Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

शिवालिक नगर में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई गति

July 9, 2026

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कुंभ मेले से पहले अलख अखाड़ा का विस्तार, 11 नए महामंडलेश्वरों की ताजपोशी, 51 का लक्ष्य

July 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

News DeskBy News DeskApril 10, 2026Updated:April 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड। चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय दिख रहा है। हरिद्वार में रोडवेज अड्डे के आसपास और सेक्टर चार स्थित पीठ बाजार से तमाम खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों पर विभाग की टीम ने जांच की। अधिकारियों की टीम ने विशेष तौर पर पानी की बोतलों, कोल ड्रिंक, तेल और मिर्च मसालों के 33 सैंपलों की जांच की। हरिद्वार बस अड्डे के पास से पानी के पांच, सोडा वाटर का और रिफाइंड का एक एक सैंपल लिया गया। जबकि पीठ बाजार में बिकने वाले मिर्च मसालों के 26 सैंपल लिए गए। कुल मिलाकर पानी के 03 सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित फूड टेस्टिंग लैब भेजे गए।

हरिद्वार बस अड्डे के आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थो की जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब भी लगाई गई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम एन जोशी ने बताया कि जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग को लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के द्वारा तैयार की गए पानी की बोतल सब स्टैंडर्ड और मिस ब्रांडिंग की भी मिली। इन सभी पानी की फैक्ट्रियों को नोटिस दिया जा रहा है। लैब भेजे गए सैंपल फेल होने पर मुकदमा दर्ज करने तक की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग में दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड भी लगाना होगा, ताकि कोई भी यात्री टॉल फ्री नंबर पर खाने से संबंधित शिकायत कर सके। शिकायत मिलते ही कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, एफएसओ नगर निगम कैलाश चंद टम्टा, एजीएम विशाल चंद्रा, खाद्य विश्लेषक रमेश जोशी शामिल रहे।

चारधाम यात्रा मार्ग पर मोबाइल टेस्टिंग लैब तैनात रहेगी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। खाद्य पदार्थों से यात्रियों की सेहत खराब न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अभी से ही अलर्ट हो गया है। चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माने जाने वाले हरिद्वार शहर से खाद्य पदार्थो की मौके पर जांच की तैयारी की गई है। इसके लिए हरिद्वार में मोबाइल टेस्टिंग लैब से खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान एजीएम रोडवेज विशाल चंद्रा और हरिद्वार नगर निगम के एफएसओ कैलाश चंद टम्टा भी मौजूद रहे। टीम में शामिल उपायुक्त लैब बीएस बिष्ट ने बताया कि लैब में खाद्य पदार्थो की प्राथमिक गुणवत्ता का पता चल जाता है और संदिग्ध वस्तुओं के सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे जाते हैं। बताया कि हरिद्वार से चारधाम यात्रा मार्ग पर मोबाइल टेस्टिंग लैब से खाद्य पदार्थों की जांच शुरू कर दी गई है, जो आगे भी जारी रहेगी। 

लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों की जांच हेतु शुरू होगा अभियान 

गर्मियों की शुरुआत होते ही स्थानीय स्तर पर फर्जी पेय पदार्थ बनाने का काम शुरू हो जाता है। इस बार लोगों की सेहत का ध्यान रखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों की जांच के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि अभियान की शुरुआत हो गई है। मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तक की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

February 2, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी दी

February 2, 2026

मौसम को देखते हुए आज आज स्कूलों की छुट्टी, उत्तराखंड के दो जिलों में आदेश भी जारी

January 27, 2026

जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन डीलर की शिकायत पर कार्रवाई

January 16, 2026

ग्रामीणों ने खानपुर रेंजर के खिलाफ खोला मोर्चा, DFO कार्यालय में किया हंगामा, बैठाई जांच

January 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

आपदा का कहर, रेल सुरंग के पास भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर गिरे पत्थर, रेल यातायात प्रभावित

उत्तराखंड September 16, 2025

हरिद्वार। मंगलवार शाम करीब सात बजे बारिश के चलते काली मंदिर के पास पहाड़ी से…

अश्लील रील्स बनाना पड़ा भारी, 2 युवतियां 3 युवक गिरफ्तार, हरिद्वार का मामला

December 16, 2024

धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का त्यौहार, समाजसेवी कमल खड़का ने किया कन्या पूजन

October 11, 2024

डोईवाला के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्तारी

December 23, 2024
अन्य खबरें

शिवालिक नगर में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई गति

July 9, 2026

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कुंभ मेले से पहले अलख अखाड़ा का विस्तार, 11 नए महामंडलेश्वरों की ताजपोशी, 51 का लक्ष्य

July 9, 2026

हरिद्वार और पौड़ी में अगले 3 घंटे बेहद भारी, रेड अलर्ट जारी, लक्सर-मंगलौर समेत कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी

July 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,267 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.