Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली
अपराध

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

News DeskBy News DeskOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

टेंपो रोकने पर पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का किया प्रयास, गन्ने के खेत में घुसकर पुलिस पर की फायरिंग
लक्सर। लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध ने पहले पुलिस टीम पर टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया और पीछा किए जाने पर टेंपो छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। आरोप है कि खेत से उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टेंपो को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की और टेंपो लेकर खानपुर की ओर भाग निकला। चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना खानपुर कोतवाली प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके की ओर रवाना हुए। धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास पुलिस ने टेंपो को घेरने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, चालक टेंपो को सड़क पर छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। इसके बाद उसने खेत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदिग्ध के पैर में गोली लगी।

घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर, कोतवाली रुड़की बताया। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शाहीपुर तिराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने पुलिस टीम पर टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। धर्मपुर मार्ग पर उसने टेंपो छोड़कर गन्ने के खेत में जाकर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की पहचान आरिफ निवासी तोड़ा जलालपुर के रूप में हुई है। मामले में विस्तृत जांच और पूछताछ की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 30, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

हरिद्वार July 2, 2026

हरिद्वार। महाकुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी क्षेत्र…

हॉकी खिलाड़ी दुष्कर्म घटना पर ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मनु ने की कड़ी निंदा, पुलिस की कार्रवाई को सराहा

January 9, 2025

क्रिकेट के रंग में रंगे साधु संत, ट्रॉफी के लिए किया जलाभिषेक

June 29, 2024

पीडब्ल्यूडी ने कांवड मेले में दी बेहतर व्यवस्थाएं, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया स्वागत

August 7, 2024
अन्य खबरें

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

गांधी जयंती पर खेलों के जरिए स्वस्थ जीवन और अनुशासन का संदेश,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.