Author: News Desk

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर इन दिनों जनपद हरिद्वार में सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे को हटाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। शनिवार को श्यामपुर कांगड़ी में 10 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। डीएम मयूर दीक्षित ने बीते दिनों ग्राम समाज की इस जमीन पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यहां पीला पंजा चला और पूरी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। डीएम के अनुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण ना करें। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने…

Read More

हरिद्वार, 12 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति एवं सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद हरिद्वार जिले के विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दी। घोषणा के अनुसार युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अभिनव चौहान को सौंपी गई है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता को बनाया गया है। किसान मोर्चा की कमान जसवीर बसेड़ा को दी गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश पाल होंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी तेलूराम प्रधान को दी गई है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार स्थित जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चूहों द्वारा कुतरने के मामले में जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। डीएम मयूर दीक्षित ने जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पताल के सीएमएस और पोस्टमार्टम इंचार्ज और ठेकेदार एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि पीएम हाउस के रखरखाव की जिम्मेदारी वाली ठेकेदार एजेंसी पर भी गाज गिर सकती है। शुरुआती जांच में ही ठेकेदार कंपनी की लापरवाही सामने आई थी, क्योंकि कंपनी के कई डीप फ्रीजर खराब थे। जिस फ्रीजर में मृतक के शव को रखा…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र में तैनात वनकर्मी गुरजंट सिंह वन विभाग के उन कर्मठ और साहसी कर्मचारियों में शुमार हैं, जिनका नाम आते ही सफल रेस्क्यू अभियानों की लंबी सूची सामने आ जाती है। अब तक वह सैकड़ों मगरमच्छों और अजगरों जैसे खतरनाक वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक वास स्थल तक पहुंचा चुके हैं। गुरजंट सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर ढाई कुंतल से अधिक वजनी मगरमच्छ और 18 फुट लंबे अजगर तक पकड़े हैं।  गुरजंट सिंह की सतर्कता और सूझबूझ के चलते कई बार बड़े हादसे टल चुके हैं। सोलानी नदी में…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और गंभीर रूप से घायल एक युवक का हायर सेंटर में इलाज जारी है। मृतकों में एक कार चालक और दो मजदूर शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हाईवे पर इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा है। बुधवार रात भी मजदूर प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर की मरम्मत कर रहे…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के ज्वालापुर में सोमवार को इंसानियत और कौमी एकता की अनोखी मिसाल देखने को मिली। रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली करीब 65 वर्षीय शोभा देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया। निधन के बाद जब कोई परिजन या परिचित आगे नहीं आया तो स्थानीय युवक नौशाद अली ने न सिर्फ जिम्मेदारी उठाई, बल्कि पूरे संस्कार विधि के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया। शोभा देवी लंबे समय से अकेले जीवन बिता रही थीं। पति का पहले ही निधन हो चुका था और कोई परिजन साथ नहीं था। आसपास के लोग और राहगीर ही कभी-कभार भोजन और…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। बुधवार को हरिद्वार के दो अलग अलग क्षेत्रों में आत्महत्या के दो मामले सामने आए। पहले सिडकुल में भाई ने बहन को डांट लगाई तो 17 वर्षीय नाबालिग बहन ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने नाबालिग लड़की के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पांच महीने पहले विवाहिता ने लव मैरिज की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  भाई ने फोन चलाने से मना किया तो बहन ने खा…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। शब्द गंगा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच हरिद्वार के तत्वावधान में गत दिवस प्रेसक्लब हरिद्वार में एक वृहद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा देहरादून, रुड़की एवं सहारनपुर के कवि एवं साहित्यकारों ने भी भाग लिया। काव्य गोष्ठी का संयोजन एवं संचालन हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार बृजेन्द्र”हर्ष” ने किया।काव्य गोष्ठी दिन के दो बजे शुरू होकर होकर रात्रि सात बजे सम्पन्न हुई। गोष्ठी में स्थानीय सहित सभी मेहमान कवियों ने सरस काव्यपाठ किया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता देहरादून से पधारे उत्तराखण्ड के प्रख्यात एवं वरिष्ठ साहित्यकार असीम शुक्ल ने की मुख्य अतिथि…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। चंडी देवी मंदिर प्रकरण में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद महंत रोहित गिरी ने आरोप लगाया कि वर्तमान में चंडी देवी मंदिर का मुख्य ट्रस्टी और महंत बताने वाले भवानी नन्दन गिरी महंत नहीं हैं। नियम और परंपरा के अनुसार पिता की मृत्यु के बाद ही विधि विधान के साथ बेटे को महंत बनाया जाता है। सोमवार को महंत रोहित गिरी महाराज ने बयान जारी कर अपील करते हुए कहा है कि भवानी नंदन गिरी ना ही महंत है और ना ही चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य…

Read More

हरिद्वार। तमिलनाडु के त्रिचनापल्ली में 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित अंतर-इकाई ऑल इंडिया भेल पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में भेल हरिद्वार की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीत लिए। प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न भेल इकाइयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां हरिद्वार की टीम ने अपने मजबूत प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। छह सदस्यों वाली इस टीम में सुमित वर्मा ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया। उनके प्रदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट में हरिद्वार का परचम बुलंद रखा। इसके अलावा…

Read More