। पिछली कई सरकारों ने इस क्षेत्र में रवासन नदी पर पुल बनाने की घोषणा की लेकिन आज तक मामला अधर में है। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश, दलित परिवार के घर पहुंचे शिवा चौहान, साथ बैठकर किया भोजन

August 19, 2026

चुनाव तैयारी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया

August 18, 2026

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

August 17, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

लालढांग में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 13, 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, बेरोजगारी और पलायन होंगे प्रमुख मुद्दे

July 28, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में 10 कलयुगी बेटो ने छोड़े बुढ़े मां बाप, कोर्ट ने संपत्ति से बाहर निकालने के आदेश दिए

वायरल November 13, 2025

हरिद्वार। माता-पिता की संपत्ति से कलयुगी बेटों को बाहर निकालने के आदेश- एसडीएम जितेंद्र कुमार…

नाबालिक का अपहरणकर्ता गिरफ्तार, कश्मीर भागने की थी तैयारी, पुलिस की सूझबूझ से टली महापंचायत

February 20, 2025

हरिद्वार नगर निगम के आठ वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित, जानिए कौन जीता

January 25, 2025

जमीन के लिए पिता की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज, बेटा गिरफ्तार

December 12, 2024
अन्य खबरें

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.