Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

September 29, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग केी कार्रवाई, 26 से अधिक शराब ठेकों पर छापेमारी

September 29, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता
उत्तराखंड

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

News DeskBy News DeskJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। रुड़की में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की ओर से 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए लगातार आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिल सके। उनका कहना था कि आधुनिक खेल परिसर युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान मिली है। उत्तराखंड सरकार भी अपनी खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने, बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण से हरिद्वार, रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में इनडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां सुसज्जित जिम, बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य आवश्यक खेल संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। यह परिसर नियमित अभ्यास, प्रशिक्षण शिविरों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी देहात शेखर सुयाल, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

September 29, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

February 2, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी दी

February 2, 2026

मौसम को देखते हुए आज आज स्कूलों की छुट्टी, उत्तराखंड के दो जिलों में आदेश भी जारी

January 27, 2026

जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन डीलर की शिकायत पर कार्रवाई

January 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान, लूट की कई वारदातों को दिया था अंजाम

अपराध August 12, 2024

हरिद्वार – देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस…

कैंसर रोगियों के लिए होप सुपर स्पेशियलिटी एवं केंसर हास्पिटल की विधिवत शुरुआत

September 8, 2024

गांधी की प्रतिमा टूटने पर शराबियों का ड्रामा, घंटों मनाते रहे बापू के न होने का गम

March 16, 2025

काली सेना प्रमुख की ओवैसी को चुनौती, 5 मिनट में पहुंचा देंगे 72 हूरों के पास

November 15, 2024
अन्य खबरें

पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

September 29, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग केी कार्रवाई, 26 से अधिक शराब ठेकों पर छापेमारी

September 29, 2026

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.