Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का भव्य सम्मेलन, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी रहे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का भव्य सम्मेलन, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी रहे मुख्य अतिथि

News DeskBy News DeskSeptember 11, 2024Updated:September 11, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार – उत्तराखंड पत्रकार यूनियन द्वारा जिला सम्मेलन एवं देवभूमि रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रेम नगर आश्रम के पास एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बंशीधर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरआत की।

कार्यक्रम की झलकियां

कार्यक्रम में शामिल हुए वक्ताओं ने पत्रकारिता को लेकर अपने अपने विचार रखे और चौथे स्तंभ पर अपना विश्वास भी जताया। इस दौरान समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने वाले पत्रकारों, समाजसेवियों को देवभूमि रत्न सम्मान से नवाजा गया।

यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं से जुड़ी मांगो को लेकर बंशीधर तिवारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।

यूनियन के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि समाज में तेजी के साथ कई पत्रकार आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन ईमानदारी और निष्ठा से पत्रकारिता करने वाले स्थाई पत्रकारों को सम्मान जरूर मिलता है। उन्होंने कहा कि कभी भी पत्रकारिता में किसी का भी चरित्र हनन नहीं करना चाहिए। समय के साथ पत्रकारिता के आयाम बदल रहे हैं लेकिन संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों को संगठित रहना चाहिए।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता के तौर तरीके और आयाम बदल रहे हैं। एक समय था जब केवल अखबार ही खबरों का माध्यम हुआ करते थे। लेकिन आज पल पल की खबर हमारे सामने रहती है। उन्होंने कहा कि कई बार जल्दबाजी में बिना जांच परख के लिखना घातक सिद्ध होता है। इसलिए खबर लिखने और पब्लिश करने से पहले पक्ष और विपक्ष का बयान लेना जरूरी है ताकि न्यायिक संतुलन बना रहे। पत्रकारों को प्रकृति और न्याय के सिद्धांतो का पालन करते हुए काम करना चाहिए।

इसके साथ ही डीजी बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों की मांग पर कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में ली गई बैठक में पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि को बढ़ाया गया है। जो 5 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ हो गया है। पत्रकारों को तहसील स्तर पर मान्यता देने की प्रक्रिया भी गतिमान है। पत्रकार बीमा सुरक्षा की प्रक्रिया भी चल रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पॉलिसी के आधार पर फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को भी सूचना से जोड़ने का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिसमें सबकी राय लेकर आगे बढ़ा जाएगा।

हरिद्वार पहुंचने पर उनका प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री हरीश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी और हरिद्वार जिले के संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग, अश्वनी अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गिरि, महामंत्री आवेश अंसारी ने पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और गंगाजलि व रुद्राक्ष की माला भेंटकर स्वागत किया।

डीजी बंशीधर तिवारी ने डा.सुनील कुमार बत्रा के प्रतिनिधि डा योगेंद्र शर्मा, हॉकी खिलाड़ी मुस्कान कटारिया, मनोज निषाद, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम छाछर, मुदित अग्रवाल, महावीर नेगी, प्रमोद कुमार, रितेश तिवारी, सचिन कुमार, देवेंद्र शर्मा, गीतांजलि जखमोला को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।प्रदेश के पदाधिकारियों ने विक्रम छाछर, मुदित अग्रवाल, डॉ. विशाल गर्ग, अश्वनी अरोड़ा, महावीर सिंह नेगी, विकास चौहान, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, पंकज कौशिक, दीपक मौर्य, सिद्धार्थ त्रिपाठी, धीरज शर्मा आदि को यूनियन की सदस्यता दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गिरी व अश्वनी अरोड़ा ने संयुक्त रूप मे किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुशील रावत, गढ़वाल मंडल प्रभारी संजय किमोठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर कंचन वर्मा, महामंत्री विनोद सिंह, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष गुलशन नैय्यर,सुभाष कपिल,मनीष कुमार, मेहताब आलम, बसंत कुमार, राहुल चौहान, वासु देव राजपूत,शमशेर अली, प्रवीण पेगवाल, दीपक मौर्य, कुलदीप शर्मा, विशाल गोस्वामी, आशीष कुमार, नवाब मलिक, नौशाद खान, डॉ. अशोक गिरी, सावन लखेड़ा, मनीषा सूरी, राजवीर कटारिया,अजय अरोड़ा,अनिल भास्कर विजय बंसल, नवीन जुनेजा,रुचि डालिया आदि मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

February 2, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी दी

February 2, 2026

मौसम को देखते हुए आज आज स्कूलों की छुट्टी, उत्तराखंड के दो जिलों में आदेश भी जारी

January 27, 2026

जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन डीलर की शिकायत पर कार्रवाई

January 16, 2026

ग्रामीणों ने खानपुर रेंजर के खिलाफ खोला मोर्चा, DFO कार्यालय में किया हंगामा, बैठाई जांच

January 16, 2026

कुंआ खेड़ा गांव से सटे गन्ने खेत में गुलदार का शव मिलने से सनसनी, जांच जुटा वन विभाग

January 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर में बड़ा सड़क हादसा, पेड़ से टकराई राजस्थान के यात्रियों से भरी बस

उत्तराखंड November 15, 2024

हरिद्वार, 15 नवंबर। हरिद्वार लक्सर रोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। राजस्थान से…

उत्तराखंड के 4 कबड्डी खिलाड़ियों का भारतीय प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन, बहरीन में होगी एशियाई चैंपियनशिप

July 7, 2025

देवी देवताओं के अपमान पर उत्तराखंड से बड़ा अभियान, विरोध में जागरूकता पोस्टर जारी

September 24, 2025

हरिद्वार में एसीएमओ के ड्राइवर ने लिव-इन पार्टनर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

September 12, 2025
अन्य खबरें

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,265 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.