Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कांवड़ मेले को लेकर दो राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग, भारी वाहनों और डीजे संचालन की रणनीति पर चर्चा हुई

July 6, 2026

चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

July 6, 2026

कोतवाली पहुंचा भाजपा नेताओं का विवाद, मंडल मंत्री ने पार्षद पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया

July 5, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरिद्वार

चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

News DeskBy News DeskJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

गीता जोशी।

हरिद्वार। हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियाबड़ गांव के पास रविवार शाम चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि बोनट से धुआं निकलते देख चालक ने सूझबूझ से काम लिया। कार को साइड में लगाकर उतर गया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल यातायात नियंत्रित कर सुरक्षा घेरा बनाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे टाटा जेस्ट कार लक्सर से श्यामपुर से टाटवाला गांव की ओर जा रही थी। हाईवे पर रसियाबड़ गांव के पास अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल कार को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार आग के गोले में बदल गई। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लंबा जाम लग गया।  घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को नियंत्रित करते हुए अन्य वाहनों को सुरक्षित निकाला। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। सबसे पहले हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए यातायात को नियंत्रित किया गया, ताकि कोई अन्य वाहन दुर्घटना का शिकार न हो। इसके बाद फायर ब्रिगेड के साथ समन्वय स्थापित कर आग बुझाने का कार्य कराया गया। उन्होंने बताया कि चालक सुरक्षित है और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले वाहन की तकनीकी जांच और सर्विसिंग अवश्य कराएं। वाहन की वायरिंग, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और फ्यूल पाइपलाइन की नियमित जांच कराते रहें। यदि संभव हो तो वाहन में अग्निशामक यंत्र भी रखें, ताकि ऐसी आपात स्थिति में शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाया जा सके। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कांवड़ मेले को लेकर दो राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग, भारी वाहनों और डीजे संचालन की रणनीति पर चर्चा हुई

July 6, 2026

कोतवाली पहुंचा भाजपा नेताओं का विवाद, मंडल मंत्री ने पार्षद पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया

July 5, 2026

हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बैठक जांच, नोटिस जारी कर आजाद अली से मांगे साक्ष्य

July 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नालों और घाटों की सफाई व्यवस्था परखी, सख्त अधिकारियों को दिए निर्देश

July 4, 2026

लक्सर क्षेत्र में दो अलग अलग गांवों में मगरमच्छ घुसने से दहशत, वन विभाग की टीम ने किए रेस्क्यू

July 4, 2026

कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा नगर निगम, ड्रोन से होगी स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी

July 3, 2026

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Marvel Movies in Order: How to Watch Chronologically

Uncategorized January 14, 2021

To understand the new politics stance and other pro nationals of recent times, we should…

अंबेडकर पार्क में गौशाला को लेकर धरना समाप्त, अब वार्ड 6 में बनेगी गौशाला, चेयरमैन और विधायक ने कराया धरना समाप्त

May 30, 2025

पिता ने बेटी के प्रेमी की बाइक में चरस रखकर भिजवाया जेल , CCTV ने खोला राज, देखें वीडियो

January 10, 2025

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, भाजपा नेता की कार पेड़ से टकराई, मौके पर ही मौत

January 2, 2026
अन्य खबरें

कांवड़ मेले को लेकर दो राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग, भारी वाहनों और डीजे संचालन की रणनीति पर चर्चा हुई

July 6, 2026

चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

July 6, 2026

कोतवाली पहुंचा भाजपा नेताओं का विवाद, मंडल मंत्री ने पार्षद पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया

July 5, 2026

हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बैठक जांच, नोटिस जारी कर आजाद अली से मांगे साक्ष्य

July 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.