Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»शिवालिक नगर के नवनिर्वाचित चेयरमैन राजीव शर्मा और सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह
राजनीती

शिवालिक नगर के नवनिर्वाचित चेयरमैन राजीव शर्मा और सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

News DeskBy News DeskFebruary 7, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा और सभी 13 सभासदों ने नवोदय नगर में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, और राजनीतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में क्षेत्रवासियों का उत्साह और समर्थन साफ़ तौर पर दिखाई दिया, जो कि इस नए कार्यकाल के प्रति आशान्वित थे।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह द्वारा की गई, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा को शपथ दिलाई। इसके बाद, राजीव शर्मा ने सभी 13 सभासदों को वार्ड अनुसार शपथ दिलवाई। इस दौरान अध्यक्ष व सभी सभासदों ने नगर पालिका परिषद के संचालन में गोपनीयता बनाए रखने, जनता के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने, और नगर के सर्वांगीण विकास हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा व आशु चौधरी, और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने अध्यक्ष राजीव शर्मा व उनके पूरे बोर्ड को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवनिर्वाचित परिषद का यह कार्यकाल नगर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन और पुलिस का सहयोग नगर परिषद के साथ रहेगा, ताकि नगर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि यह चुनाव नगर पालिका परिषद के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा और सभी सभासदों से अपेक्षाएं व्यक्त की और कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि मानती है। उनके नेतृत्व में शिवालिक नगर में विकास कार्यों में तेजी आएगी और समस्याओं का हल निकाला जाएगा।

जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा की हमें पूरा विश्वास है कि राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवालिक नगर विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित करेगा।उन्होंने नवनिर्वाचित परिषद को विश्वास दिलाया कि पार्टी उनका पूरा समर्थन करेगी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके नेतृत्व में नगर पालिका परिषद एक नई दिशा में काम करेगा। उन्होंने कहा कि नगर की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी और नगर के विकास हेतु कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा, “हमारी पूरी कोशिश होगी कि शिवालिक नगर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो, जैसे कि जलापूर्ति, सड़क निर्माण, स्वच्छता और हरित क्षेत्र का विकास। इसके अलावा, हम शहरी नियोजन, ट्रैफिक व्यवस्थाओं और नगर के प्रत्येक क्षेत्र की सुंदरता और संरचना में सुधार के लिए ठोस कदम उठाएंगे। इस कार्य में सभी सभासदों का सहयोग और क्षेत्रवासियों का समर्थन आवश्यक होगा।”


इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी उम्मीदें और आशाएं इस नए कार्यकाल से जुड़ी हुई हैं। नागरिकों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझते हुए परिषद के साथ मिलकर नगर के विकास में योगदान देंगे।

समारोह के बाद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा और नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार,सभासद विरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, नूतन वर्मा, हरिओम, शीतल, बृजलेश, अमरदीप सिंह, राजकुमार, राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक, अरूणा देवी, गरिमा व दीपक नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा योगेश चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अवनीश मिश्रा, रविकांत गुप्ता, पंकज चौहान, अजय मलिक, धर्मेंद्र विश्नोई, मुकेश रावत, भानु प्रताप, अशोक शर्मा, पवन सैनी, सुधांशु राय, जोगिंदर पंवार, निर्मला चिल्लवाल, रितु ठाकुर, श्वेता सिंह, बिना कोटनाला, बागेश्वरी ,गौरव गुजर, वेदांत चौहान, अंशुल शर्मा, संचित डागर, राजीव अरोड़ा, प्रमोद डोभाल, संदीप मैठाणी, प्रदीप सैनी, उमेश पाठक,विशाल सिंह, रामराज चौहान, राकेश राणा, महावीर गुंसाई, अनिल राणा,रिंकु सिंह, आशुतोष शर्मा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, नगर पालिका कर्मचारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026

रेड अलर्ट पर नगर निगम अलर्ट, जलभराव से निपटने की पूरी तैयारी, नगर आयुक्त ने बनाई रणनीति

July 19, 2026

हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम कर रहे थे दोनों

July 18, 2026

खड़खड़ी विवाद: दूसरे पक्ष ने भी की प्रेस वार्ता, बेटे की छवि खराब करने का लगाया आरोप

July 15, 2026

खड़खड़ी में मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग

July 15, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरकी पैड़ी के बाद जगजीतपुर एसटीपी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Uncategorized October 18, 2025

हरिद्वार। शनिवार देर रात जगजीतपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में उस समय हड़कंप मच गया,…

पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा नहीं सजाने पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने जताया दुख

March 24, 2025

गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषित किया अवकाश

February 11, 2025

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे हरिद्वार, दिवंगत प्रो.पीएस चौहान के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना

April 2, 2025
अन्य खबरें

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,892 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.