Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन
राजनीती

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

News DeskBy News DeskOctober 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

कांग्रेस को अपने पुराने दिन याद करने चाहिए, जब चुनाव आयुक्तों को बदलने और इमरजेंसी थोपने का काम किया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर दिल्ली में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे धरने प्रदर्शन को लेकर जाकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई है, इसलिए वो केवल विरोध के लिए विरोध कर रही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने चुनी हुई अनगिनत सरकारों को लगातार गिराने का काम किया है, समय समय पर चुनाव आयुक्तों को बदलने और देश पर आपातकाल थोपने का कार्य किया है। इसलिए उनको अपना समय याद करना चाहिए। आज जब कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई है तो जबरन चुनाव आयुक्त, एसआईआर, ईवीएम मशीन, प्रशासनिक मशीन और न्यायालयों समेत अन्य कई एजेंसियों को कटघरे खड़ा करने का काम कर रही है। जिस प्रकार का अराजकता का माहौल कांग्रेस बना रही है, उससे देश की जनता भली भांति परिचित है और जनता पीएम मोदी के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 सालों में सेवा और संकल्प का अभियान लेकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

वहीं दिल्ली में राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सबको है लेकिन केवल बातें करने से कुछ होने वाला नहीं है। इसके लिए प्रमाण और परिणाम की आवश्यकता होती है। कांग्रेस का काम तो केवल विरोध के लिए विरोध ही करना है।

दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक निजी होटल में सबसे पहले कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो का उद्घाटन किया। सीएम धामी ने समिट में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित पंचायत प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, ग्रामीण विकास और विपक्ष की राजनीति पर अपने विचार रखे।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था विकास की एक बेहद महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र और जनसंख्या ग्रामीण आंचल में आती है, इसलिए गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुदृढ़ बनाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, जैसे होम-स्टे, महिला स्वयं सहायता समूह, कृषि-बागवानी और अंत्योदय के संकल्प को धरातल तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान है।

नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिनय के क्षेत्र में सादगी और जीवंतता के प्रतीक रहे। नाना पाटेकर का जाना कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान

October 24, 2026

शिवालिक नगर में तीन गलियों की सड़कों का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

October 15, 2026

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

सीएम धामी ने साधा निशाना, देश की सत्ता पर अपना अधिकार समझता है गांधी परिवार  

October 12, 2026

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026

कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को लेकर दिया बड़ा बयान, बोली – पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं

October 8, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026
इन्हें भी पढ़े-

थूककर खाना बेचने वालों पर स्वामी रामदेव का बयान, कह दी बड़ी बात

आस्था October 13, 2024

हरिद्वार, 12 अक्टूबर। देश में खाने पीने की चीजों में थूक और मूत्र मिलाने के…

5 Best European Countries To Visit If You Are On A Budget

January 19, 2021

30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बंद रहेगी बहादरपुर रेलवे फाटक, आदेश जारी

September 28, 2024

हरिलोक तिराहे पर शराब के ठेके का विरोध जारी, श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने दिया समर्थन

March 11, 2025
अन्य खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 20269,545 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.