Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026

ज्वालापुर में आबकारी विभाग की छापेमारी, एक शराब तस्कर दबोचा, छह पेटी शराब बरामद

November 4, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर
हरिद्वार

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

News DeskBy News DeskNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। कुंभ मेले के दौरान धर्मनगरी की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए हाईटेक निगरानी व्यवस्था तैयार की जा रही है। इसके तहत सीसीआर भवन में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) विकसित किया जा रहा है। मंगलवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार ने निर्माणाधीन सेंटर का निरीक्षण कर डाटा सेंटर और सर्वर रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और तकनीकी उपकरणों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

आईसीसीसी सेंटर में अत्याधुनिक सर्वर, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी उपकरण स्थापित किए जाएंगे। डाटा सेंटर का निर्माण पेयजल विभाग की ओर से कराया जा रहा है, जबकि आईटीआई (पीएसयू) की ओर से तकनीकी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य से लेकर उपकरणों की स्थापना तक गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।

कुंभ मेले के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों, मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों को इसी सेंटर से जोड़ा जाएगा। यहां एक ही स्थान पर बैठकर शहर के अलग-अलग हिस्सों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे भीड़ का दबाव बढ़ने, यातायात बाधित होने या किसी आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना मिल सकेगी और समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी।

आईसीसीसी सेंटर कुंभ मेले के दौरान शहर की निगरानी व्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली सीसीटीवी फुटेज का एकीकृत रूप से अवलोकन किया जा सकेगा। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम पूरा कर सेंटर को जल्द क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए, ताकि कुंभ मेले से पहले ही तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था शुरू हो सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा

November 2, 2026

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सरकारी आदेशों का पालन नहीं करता जमालपुर का सरकारी स्कूल, अधिकारी बेखबर, वीडियो वायरल

वायरल April 26, 2025

हरिद्वार। राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कला में सरकार के आदेशों की फिर से धज्जियां…

नगर निगम ने शुरू किया स्वच्छता ही सेवा अभियान, MNA ने झाड़ू उठाकर की साफ सफाई, दिलाई स्वच्छता की शपथ

September 17, 2024

इंस्टाग्राम पर खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने डिलीट कराया इंस्टाग्राम अकाउंट

December 31, 2024

कुशवाहा धर्मशाला में जया मैक्सवेल अस्पताल का स्वास्थ्य शिविर, 300 लोगों ने कराई निशुल्क जांच

July 15, 2024
अन्य खबरें

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026

ज्वालापुर में आबकारी विभाग की छापेमारी, एक शराब तस्कर दबोचा, छह पेटी शराब बरामद

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,344 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.